Tuesday, June 2, 2026

फॉर्मल रजिस्ट्री को लेकर उपजिलाधिकारी ने की लेखपालों संग बैठक लगाई फटकार।

फॉर्मल रजिस्ट्री को लेकर उपजिलाधिकारी ने की लेखपालों संग बैठक लगाई फटकार। 

समीक्षा कर खराब प्रगति पर लेखपालों को दी चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपालों संग़ फॉर्मल रजिस्ट्री को लेकर उपजिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक खराब प्रगति पर लेखपालों को लगाई फटकार कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी। मंगलवार की शाम चार बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने सगड़ी तहसील सभागार में सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपालों की फॉर्मल रजिस्ट्री को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमें क्रमशः मंडल वार सभी लेखपालों की समीक्षा की गई इस दौरान लेखपालों से उनके प्रगति का आकलन किया गया वहीं बैठक में खराब प्रगति पर दर्जनों लेखपालों को फटकार लगाई गई उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर सुधार करें अन्यथा लेखपालों के विरुद्ध खराब प्रगति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही सगड़ी तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने सभी लेखपालों को जनसुनवाई और मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ शासन द्वारा निर्धारित कार्यकमों और शिकायत को प्रमुखता के आधार पर निस्तारित करें।
बैठक में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार आदर्श सिंह,नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार विवेकानंद, नायब तहसीलदार संजय राय सहित तहसील क्षेत्र के सभी आरके,राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment