Monday, June 15, 2026

मोहर्रम त्यौहार को लेकर ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक।

मोहर्रम त्यौहार को लेकर ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक।

मोहर्रम जुलूस के पूर्व पुलिस करेगी रुट मार्च।

बिजली के तारों को बिजली विभाग कराए ठीक।

किसी भी नई परंपरा का नहीं होगा निर्वहन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर ताजियेदारो और अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोतवाल विनय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के जुलूस नए रास्तों से नहीं निकाले जाएंगे और ना ही नई परंपरा का कोई निर्वहन किया जाएगा। जैसे पूर्व में त्यौहार मनाया जाता था उसी तरह से मनाया जाएगा। कई लोगों ने इस दौरान मांग की कई कि जगह जगह बिजली के तार लटके हुए हैं जिसे ताजिया ले जाने में काफी दिक्कत होती है। बैठक में मौजूद बिजली विभाग के जेई जयसिंह को निर्देशित किया गया कि आप जितने भी बिजली के तार हैं और नीचे झूल रहे हैं उन्हें तत्काल ठीक कर दिए जाएं साथ ही साथ जगह-जगह साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए सातवीं मोहर्रम के जुलूस पर तार नीचे होने के कारण बिजली बाधित की जाएगी।जुलूस में अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और जुलूस के पूर्व प्रत्येक जगह पर पुलिस द्वारा रूट मार्च निकालकर लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि किसी प्रकार की हिमाकत न करें। जिससे कि स्वयं को परेशानियों में डालें। ऊपर से सुंदर सरायबल्लों व अंडाखोर टिकरिया को लेकर  वर्ष 2012 में हुए विवाद को लेकर बताया गया कि अब चौहान बस्ती के लोग जहां पूर्व में ताजिया ले जाते थे वहीं ले जाएंगे अंडाखोर टिकरिया के लोग उस रूट से नहीं गुजरेंगे। इस दौरान यदि किसी प्रकार की हिमाकत की गई और अपराधी परेशानी पैदा किये तो उन्हें तत्काल रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नेहाल मेहंदी,महमूद आलम खान,आसिफ खान, हाजी अनवार,एकलाख अहमद,शहंशाह,सोहराब अहमद जावेद,इरशाद अहमद,अनिसुर रहमान सहित अधिशासी अधिकारी संजय जायसवाल जीयनपुर बैठक में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment