Saturday, June 6, 2026

दान शनिचरा गांव में स्थित प्रसिद्ध शनिदेव शक्तिपीठ के ट्रस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा।

शनि देव मन्दिर पर ट्रस्ट को लेकर दो पक्ष भिड़े।

दान शनिचरा गांव में स्थित प्रसिद्ध शनिदेव शक्तिपीठ के ट्रस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा।

सामने,पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्वामित्व की छिड़ी जंग।

सोमवार को उपजिलाधिकारी लगे फैसला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा गांव में स्थित प्रसिद्ध शनिदेव शक्ति पीठ पर शनिवार को दो पक्षों के बीच ट्रस्ट को लेकर हंगामा हो गया। मामला गंभीर होते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए नियंत्रित किया। एक पक्ष के विंध्याचल मिश्रा मंदिर और उससे संबंधित भूमि पर अपना दावा कर रहे हैं तथा मंदिर को निजी संपत्ति बता रहे हैं।जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जेपी मिश्रा सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंदिर को सार्वजनिक धार्मिक स्थल बताते हुए इसे गांव और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा एक प्रमुख शक्तिपीठ बता रहा है। दान शनिचरा गांव स्थित प्रसिद्ध शनिदेव शक्तिपीठ पर शनिवार को मंदिर के स्वामित्व और ट्रस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला गरमा गया और मौके पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विरोध के कारण मंदिर परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और किसी भी अप्रिय स्थिति को टाल दिया। प्रधान प्रतिनिधि जेपी मिश्रा ने बताया कि शनिदेव शक्तिपीठ क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है,जहां दूरदराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के स्वामित्व और प्रबंधन को लेकर उठे विवाद ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। जिसे निजीकरण बनाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी संबंध में राजेश मिश्रा ने बताया कि शनिदेव शक्तिपीठ सार्वजनिक रूप से गांव के ग्रामीण तथा श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख धर्मस्थल है परंतु इसको निजीकरण करार देना बेहद ही शर्मनाक है इसकी प्रशासन निष्पक्ष जांच करते हुए उचित निस्तारण करें। वहीं दूसरे पक्ष के विंध्याचल मिश्रा ने बताया कि यह शनिदेव शक्तिपीठ मंदिर उनकी आबादी की भूमि में है। जिससे इस मंदिर पर उनका पूरा अधिकार है। मौके पर पहुचे तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने बताया कि यह एक व्यक्ति के द्वारा विवाद उत्पन्न किया जा रहा और अपनी भूमि बताई जा रही है जिसको लेकर दोनों पक्ष ट्रस्ट बना रखे हैं। इसका निरीक्षण उप जिला अधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह द्वारा सोमवार को किया जाएगा और तभी निर्णय होगा कि यह भगवान का दरबार किसका है। इस संबंध में बिलरियागंज थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटा हुआ है और रिपोर्ट आने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला निजी संपत्ति और ट्रस्ट बनाने जाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े हैं फिलहाल मामला शांत है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment