Sunday, June 4, 2023

पेट्रोल टंकी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज।

पेट्रोल टंकी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार निवासी रमेश कुमार पुत्र श्यामदेव ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया। रमेश कुमार का आरोप है कि में चुनुगपार में प्राइवेट क्लीनिक चलाता हूं‌। जहां पर नेवादा कप्तानगंज निवासी वंशबहादुर राम पुत्र नन्द कुमार दवा लेने आता था। वही दवा लेने के दौरान उससे जान पहचान हो गई। उन्होंने कहा पेट्रोल मंत्रालय में मेरे बहुत खास आदमी बैठे हुए हैं। में किसी को भी पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिला सकता हूं। यदि आप कहें तो आपको पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिला दूंगा। लाइसेंस दिलवाने में 20 से 25 लाख रुपये खर्च लगेंगे‌। में उसके झांसे में आ गया और सन् 2018 से 2020 तक भिन्न-भिन्न तिथियों में नगद और चेक के माध्यम से 24 लाख 64 हजार रुपए दिया। इसके बाद जब लाइसेंस दिलाने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा और मेरा पैसा भी वापस नहीं दे रहा है। पुलिस ने रमेश की तहरीर पर वंशबहादुर राम के खिलाफ419/420/467/468/471/406/504/506 के तहत मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment