Friday, June 30, 2023

अब जीयनपुर में मिलेगी शहरों जैसी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा।

अब जीयनपुर में मिलेगी शहरों जैसी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा।

200 सीट वाली टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के नवोदय नगर स्थित एलबीबीएस एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित 200 सीट वाली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन बाबूलाल जायसवाल एवं एके जायसवाल के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभागी मौजूद रहे।
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल ने कहा कि अबतक डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा शहरों तक ही सीमित थी। एलबीबीएस एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा अत्यंत पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की व्यवस्था करके सराहनीय कार्य किया है। 
डायरेक्टर सुभाष जायसवाल ने कहा कि 200 सीटों वाली डिजिटल लाइब्रेरी के खुल जाने से अपना कैरियर बनाने की तैयारी में जुटे छात्रों को शांत और वातानुकूलित वातावरण में आसानी से टारगेट प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा के विवेक सिंह सोनू,डॉ मधुसुन नायक,गुलाब जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। डायरेक्टर सुभाष जायसवाल के माता पिता द्वारा विधिवत पूजन अर्चन के बाद डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया।

बिना अनुमति के भोजनालय के बगल में बनाया जा रहा शौचालय।

बिना अनुमति के भोजनालय के बगल में बनाया जा रहा शौचालय।

कस्तूरबा का नवनिर्मित छात्रा आवास का बनाया जा रहा शौचालय।

प्रधानाध्यापक ने रोकने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंप्यूटर विद्यालय जीयनपुर पर निर्मित नवनिर्मित कस्तूरबा बालिका विद्यालय का छात्रा आवास का निर्माण तेजी से चल रहा है। जिसके लिए पूर्व से निर्धारित नक्शे के विपरीत ठेकेदार द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर के बगल में बने शौचालय भोजनालय के पास एक 15 फुट गहरा गड्ढा खोदकर शौचालय का निर्माण किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक काफी परेशान हैं और उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के भोजनालय के बगल में बन रहे शौचालय को किसी भी दशा में निर्माण रोका जाए और विद्यालय की पर्याप्त भूमि में कहीं भी अन्यत्र नक्शे के अनुसार शौचालय का निर्माण किया जाए हालांकि उन्होंने पत्र 27 जून को लिखा जो बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ को भेजा गया। पर अबतक उच्चाधिकारियों द्वारा कार्रवाई न किए जाने से दर्जनों बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।जहां पर शौचालय का निर्माण होने से भोजन को प्रदूषित होने एवं बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका प्रधानाध्यापक द्वारा व्यक्त की गई है। विद्यालय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कुल 176 छात्र नाम अंकित है। उसके बावजूद जो भोजनालय की बाउंड्री है उसे डेढ़ फुट दूर सटे एक 15 फुट गड्ढा खोदकर शौचालय निर्माण किए जाने की ठेकेदार द्वारा तैयारी कर ली गई है। 2 दिन बाद विद्यालय खुलने पर गड्ढे में गिरकर छात्रों के घायल व बड़ी दुर्घटना की आशंका प्रधानाध्यापक द्वारा जताई जा रही है। पर इसके बाद भी उच्चाधिकारियों द्वारा अबतक कोई कार्यवाई नहीं किया गया है। जिससे नवनिर्मित शौचालय को रोकने का प्रयास उच्च अधिकारियों द्वारा अबतक नहीं किया गया है ठेकेदार की मनमानी की वजह से प्रधानाध्यापक व अध्यापकों सहित अभिभावक भी अपने बालको को लेकर उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक जरार हुसैन ने बताया कि उच्च अधिकारियों को पत्र इसके लिए लिखा जा चुका है। पर अबतक कार्रवाई नहीं हुई है। यदि शौचालय का निर्माण भोजनालय के पास हो जाएगा तो भोजन प्रदूषित होकर बच्चे बीमार पड़ सकते हैं और गहरे गड्ढे में गिर कर चोटिल हो सकते हैं एवं कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना विद्यालय खुलने के बाद हो सकती है।

हाईकोर्ट की अवमानना के बाद पोखरी से कब्जा हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार।

हाईकोर्ट की अवमानना के बाद पोखरी से कब्जा हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार।

1995 के ऑर्डर के बाद भी नही हटाया था पोखरी से अतिक्रमण।

ग्राम प्रधान ने कोर्ट में किया था अवमानना का दावा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत चांदपार ग्राम पंचायत में वर्षों से पोखरी पर अतिक्रमण कर के पक्का निर्माण किए पूर्व प्रधान हसीब द्वारा पक्का निर्माण किये जाने का आरोप है। पक्के मकान को ध्वस्तीकरण करने शुक्रवार को नायब तहसीलदार व लेखपाल राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर मशीनें लगाकर कुछ हिस्सों को कटर से कटवाकर ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है।जहां हाईकोर्ट का 1995 के आदेश के बावजूद पोखरी से अतिक्रमण नहीं हटाने पर ग्राम प्रधान हाशिम द्वारा हाईकोर्ट में अवमानना का मुकदमा दायर किया। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को पोखरी से अतिक्रमण हटाकर तत्काल सूचित करने को कहा। जिसको लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह,राजस्व निरीक्षक,लेखपाल अमित कुमार गांव में पहुंचकर मशीनें लगवाकर कटर से काटकर पक्के निर्माण को ध्वस्त करा दिया जहां जेसीबी की तलाश करते हुए जब जेसीबी उपलब्ध नहीं हुई तो मौके पर कटर से काटकर मकान को गिराए जाने का कार्य चल रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान हासिम ने बताया कि गाटा संख्या 215 एवं 306 जो सरकारी अभिलेख में पोखरी के नाम से दर्ज है। जिसपर लगभग 56 कड़ी पर कब्जा पाया गया है। जिस पर कई वर्षों से दबंगों द्वारा कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिसको लेकर कोर्ट ने 1995 में ही ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। पर कर्मचारियों अधिकारियों की मिली भगत से ध्वस्त नहीं किया गया। जिसको लेकर कोर्ट में अवमानना का मुकदमा दायर किया गया। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर आधे अधूरे मन से कार्रवाई की। जबतक पूरा अतिक्रमण हटा नहीं दिया जाता तब तक ग्राम पंचायत को पोखरी से मुक्त नहीं किया जा सकता।

ओटीपी पूछकर खाते से निकाल लिए 87 हजार रुपये।

ओटीपी पूछकर खाते से निकाल लिए 87 हजार रुपये।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर निवासी अशोक यादव पुत्र रामधारी यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि 26 जून को मेरे मोबाइल पर एक गुमनाम नंबर आया और उसने अपना नाम सज्जाद बताते हुए यह कहा कि आप ने ई श्रम कार्ड बनवाया है जिसकी पूरी डिटेल नहीं मिल रहा है। श्रम कार्ड आप ने बनवाया है उस पर कुछ पैसे भेजे जाने है। लिहाजा में आपको ओटीपी भेज रहा हूं आप ओटीपी नंबर बता दीजिएगा। उसके बताने अनुसार अशोक ने जो प्रक्रिया फ्राड सज्जाद ने बताई इसके तहत उसने अपनी ओटीपी उसे दे दिया। जिस पर एक बार में ₹86500 खाते से गायब कर दिया गया। उसके खाते में मैसेज आया कि ₹86500 निकाला गया तो उसके होश उड़ गए। वह भागकर बैंक गया बैंक कर्मचारियों ने यह कहते हुए उसे वापस कर दिया कि अब कुछ नहीं हो सकता। जिस पर उसने ऑनलाइन कम्प्लेन दर्ज कराई एवं आज शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है।

Thursday, June 29, 2023

आपसी विवाद में मारपीट एक गंभीर रूप से घायल।

आपसी विवाद में मारपीट एक गंभीर रूप से घायल।

दो ज्ञात और दो अज्ञात पर एससी,एसटी का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ के समीप स्थित लक्ष्मीकूप के पास गुरुवार को दिन में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो ज्ञात और दो अज्ञात के खिलाफ एससी,एसटी का मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश कर रही है। जीयनपुर कोतवाली के रघुनंदनपुर निवासी मनोज भारती पुत्र बालचंद और अजमतगढ़ निवासी सत्यम पान्डेय व शिवम पान्डेय पुत्र नारायण पान्डेय के बीच विवाद चल रहा है। गुरुवार को दिन में 11 बजे लक्ष्मीकूप के पास दोनों पक्षों में पहले कहासुनी  फिर मारपीट हो गई। इस मारपीट में मनोज भारती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी तहरीर पर सत्यम पान्डेय और शिवम पान्डेय पुत्र नारायण पान्डेय और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी,एसटी सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

जमीनी विवाद में मारपीट दो घायल,चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

जमीनी विवाद में मारपीट दो घायल चार पर केस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को जमीन हरखोरी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दो लोग  घायल हो गयें। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जमीन हरखोरी निवासिनी शारदा पत्नी राजकुमार और प्रेमशिला पत्नी धर्मेंद्र के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को जमीन के विवाद  को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें शारदा देवी घायल हो गई। पुलिस इस मामले में धर्मेंद्र पुत्र दलसिंगार,शिवा पुत्री हरेंद्र,सुनीता पत्नी हरेंद्र,प्रेमशिला पत्नी धर्मेंद्र निवासी जमीन हरखोरी के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

ईद उल अजहा,बकरीद, पर ईदगाह में पढ़ी गई नमाज़।

ईद उल अजहा,बकरीद, पर ईदगाह में पढ़ी गई नमाज़।

एक दूसरे को गले मिलकर दी गई बधाई,अमन चैन की मांगी गई दुआ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में कुर्बानी के पर्व ईद उल अजहा,बकरीद,पर अंजान शहीद स्थित नथ्थुपुर ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। ईदगाह पर नमाजियों ने हाजी डॉक्टर असद इदरीश की सदारद में नमाज अदा की। ईद उल अजाह पर्व पर नमाजी कतार बद्ध बैठे और परम्परागत तरीके से नमाज अदा की। अल्ला से दुआ कर अमन,चैन,खुशहाली की कामना की।बाद में सभी ने एकदूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज़ अदा करने के बाद घरों में कुर्बानी दी गई। नमाज के दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सगड़ी तहसील के तमाम ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। वही सभी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद उल अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दी। इस दौरान संतोष सिंह टीपू,अरविंद जायसवाल,मनीष मिश्रा,पुरुषोत्तम यादव,नेहाल मेहंदी,विजय शंकर यादव उर्फ भुअर,दीपक गुप्ता,राजेश यादव,रामआशीष यादव, दानिश खान,सरफराज खान,सुब्बान खान,मेराज खान, दिलनवाज खान,फुरकान खान,रामदरस मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Tuesday, June 27, 2023

नवविवाहिता ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज।

नवविवाहिता ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के लुचुई गांव निवासिनी नवविवाहिता पूजा वर्मा ने अपने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली में शिकायत करते हुए पूजा वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 11 जून 2023 को लुचूई गांव निवासी दीपक वर्मा से हुई थी। उसका मायका जौरा बाजार तहसील कसया जिला कुशीनगर है। जब में 12 जून 2023 को विदा होकर ससुराल आई तो ससुराल आने के बाद उसके पति दीपक वर्मा,जेठ धर्मेंद्र,ननद चंदा और मंजू और नंदोई विजय ने कहा कि बाइक लेकर क्यों नहीं आई हो। पूजा वर्मा ने आरोप लगाया कि सुहागरात के दिन उसके पति ने हाथ पैर बांधकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। 21 जून 2023 को उपरोक्त सभी लोगों ने उसको जमकर मारा पीटा। पड़ोसियों के सहयोग से  भागकर अपने मायके गई और पिता के सहयोग से डाक्टरी मुआयना कराई। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पूजा वर्मा की तहरीर पर दीपक,धर्मेंद्र,चंदा, मंजू और विजय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बहला फुसलाकर लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज।

बहला फुसलाकर लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बहला फुसलाकर लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज। पूजा दबगर पत्नी पिंटू दबगर निवासी लाटघाट मिश्रपुर ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 19 वर्षीय बहन को लाटघाट निवासी राजू गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी लाटघाट के द्वारा हमारी बहन को बहला फुसलाकर कहीं लेकर भाग गया है। काफी खोजबीन करने के बाद हमारी बहन का पता नहीं चल सका। साथ में बहन अपना मोबाइल फोन भी लेकर गई है। जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 366 के तहत मुकदमा दर्जकर कार्यवाही में जुटी हुई है।

Sunday, June 25, 2023

जीयनपुर पुलिस ने चोरी के बिजली मोटर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

चोरी के बिजली मोटर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी शिवप्रताप राय उर्फ गुड्डू राय पुत्र रामरूप राय निवासी बाँसगाव कल्यानपुर थाना जीयनपुर द्वारा थाने पर जाकर लिखित तहरीर दियें कि 18/19.06.2023 की रात्रि को खेत से सिचाई के लिए लगा हुआ बिजली का मोटर तीन हॉर्स पावर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। तहरीर के आधार पर धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात चोर खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त राज कुमार सिंह उर्फ राजा पुत्र दुर्गविजय सिंह निवासी जमीन मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर का नाम प्रकाश मे आया तथा बरामदगी से मुकदमा उपरोक्त में धारा 411भादवि की बढ़ोतरी की गयी। उ0नि0 रामगोपाल त्यागी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राज कुमार सिंह उर्फ राजा पुत्र दुर्गविजय सिंह निवासी जमीन मोहम्मदपुर जीयनपुर को खिल्लूपट्टी गांव के पुलिया के पास से समय 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने जेल भेज दिया।

सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं बकरीद त्यौहार::महेंद्र कुमार शुक्ला

बकरीद त्यौहार पर बनाए गए स्थान पर करें कुर्बानी नहीं तो होगी कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी सगड़ी एवं नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में बकरीद त्यौहार को लेकर बुलाई गई पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न। बैठक की अध्यक्षता कर रहें क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि शांति तरीके से बकरीद त्यौहार को मनाएं बकरीद त्यौहार के दिन कुर्बानी के लिए बनाए गए स्थान पर ही करें कुर्बानी। वही बनाए गए गड्ढे में मांस के शेष अवशेष को गड्ढे में डालें। जिससे कि दूसरे जानवर उस मांस के अवशेष को निकालकर गंदगी न फैलाने पायें। शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाएं त्यौहार पर कोई भी समस्या हो तो हमको अवगत कराएं या जीयनपुर कोतवाल को सूचना दें। जिससे कि कोई समस्या न हो सके। वही त्यौहार के दिन साफ सफाई के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों से कहा गया। कुर्बानी के दिन बनाए गए गड्ढे में ही मांस के अवशेष को डालें जिससे कि गंदगी न फैले। वही सूअर पालकों को कहा गया कि अपने-अपने सूअर को बकरीद त्यौहार के दिन सूअर बाड़े में ही रखें नहीं तो होगी कार्यवाही बकरीद के दिन नमाज ईदगाह में ही पढ़ें। वही लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह,जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित अनीसुर्रहमान,सुब्बान खान, फुरकान खान,ज्ञानेंद्र मिश्रा,नगर अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव,अनवार अहमद,राहुल कुमार,वेद प्रकाश जायसवाल,फूले अहमद,मिस्टर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

पत्नी ने पति सहित तीन लोगों पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा।

पत्नी ने पति सहित तीन लोगों पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नूरुद्दीनपुर गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति सहित तीन लोगों पर मारने पीटने और जान लेने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली के नूरुद्दीनपुर की प्रियंका सिंह पत्नी अजीत सिंह ने जीयनपुर कोतवाली में रविवार को तहरीर देकर कहा कि शनिवार को सुबह वह घर में सो रही थी। उसके पति अजित सिंह और पूनम सिंह पत्नी जोगिंदर सिंह तथा योगेंद्रनाथ सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। बाद में लोग घर का सामान फेंकने लगे। सामान फेंकने का कारण पूछने पर उपरोक्त सभी लोग मुझे मारने पीटने लगे और मेरे गले पर पैर रखकर जान मारने की कोशिश की गई। मेरे बच्चों के चिल्लाने पर गांव के लोग आ गए। किसी तरह समय जान बचाकर बाहर भागी। तभी मेरे पति मेरा बाल पकड़कर खींचते हुए फिर मारने लगे। जिससे मुझको काफी चोटें आई। प्रियंका सिंह की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अजीत सिंह पूनम सिंह और योगेंद्रनाथ सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

बच्चों के विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज।

बच्चों के विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को लाठी डंडा हसुवा से महिला को मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज।प्रमिला देवी पत्नी रामलाल राजभर निवासी अहिरौली ने जीयनपुर थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद में गांव के ही शिवम पुत्र रविंद्र राजभर,गीता देवी पत्नी रविंद्र राजभर,रीना पत्नी हरेंद्र, राधा पत्नी महेंद्र,तलसरी पत्नी लखन ने बच्चों के विवाद को लेकर हमारे घर पर चढ़कर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा और हसुआ से मारपीट कर घायल कर दिए। जिसमें हम को गंभीर चोटे आई है कि प्रार्थना पत्र जीयनपुर कोतवाली पर दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर विभिन्न धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्यवाही में जुटी हुई है।

Saturday, June 24, 2023

सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर आक्रोशित महिलाओं का प्रदर्शन।

सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर आक्रोशित महिलाओं का प्रदर्शन।

थाना समाधान दिवस पर शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव की महिलाओं ने सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर शिकायत किया। नायब तहसीलदार और कोतवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।मोहम्मदपुर गांव की प्रमिला,कंचन,सीतमी, हंसा,कौशल्या,रंभा,रितु,रेनू, शोभा सहित दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव के सार्वजनिक मार्ग को कुछ लोगों ने टीनसेट से चारों तरफ से बाउंड्री बनाकर घेर लिया है। जिससे गांव का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। इसकी शिकायत करने पर अतिक्रमण करने वाले आमादा फौजदारी और सामूहिक रूप से गाली गलौज करने को तैयार हैं। इस सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को गांव की दर्जनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया और तत्काल सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह और कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मौके का निरीक्षण और पैमाइश कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर मारपीट पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

ग्राम समाज की जमीन को लेकर मारपीट,दो घायल मुकदमा दर्ज।

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर मारपीट पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन कब्जा को लेकर मारपीट पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जानकारी के अनुसार रुस्तम खान पुत्र मंगरु निवासी बरडीहा थाना जीयनपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर कई बार कहासुनी हुआ। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। उस मुकदमे में हमारी डिग्री हो गई है। जिसको लेकर गांव के फराज खान पुत्र मन्नान,फहद खान पुत्र मन्नान,अबुशाद पुत्र इम्तेयाज व आदिल पुत्र महताब,कैफ पुत्र महताब निवासी बरडीहा के द्वारा लाठी डंडा और चाकू से मारने पीटने लगे। वही छोटे भाई समीम बचाओ के लिए गया तो पांचो लोगों ने हमकों छोड़कर हमारे छोटे भाई समीम को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्यवाही में जुटी हुई है।

फेसबुक पर कट्टे के साथ फोटो वायरल करना युवक को पड़ा महंगा पुलिस ने ऊठाया।

फेसबुक पर कट्टे के साथ फोटो वायरल करना युवक को पड़ा महंगा पुलिस ने ऊठाया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा मंहगा पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अजमतगढ़ निवासी प्रांजल त्रिपाठी पुत्र शिवभूषण त्रिपाठी उम्र लगभग 18 साल के द्वारा फेसबुक पर स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने बैठकर हाथ में तमंचा लिए का फोटो पोस्ट किया था।  जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने तमंचे के साथ फोटो फेसबुक पर डालने वाले युवक को पूछताछ करने के लिए उठाया वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और युवक से पूछताछ चल रही है। तमंचा बरामद करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Friday, June 23, 2023

माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की कासगंज जेल से आजमगढ़ गैंगस्टर कोर्ट में हुई पेशी।

माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की कासगंज जेल से आजमगढ़ गैंगस्टर कोर्ट में हुई पेशी।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
कासगंज जेल में बंद माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को दीवानी न्यायालय आजमगढ़ में पेश किया गया। जहानागंज थाना में ध्रुव सिंह व संजय यादव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में अदालत ने विवेचक के कागजातों का अवलोकन करने के बाद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू तथा संजय यादव को कासगंज जेल से तलब किया था। इस मुकदमे में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह तथा संजय यादव को शुक्रवार को गैंगस्टर कोर्ट के जज रामानंद ने न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया। वही शहर कोतवाली क्षेत्र में एसकेपी इंटर कॉलेज के प्रबंधकीय विवाद में रंगदारी मांगने तथा अन्य मामलों में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मुकदमे में भी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को सीजेएम यशवंत सरोज की कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा शहर कोतवाली में ही दो वर्ष पुराने मामले में भी कुंटू सिंह की पेशी हुई। दोनों ही मामलों में अदालत ने कुंटू सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज।

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नं0 3 की निवासी चंदा राजभर पत्नी नरेश राजभर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया की हमारी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अहिरौली गांव निवासी अमन पुत्र अनवर जो हमारी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। कई जगह खोजा गया लेकिन कहीं पता नहीं चला जीयनपुर कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने 363/366 के तहत मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने किया आरो प्लांट और हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने किया आरो प्लांट और हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन।

देवारा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा शीतल जल और उजाला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अजमतगढ़ ब्लॉक के महुला ग्राम में वाटर कूलर प्लांट और हाई मास्ट लाइट का गुरुवार देर शाम उद्घाटन किया।उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि अजमतगढ़ ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में वाटर कूलर प्लांट लग जाने से महुला के लोगों को जहां शुद्ध पेयजल मिलेगा। वही हाई मास्ट लाइट से उजाला भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि गांव प्रदेश और देश के लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जल जीवन मिशन के तहत अनेक योजनाएं चला रखी है। वर्तमान समय में जिस तरह से जल प्रदूषित हो रहा है। उससे लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक सराहनीय काम है। अजमतगढ़ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा द्वारा अनेक गांवों में वाटर कूलर प्लांट के साथ ही साथ हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था की जा रही है जो काबिले तारीफ है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर शुद्ध पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है।
उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, सोनू सिंह,विजय कुमार पटेल, गुड्डू राय आदि लोग उपस्थित रहे।

शांति भंग में पांच महिलाओं का हुआ चालान भेजीं गई जेल।

शांति भंग में पांच महिलाओं का हुआ चालान भेजीं गई जेल।

जमीन विवाद में बार-बार मारपीट,दोनों पक्षों से पांच महिलाओं का शांति भंग में किया चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पांच महिलाओं का शांति भंग में किया चालान भेजीं गई जेल। दाऊदपुर गांव में जमीन बटवारे को लेकर आये दिन आपस में मारपीट करने को लेकर जीयनपुर पुलिस ने पांच महिलाओं का चालान कर दिया। जिसमें ऊषा यादव पत्नी स्व0 रामनारायण,पुजा यादव पुत्री स्व0 रामनारायण यादव, आशा देवी पत्नी लालमन यादव, रंजना यादव पुत्री लालमन यादव, अर्चना यादव पुत्री लालमन यादव निवासी दाऊदपुर थाना जीयनपुर बार-बार मारपीट करने को लेकर शांति भंग में चालान कर दिया तो वहीं उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने पांचों महिलाओं को शांति भंग में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Tuesday, June 20, 2023

बिजली चोरी कर रहे 56 विद्युत उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज।

बिजली चोरी कर रहे 56 विद्युत उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज।

विजिलेंस टीम की छापेमारी में 32 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन।

तीन लाख पचहत्तर हजार की नकद वसूली।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के एसडीओ अखिलेश यादव और विजिलेंस की संयुक्त टीम द्वारा जीयनपुर कस्बे में मंगलवार को दिन में अभियान चलाकर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान बिजली चोरी कर रहे 56 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। 32 लोगों के कनेक्शन काटे गए और तीन लाख पचहत्तर हजार नकद वसूली की गई। मंगलवार को संयुक्त टीम ने जीयनपुर कस्बे के खानगाहबहरामपुर,बाजार खास, जामेतुल बनात नगर और हसनपट्टी वार्डों के 56 घरों में उपभोक्ताओं का कनेक्शन चेक किया गया। इस दौरान 56 लोग केबल द्वारा बाईपास कनेक्शन चला रहे थे। इन सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 32 उपभोक्ताओं पर 10,000 से अधिक बकाया था। जिसके चलते इनका कलेक्शन काट दिया गया। मौके पर उपभोक्ताओं द्वारा ₹375000 का बकाया जमा किया गया। इस संबंध में एसडीओ अखिलेश यादव ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा घरेलू कनेक्शन लेकर कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। बाईपास कर के एसी चलाई जा रही है। अधिकांश लोगों द्वारा बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम सप्ताह तक लगातार अभियान चलाकर कनेक्शन की जांच करेगी। जिनके कनेक्शन कम क्षमता के हैं, वह तुरंत अपना भार बढ़वा ले, बकाया तुरंत जमा करें। अन्यथा उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा। जांच टीम में एसडीओ के अलावा बिजली विभाग के इंस्पेक्टर अब्दुल जब्बार,जेई अनुराग सिंह, श्यामनाथ,पंकज कुमार,सनी कुमार,अमरजीत सहित लगभग एक दर्जन कर्मचारी मौजूद रहे। बिजली विभाग की कार्यवाही से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।

कठैचा कुटी पर लगने वाला रथयात्रा मेला शांति पूर्वक हुआ सम्पन्न।

कठैचा कुटी पर लगने वाला रथयात्रा मेला शांति पूर्वक हुआ सम्पन्न।

भगवान बलराम सुभद्रा निकाली गई आकर्षक झांकी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कठैचा कुटी पर मंगलवार को रथ यात्रा का मेला शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण बलराम सुभद्रा की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मेले और पूरे जंगल का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मेले में आम, चोटहिया जलेबी,चाट,पकौड़े, आइसक्रीम और खिलौने की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन सहित अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। छोटे बच्चे खिलौना और अपने मनपसंद का सामान लेने के लिए जिद करते नजर आए। वहीं बच्चों ने झूले का भी लुफ्त उठाया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल के जवान एवं वालिंटियर लगाए गए थे जो मेले में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान  मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्र, नीरज मिश्र,विवेकानंद मिश्र, संदीप मिश्र,सच्चिदानंद मिश्र, अंशुमान यादव,शेषनाथ मिश्र,  धनंजय मिश्रा,शनि,गोलू सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Monday, June 19, 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में आइस क्रीम विक्रेता और नौकर की मौत।

संदिग्ध परिस्थितियों में आइस क्रीम विक्रेता और नौकर की मौत।

अचानक बैठे-बठे दो लोगों की मौत पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में अलग-अलग दो स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में आइस क्रीम विक्रेता और कपड़े की दुकान पर रहने वाले नौकर की सोमवार को देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र सुखई 42 साल आइसक्रीम बेचता था। सोमवार को लगभग 6:00 बजे इसकी खालिसपुर पेट्रोल पंप के पास लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी क्रम में जीयनपुर कस्बे में महताब आलम की कपड़े की दुकान पर काफी दिनों से नौकरी कर रहा झिनकू यादव पुत्र फूलचंद यादव निवासी हरसिंहपुर की सोमवार को 6:30 बजे के लगभग अचानक तबीयत खराब हुई। जब तक लोग अस्पताल ले जाते उसकी मृत्यु हो गई। कपड़ा व्यवसाई महताब आलम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मौत का कोई स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि आम लोगों का कहना है कि लू के चलते दोनों मौतें हुई हैं।

Sunday, June 18, 2023

सुबह से सूरज के साथ चढ़ता गया तापमान घरों में दुबके लोग।

सुबह से सूरज के साथ चढ़ता गया तापमान घरों में दुबके लोग।

आसमान से बरस रहे शोलों ने बदन को झुलसाया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी आसमान से बरस रहे आग और लू के थपेड़ों से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को मौसम में और भी भीषण गर्मी रही। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में जो भी व्यक्ति घर से बाहर निकला तो गर्म तेज हवाओं ने उन्हे झुलसाने में कोई कमी नहीं की। दिन भर लोग धूप और लू से बचते दिखे। इस मौसम में तापमान का बढना अभी तक जारी है। ऐसे में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और भीषण गर्मी के चलते लोगों में त्राहि-त्राहि मची है। रविवार की सुबह 6:00 बजे से ही लोगों को गर्मी का सितम सहना पडा। भोर से ही लोगों के पसीने छूटने लगे। सात बजते ही कड़ी धूप ने लोगों को यह बताया कि अभी उन्हे गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। दिन भर लोगों को चिलचिलाती धूप व लू के थपेडों से जूझना पड़ रहा है। गर्मी के कारण घर से निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है। शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से जनमानस कराह उठा है। 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने सबको हिला कर रख दिया है। दोपहर को ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में लोग घरों में ही दुबकने के लिए मजबूर हो गये। हालाकि कामकाजी महिलाएं रही हो या फिर रोज कमाने खाने वाले मजदूर बदन को झुलसाकर मेहनत मजदूरी करते देखे। रविवार शाम 6:00 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। स्कूल कालेजों में छुट्टियां होने की वजह से बच्चे घरों में ही कैद रहे। हालांकि कोचिंग,ट्यूशन पढने वाले छात्र-छात्राओं को दहकते सूरज की किरणों का मुकाबला करना पड़ा। वहीं सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस उमसभरी गर्मी में सगड़ी तहसील मुख्यालय पर लोग कम दिखाई दिए। वही जीयनपुर,अजमतगढ़ मालटारी,लाटघाट,अंजान शहीद, इमिलिया,कंजरा दिलशादपुर, आखेंपुर क्षेत्र के रोड़ पर सन्नाटा पसरा रहा। ऑटो रिक्शा सहित अन्य गाड़ियों पर सवारी के लिए इंतजार करते दिखे गाड़ी चालक। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर चादर लगाकर दुकान के अंदर बैठे नजर आए। वही आसमान से बरस रहे आग के शोलों और लू के थपेड़ों से लोगों का बचना हुआ मुश्किल कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी धूप और गर्मी नहीं देखी है। न जाने कब भगवान प्रसन्न होकर बरसात करेंगे।

फरार आरोपी युवक के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई।

फरार आरोपी युवक के घर कुर्की की कार्रवाई।

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और धमकी देने का मुकदमा हुआ था दर्ज।

आरोपी युवक के घर पर पूर्व में 82 की नोटिस हो चुकी है चस्पा।

आरोपी युवक पुलिस के पकड़ से अब भी है दूर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव में नाबालिग  लड़की को लेकर फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई।
जानकारी के अनुसार हरैया गांव निवासी जुगुनू राय पुत्र अमित राय उम्र 45 साल ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि करैला गांव निवासी शुभम मिश्रा पुत्र सुनील कुमार मिश्रा के द्वारा हमारे मोबाइल पर फोन करके धमकी दी गई कि तुम्हारी लड़की हमारे पास है किसी से कुछ बताया तो सब को जान से मार देंगे वही हमारी लड़की नाबालिक है। जिसको शुभम मिश्रा द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है कि जीयनपुर थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 363/366/506 के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। वही आरोपी युवक के घर पर और उसके छिपने के स्थान पर पुलिस ने कई बार दबिश दी। अभियुक्त का कहीं भी पता नहीं चला जिसको लेकर जीयनपुर कोतवाली के एसआई रामगोपाल त्यागी द्वारा फरार अभियुक्त के घर पर 82 की नोटिस पूर्व में चस्पा की गई थी। उसके बाद भी फरार अभियुक्त द्वारा कोर्ट में हाजिर न होने पर जीयनपुर पुलिस द्वारा फरार चल रहें अभियुक्त के घर पर कुर्की की कार्रवाई गांव के संभ्रांत व्यक्ति की मौजूदगी में की गई। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।