Thursday, June 18, 2026

इटैली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का गहमा गहमी के बीच हुआ सत्यापन।

इटैली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का गहमा गहमी के बीच हुआ सत्यापन।

जांच टीम ने 22 बिंदुओं पर किया सत्यापन जिला अधिकारी को सौंपेगे रिपोर्ट।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास में इटैली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का गहमा गहमी के बीच हुआ सत्यापन जांच टीम ने 22 बिंदुओं पर किया सत्यापन जिलाधिकारी को सौंपेगे जांच रिपोर्ट।बुधवार को दिन में 11 बजे जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार के आदेश पर मुख्य जांच अधिकारी हिमांचल सोनकर व सहायक अभियंता लघु सिंचाई राज बहादुर सिंह यादव ने खंड विकास अधिकारी आरके सिंह के साथ ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्राम प्रधान नीरज राय सचिव विनोद व पूर्व सचिव शशिकांत सहित ग्राम पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों के सामने दोनों पक्षों के बीच बिंदुवार अभिलेखों का सत्यापन कर क्रमशःपोखरा, अमृतसरोवर,खड़ंजा जीर्णोद्धार, सीसी रोड, इंटर लॉकिंग, सोखता, बाहा, इंडिया हैंड पंप रिबोर सहित मनरेगा भुगतान और ग्राम पंचायत सचिवालय में खरीददारी और विभिन्न विकास कार्यों का बिंदुवार भ्रमण कर देर शाम तक भौतिक सत्यापन किया गया विदित हो ग्राम पंचायत के निवासी दौलत पांडेय के द्वारा दो बार अलग-अलग प्रार्थना पत्र देखकर कुल 22 बिंदुओं पर सत्यापन की मांग की गई। जिस पर गठित जांच टीम के द्वारा गांव में पहुंचकर सत्यापन किया गया। इस दौरान मुख्य जांच अधिकारी हिमांचल सोनकर ने बताया कि बिंदुवार विकास कार्यों के अभिलेख सहित भौतिक सत्यापन किया गया है जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान दोनों पक्षों के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

लाटघाट में 21 को पदयात्रा को लेकर भाजपा के लोगों ने की बैठक।

लाटघाट में 21 को पदयात्रा को लेकर भाजपा के लोगों ने की बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भाजपा सरकार के "विश्वास, विकास और जनकल्याण" के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अजमतगढ़ ब्लॉक के लाटघाट बाजार में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया है। आगामी 21 दिन रविवार को सायं 4:00 बजे लाटघाट स्थित शुभोत्सव मैरिज लॉन से होकर पदयात्रा लाटघाट बाजार में समाप्त होगी। जहां पर एक जनसभा का  आयोजन किया गया है। मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने जो जन कल्याण के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण किया है यह एक गौरवशाली काल रहा है।जो देश के किसी भी प्रधानमंत्री में से मोदी जी का सबसे अधिक कार्यकाल है,और यह कार्यकाल किसी भाजपाई का है।इसके उपलक्ष्य में यह पदयात्रा आयोजित की गई है। जिसके लिए मनीष कुमार मिश्रा भाजपा नेता लाटघाट के आवास पर एक बैठक आयोजित कर योजना रचना कार्यक्रम की बनाई गई। पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आव्हान नेताओं ने किया।बैठक में संतोष सिंह टीपू,मनीष कुमार मिश्रा, दिवाकर सिंह,नागेंद्र पटेल,मनोज कुमार श्रीवास्तव,सत्य प्रकाश सिंह,सुधीर राय,वीरेंद्र पटेल,प्रेमभूषण सिंह,अमित राय, बांके यादव,अंशु गुप्ता आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखपाल संघ ने समस्याओं को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

लेखपाल संघ ने समस्याओं को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपकर निस्तारण की मांग आंदोलन की दी चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
लेखपाल संघ आजमगढ़ ने लेखपालों की समस्या को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपकर निस्तारण की मांग आंदोलन की दी चेतावनी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आजमगढ़ अध्यक्ष दिलीप पाठक व मंत्री उपेंद्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा को 6 सूत्रीय मांग पत्रक सौंपा जिसमें लेखपालों की समस्याओं उच्च न्यायालय में रिट याचिका निस्तारण में लेखपालों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। जिसमें प्रति रिट 10 से 15 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ता है वहीं लेखपालों का स्थानांतरण किया जा रहा है जो मेहनती लेखपाल हैं उनके मनपसंद स्थानांतरण नहीं हो पा रहा स्थानांतरण से लेखपालों में असंतोष व्याप्त है जनपद व तहसील मुख्यालय पर कार्यालय में और पटल पर सहायक के रूप में लेखपालों से कार्य लिया जा रहा है जिन्हें तत्काल और मुक्त करने और लेखपालों के विरुद्ध अवैध कब्जे को लेकर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ अंश निर्धारण वी खसरा फिटिंग में आ रही तकनीकी समस्या के बावजूद भी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है को लेकर 6 सूत्री मांग पत्रक देकर निस्तारण की मांग की वही कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर लेखपाल आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस दौरान दर्जनों की संख्या में लेखपाल संघ के पदाधिकारी व लेखपाल मौजूद रहे।

Wednesday, June 17, 2026

अजमतगढ़ खंड शिक्षाधिकारी समेत तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप।

अजमतगढ़ खंड शिक्षाधिकारी समेत तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप।

विद्यालय प्रबंधक ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को दिया प्रार्थना पत्र,जांच प्रभावित करने और ब्लैकमेल करने की शिकायत की।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भरौली गांव निवासी एवं किड्स किंगडम विद्यालय के प्रबंधक चन्द्रशेखर शर्मा ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रिश्वत मांगने की शिकायत करने के बाद उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है तथा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि उन्होंने 25 मई 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने,गाली-गलौज करने और परेशान करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच वर्तमान में चल रही है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के कथित कहने पर कई व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि कुछ लोग उनके घर पहुंचकर भी उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके नाम से 13 अप्रैल 2026 का एक कथित शपथपत्र तैयार किया गया है। जिसमें फर्जी हस्ताक्षर कर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को असत्य साबित करने का प्रयास किया जा रहा है।चंद्रशेखर शर्मा का कहना है कि उक्त तिथि को वह अपने घर पर मौजूद थे और इसकी पुष्टि मोबाइल की सीडीआर एवं लोकेशन रिकॉर्ड से की जा सकती है। प्रबंधक ने यह भी दावा किया कि उसी दिन उनके मोबाइल पर फोन कर फोटो और आधार कार्ड मांगा गया था। उनके अनुसार, जांच को प्रभावित करने और तथ्यों को छिपाने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने अधिवक्ता सत्यविजय राय एवं रजनीश राय पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक कथित विधिक नोटिस भेजा गया। जिस पर न तो अधिवक्ता का पंजीकरण संख्या अंकित थी और न ही हस्ताक्षर अथवा मुहर लगी थी। उन्होंने इसे फर्जी नोटिस बताते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। चन्द्रशेखर शर्मा ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है।

Tuesday, June 16, 2026

मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर लुटेरा,पैर में लगीें गोली घायल।

मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर लुटेरा, पैर में गोली लगने से घायल।

लूटी गई अपाचे बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद; साथियों की तलाश में दबिश जारी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ थाना अतरौलिया पुलिस ने एक माह पूर्व हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उसके कब्जे से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रिठिया में हुई बाइक लूट की घटना में शामिल एक बदमाश लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल के साथ मदियापार की ओर से बहिरादेव मंदिर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खदेरूपट्टी के पास घेराबंदी कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। गोली लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।  गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि मिश्रा (22) पुत्र अनिल मिश्रा निवासी केदरूपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 18 मई की रात अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम रिठिया के पास भंजय सिंह को रोककर उनकी अपाचे मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था।पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे, उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मनीष यादव, रणवीर वर्मा, अमन तिवारी, महेश पटेल तथा अमित गिरी शामिल रहे।

चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने को दलित महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने  को दलित महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ विकास खंड के छपरा सुल्तानपुर की दलित बस्ती की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर गांव के कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा सार्वजनिक चकमार्ग को काटकर अतिक्रमण कर लेने का आरोप लगाते हुए सीमांकन कर चकमार्ग को खाली कराए जाने की मांग की। साथ ही  विद्युत पोल लगाने में बाधा उत्पन्न कर रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की है। उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में दलित बस्ती की महिलाओं ने कहा कि हम लोग अनुसूचित कंजर जाति के हैं और निहायत गरीब हैं। हमारी बस्ती में जाने के लिए महाराने के पोखरा होते हुए कठरा के बगल से चक मार्ग गया है।जिसे अगल-बगल के काश्तकारों ने काटकर अपने खेत में मिला लिया है। नतीजन हम लोगों के घर जाने का कोई रास्ता नहीं रह गया है। घर आने जाने के लिए काफी दिक्कत हो रही है।गांव के कई मनबढ़ लोग बिजली का पोल भी नहीं लगने दे रहे हैं। आने जाने पर गाली गलौज करते हैं। जिससे हम लोगों को काफी जलालत झेलनी पड़ती है। मांग पत्र में चक मार्ग का सीमांकन कराने और बिजली का खंभा लगाए जाने की मांग की गई है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और विद्युत उपखंड अधिकारी को प्रकरण की स्थलीय जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।इस दौरान इंद्रावती,केरमी,मुन्नी,सुभावती,संजू, वंदना चौहान,सीमा,लीलावती,धनवती सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

अजमतगढ़ ब्लॉक में त्रिदिवसीय स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन।

अजमतगढ़ ब्लॉक में त्रिदिवसीय स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन।

सरकार बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ और जानकारी सभी को दे रही है।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में आयोजित हुआ। 14,15 व 16 जून को आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि सच्चिदानंद सिंह वरिष्ठ नेता भाजपा रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सगड़ी वंदना सिंह रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़  ने किया। सच्चिदानंद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जन उपयोगी कार्य करती आ रही है। कानून व्यवस्था का जहां तक प्रश्न है तो आज मॉडल रोल के रूप में तैयार हुआ है। किसी की हिम्मत नहीं है कि हमारी बहन बेटियों को कोई बुरी नजर से देख सके। विशिष्ट अतिथि वंदना सिंह ने सारे स्टाल का अवलोकन किया कहा कि बीजेपी लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। आज गुंडे माफिया अपने जान की भीख मांग रहे हैं। कानून व्यवस्था के साथ ही विकास की गति 2014 के बाद लगातार सुदृढ़ हुई है। बिना भेदभाव किये प्रदेश के मुख्यमंत्री आजमगढ़ को योजनाओं को देकर लाभ दे रहे हैं। उन्होंने कहीं पर किसी प्रकार का भेदभाव आजमगढ़ के साथ नहीं होने दिया। मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जितनी भी योजनाएं सरकार की है सब गरीब व जन कल्याण से संबंधित है। यह कार्यक्रम इसी लिए किया जा रहा है कि एक स्थान पर,एक जगह पर,सारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले और जानकारी हो। सरकार किसी बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ और जानकारी सभी को दे रही है।भाजपा सदैव लोकसेवा में अग्रणी भूमिका में रही है। सरकार लगातार योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दे रही है। कार्यक्रम में पशुपालन,स्वास्थ्य, कृषि,खाद एवं रसद, एनआरएलएम,बाल विकास एवं पुष्टाहार,पंचायती राज,ग्राम विकास,फार्मर रजिस्ट्री आदि का इंस्टॉल प्रमुखता से लगाया गया था। कार्यक्रम में जितेंद्र मिश्र खंड विकास अधिकारी, डॉक्टर संजय यादव ,सुभाष चंद्र शर्मा एडीओ पंचायत,हेमंत सिंह,प्रमोद पांडे,नागेंद्र यादव, संतोष,डा.अनुपम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

निबंधन विभाग के निजीकरण पर सगड़ी में विरोध प्रदर्शन।

निबंधन विभाग के निजीकरण पर सगड़ी में विरोध प्रदर्शन।

सगड़ी में अधिवक्ताओं दस्तावेज लेखकों का धरना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में निबंधन विभाग के डिजिटलीकरण व निजीकरण के प्रस्तावों के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं,दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन उपनिबंधक कार्यालय सगड़ी परिसर में आयोजित किया गया। सगड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराम यादव व ओंकार नाथ त्रिपाठी और मंत्री सन्तोष राय के नेतृत्व में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर संयुक्त मोर्चा ने इस धरने का आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर निबंधन विभाग को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इससे वर्षों से इस कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं,दस्तावेज लेखकों व स्टाम्प वेंडरों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के पूर्ण डिजिटलीकरण व निजीकरण से रोजगार के अवसर सीमित होंगे। इससे पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजी- रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर शासन स्तर पर कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया,लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इसी के विरोध में 15, 16 और 17 जून 2026 को तीन दिवसीय,कलम बंद एवं तालाबंदी हड़ताल,का आह्वान किया गया है। इस अवधि में उपनिबंधक कार्यालय में कार्य पूरी तरह बंद रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार से निबंधन विभाग के निजीकरण संबंधी निर्णय को वापस लेने तथा अधिवक्ताओं,दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों के हितों की रक्षा करने की मांग की। इस दौरान धरने में अरुण कुमार सिंह,रणधीर सिंह,विरेंद्र मिश्रा, उमेश राय,केशर जफर,अवधेश सिंह,कमलेश राय, सन्तोष सिंह, ज्ञान बहादुर सिंह,रामू लाल श्रीवास्तव,गोलू श्रीवास्तव, हनुमान सिंह सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सरकार के निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद की।

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

ऑपरेशन वज्रपात के तहत जीयनपुर पुलिस को मिली सफलता।

अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। सोमवार को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा खालिसपुर नहर के किनारे सगड़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को समय लगभग 22:25 बजे गिरफ्तार किया। जिसका नाम आकाश यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी दाउदपुर थाना जीयनपुर उम्र लगभग 22 वर्ष जिसके पास से एक तमंचा.315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा न्यायालय किया गया।

Monday, June 15, 2026

सरदार सेना की न्याय यात्रा पहुंची सगड़ी तहसील एसडीएम को सौंपा मांग पत्र।

सरदार सेना की न्याय यात्रा पहुंची सगड़ी तहसील एसडीएम को सौंपा मांग पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश की राजनीति व व्यवस्था परिवर्तन के साथ संवैधानिक मूल्यों,सामाजिक न्याय,महिलाओं की भागीदारी, रोजगार की व्यवस्था, बढ़ते अपराध और अन्याय अत्याचार के खिलाफ सरदार सेना द्वारा निकली न्याय यात्रा सोमवार को सगड़ी तहसील पहुंची। सरदार सेना के संस्थापक डॉक्टर आर एस पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की।तहसील परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सभा में सरदार सेना के संस्थापक डॉ.आर एस पटेल ने कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोका जाए,महिलाओं का प्रतिनिधित्व सांसद व विधानसभा में आबादी के आधार पर पचास फीसदी सुनिश्चित किया जाए,ओबीसी महिलाओं के लिए विशेष कोटा निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जाति जनगणना के वादे के मुताबिक अविलंब जातीय जनगणना कराकर सभी वर्गों को एक वर्ग के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। एक देश एक शिक्षा के फार्मूले के तहत समान शिक्षा और मुफ्त शिक्षा का नियम लागू किया जाए। जिससे विभिन्न संस्थाओं में पिछड़े व दलित विद्यार्थियों के साथ हो रहे  अमानवीय व्यवहार को तत्काल रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस दिशा में सार्थक कदम नहीं उठाएगी तो सरदार सेना गांव-गांव जन क्रांति के माध्यम से प्रदेश में एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए तैयार है। हक है हमारा हम ले कर रहेंगे। किसी भी हालत में हम झुकने वाले नहीं है। इस अवसर पर डॉक्टर जगदीश्वर, राममूरत,सुरेश वर्मा,विद्यासागर पटेल,परमानंद पटेल, विजय पटेल,संजय पटेल,भोला,संदीप कुमार,ओम प्रकाश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साजिश के तहत मतदाता पुनरीक्षण सूची से नाम काटने का आरोप।

साजिश के तहत मतदाता पुनरीक्षण सूची से नाम काटने का आरोप। 

एसडीएम को पत्रक देकर नाम जोड़ने व साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के डिगवनिया काजी के ग्रामीणों ने  बीएलओ और ग्राम पंचायत सचिव पर धांधली करके मतदाता पुनरीक्षण सूची से सैकड़ो पात्र मतदाताओं का नाम काटने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को सोमवार को ज्ञापन देकर साजिश कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और नाम जोड़ने की मांग की है। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गांव के साहब चौहान ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण की जारी सूची में कई परिवारों के लोगों के नाम पूरी तरह से काट दिए गए हैं। सैकड़ो लोग पात्र इस सूची से गायब हो गए हैं। गांव की बीएलओ और ग्राम पंचायत अधिकारी ने मिलकर साजिश के तहत नाम कटवाया है। जिसकी जांच कर कर उक्त नाम को पुन: अंकित कराया जाना आवश्यक है। जिससे लोग अपने मौलिक अधिकारों से वंचित न हो। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने के दौरान संजय मौर्य, तालिब रजा, राम अवध,राम कुंवर,सागर,सूरत,नितिन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम।

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम। 

आधा घंटा ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका ब्रेकर बनाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई खास गांव के सामने सड़क पर बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम आधा घंटा ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका नायब तहसीलदार के ब्रेकर बनाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण।भटौली निवासी प्रिंस कुमार पुत्र मुसाफिर उम्र 21 वर्ष अपने गांव के मित्र सुजीत कुमार के साथ अजमतगढ़ से वापस घर आते समय सोमवार को दिन में पौने दो बजे मेघई खास गांव के सामने पीछे से ट्रक ने टेकओवर करते समय बाइक को धक्का लग गया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर पीछे बैठा युवक प्रिंस कुमार सड़क पर गिर पड़ा ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया और बाइक चालक सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। घर वालों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस दौरान शव को आधा घंटा ग्रामीणों ने उठाने से पुलिस को रोका और उपजिलाधिकारी को बुलाने की  मांग की वही नायब तहसीलदार आदर्श सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों को ब्रेकर बनाने का श्वसन दिया जिसके बाद ग्रामीण माने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया परिजनों की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधि कार्रवाई में जुट गई। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था जो कक्षा 12वीं की परीक्षा इस वर्ष उत्तीर्ण कर चुका था। मौत की सूचना पर माता शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहे। वहीं पिता मुसाफिर और भाई-बहन भी बेसुध हो रहे थे।

मोहर्रम त्यौहार को लेकर ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक।

मोहर्रम त्यौहार को लेकर ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक।

मोहर्रम जुलूस के पूर्व पुलिस करेगी रुट मार्च।

बिजली के तारों को बिजली विभाग कराए ठीक।

किसी भी नई परंपरा का नहीं होगा निर्वहन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर ताजियेदारो और अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोतवाल विनय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के जुलूस नए रास्तों से नहीं निकाले जाएंगे और ना ही नई परंपरा का कोई निर्वहन किया जाएगा। जैसे पूर्व में त्यौहार मनाया जाता था उसी तरह से मनाया जाएगा। कई लोगों ने इस दौरान मांग की कई कि जगह जगह बिजली के तार लटके हुए हैं जिसे ताजिया ले जाने में काफी दिक्कत होती है। बैठक में मौजूद बिजली विभाग के जेई जयसिंह को निर्देशित किया गया कि आप जितने भी बिजली के तार हैं और नीचे झूल रहे हैं उन्हें तत्काल ठीक कर दिए जाएं साथ ही साथ जगह-जगह साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए सातवीं मोहर्रम के जुलूस पर तार नीचे होने के कारण बिजली बाधित की जाएगी।जुलूस में अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और जुलूस के पूर्व प्रत्येक जगह पर पुलिस द्वारा रूट मार्च निकालकर लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि किसी प्रकार की हिमाकत न करें। जिससे कि स्वयं को परेशानियों में डालें। ऊपर से सुंदर सरायबल्लों व अंडाखोर टिकरिया को लेकर  वर्ष 2012 में हुए विवाद को लेकर बताया गया कि अब चौहान बस्ती के लोग जहां पूर्व में ताजिया ले जाते थे वहीं ले जाएंगे अंडाखोर टिकरिया के लोग उस रूट से नहीं गुजरेंगे। इस दौरान यदि किसी प्रकार की हिमाकत की गई और अपराधी परेशानी पैदा किये तो उन्हें तत्काल रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नेहाल मेहंदी,महमूद आलम खान,आसिफ खान, हाजी अनवार,एकलाख अहमद,शहंशाह,सोहराब अहमद जावेद,इरशाद अहमद,अनिसुर रहमान सहित अधिशासी अधिकारी संजय जायसवाल जीयनपुर बैठक में मौजूद रहे।

न्यायालय के आदेश पर स्थापित पत्थर उखाड़ने पर दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज।

न्यायालय के आदेश पर स्थापित पत्थर उखाड़ने पर दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज।

उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में धारा 24 के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर स्थापित किए गए पत्थरों को उखाड़ने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के निर्देश पर विभिन्न स्थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। राजस्व ग्रामों में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने वह भू माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु कब्जा की गई संपत्तियों को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही शासन के निर्देश पर की जा रही है। इस निर्देशन में न्यायालय द्वारा धारा 24 के अंतर्गत कई जगहों पर पत्थर नसब किए गए थे।जिनको नष्ट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में बालमपट्टी की पोखरी पर कब्जा करने वाले भैंसहा निवासी दयाशंकर और जैगहा ग्राम सभा में नवीन परती पर अतिक्रमण करने वाले सुरेश निवासी पातीखुर्द के खिलाफ बिलरियागंज थाने मुकदमा दर्ज किया गया है। देवारा तुर्क राजा ग्राम सभा की भूमिधरी पर कब्जा करने वाले सतिराम, नंदू, छांगुर निवासी पार्टी खुर्द के खिलाफ महाराजगंज थाने में तथा शहाबुद्दीनपुर ग्राम सभा में भूमिधरी पर अतिक्रमण करने वाले भोलई,नाजो और धनई के खिलाफ भी बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी क्रम में रघुनाथपुर ग्राम सभा में भूमिधरी की जमीन पर कब्जा करने वाले सूर्य देव,इंदल निवासी रघुनाथपुर के खिलाफ महाराजगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मुकदमा दर्ज किए जाने से कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी स्थापित किए पत्थर को उखाड़ने वालों की खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कुर्क अंकिता भारत गैस एजेंसी छपरा उच्च न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार ने खुलवाया ताला।

कुर्क अंकिता भारत गैस एजेंसी छपरा उच्च न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार ने खुलवाया ताला। 

4 वर्ष पूर्व अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर प्रशासन ने किया था कुर्क।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर में स्थित अंकिता भारत गैस एजेंसी को उच्च न्यायालय व उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने खुलवाया ताला।सोमवार को दिन में 1:30 बजे छपरा सुल्तानपुर में स्थित अंकिता भारत गैस एजेंसी पर उच्च न्यायालय और उच्च अधिकारियों के आदेश पर नायब तहसीलदार आदर्श सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर कुर्क अंकिता भारत गैस एजेंसी छपरा सुल्तानपुर का ताला खोलकर अंकिता के पति उमेश सिंह को सुपुर्द किया विदित हो गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला अधिकारी आजमगढ़ के आदेश पर यूपी के टॉप टेन माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुटू सिंह के द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर 12 मई वर्ष 2022 को स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में कुर्क किया गया था। जिसके बाद अंकिता सिंह के द्वारा उक्त प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय में अपील की गई अपील के बाद उच्च न्यायालय के आदेश पर और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार आदर्श सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर चार वर्ष बाद कुर्क गैस एजेंसी का ताला खोल कर अंकिता सिंह के पति उमेश सिंह को सुपुर्द किया जिस पर उमेश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि गैस एजेंसी पर 35 00 गैस कनेक्शन धारक हैं कुर्क होने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा अब लोगों को सहूलियत मिलेगी।

Thursday, June 11, 2026

बाढ़ से बचाव के लिए सगड़ी में हुआ पूर्वाभ्यास सिखाए गए गुण।

बाढ़ से बचाव के लिए सगड़ी में हुआ पूर्वाभ्यास सिखाए गए गुण।

सगड़ी में राज्य स्तरीय माॅकडील का हुआ आयोजन।

तीन जगह पर संयुक्त टीम ने किया अभ्यास एडीएम वित्त ने किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में बाढ़ से पूर्व बचाव के लिए किया गया पूर्वाभ्यास सिखाए गए गुण सगड़ी में राज्य स्तरीय माॅकडील का हुआ आयोजन तीन जगह पर संयुक्त टीम ने किया अभ्यास एडीएम वित्त ने किया अवलोकन।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर सगड़ी में बाढ़ से बचाव के लिए पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय पर राजस्व,पुलिस,पी0ए0सी0, स्वास्थ्य,अग्निशमन,विद्युत,सिंचाई,लोक निर्माण, होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा,एनसीसी,नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट गाईड,आपदा मित्र और पीएसी के द्वारा संयुक्त रूप से एकत्रित होकर उच्च अधिकारियों के निर्देश और सूचना पर घाघरा नदी के गांगेपुर (गाॅंधी नगर) में बाढ़ के दौरान नाव पलटने एवं नदी में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाने का परिदृश्य प्रस्तुत किया गया। मौके पर पुलिस, गोताखोरों एवं राहत दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से नदी दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया वहीं गांगेपुर गाँव के जलमग्न होने की स्थिति का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर बाढ़ शरणालय तक पहुँचाने की कार्यवाही प्रदर्शित की गई और प्रा0वि0 दाम महुला में राहत शिविर एवं कम्युनिटी किचन की स्थापना का अभ्यास किया गया।आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय, भोजन एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राहत शिविर में आवश्यक चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता का प्रदर्शन कर ग्राम सहबदीया सुल्तानपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिए मेडिकल कैम्प की स्थापना तथा घायलों एवं बीमार व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने का अभ्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आपदा की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता का प्रदर्शन किया गया। विभागों की सक्रिय सहभागिता
मॉक एक्सरसाइज में राहत एवं पुनर्वास गतिविधियों का संचालन किया गया और संयुक्त रूप से सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें क्षेत्र के लोगों को बचाव के गुण सिखाया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने कहा कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता एवं समन्वित कार्यप्रणाली का परीक्षण करना है, जिससे वास्तविक आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन के प्रति सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए। मॉक एक्सरसाइज के सफल आयोजन से जनपद में बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी तथा आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह सगड़ी तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी,नायब तहसीलदार विवेकानंद,नायब तहसीलदार शैलेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकार सगड़ी अनिल कुमार वर्मा,नायब तहसीलदार आदर्श सिंह सहित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित रहे।