Sunday, June 4, 2023

रघु भूमि से तपोभूमि श्रीराम रथ यात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत।

रघु भूमि से तपोभूमि श्रीराम रथ यात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत।

श्रीराम,लक्ष्मण और विश्वामित्र का माल्यार्पण कर उतारी गई आरती।

सरयू बचाओ जन जागरण यात्रा रघु भूमि से तपोभूमि बक्सर बिहार तक जाएगी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी और अजमतगढ़ में रविवार को अयोध्या से चली सरयू बचाओ जन जागरण यात्रा रघु भूमि से तपोभूमि का जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी के छात्र छात्राओं द्वारा श्रीराम,लक्ष्मण, विश्वामित्र का माल्यार्पण कर आरती उतारी गई। जानकारी के अनुसार 3 जून को अयोध्या से सरयू बचाओ जन जागरण यात्रा रघु भूमि से तपोभूमि तक अयोध्या से प्रारंभ होकर 3 जून शाम को सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज स्थित भैरव बाबा धाम पहुंची। जहां श्रीराम रथ यात्रा में शामिल लोगों ने विश्राम किया। रविवार की सुबह 7 बजे बाबा भैरवनाथ धाम से सरयू बचाओ जन जागरण रघु भूमि से तपोभूमि श्रीराम रथ यात्रा प्रारंभ हुई जो महाराजगंज,परशुरामपुर, गोरिया बाजार,बिलरियागंज,मालटारी,जीयनपुर,
अजमतगढ़ होते हुए मऊ जिले की सीमा में प्रवेश की। इस दौरान सरयू बचाओ जन जागरण रघु भूमि से तपोभूमि श्रीराम रथ यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया और आरती उतारी गई। रथयात्रा मालटारी पहुंचने पर श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी के छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण,विश्वामित्र का माल्यार्पण कर आरती उतारी गई। इस दौरान श्री राम की जय जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सरयू बचाओ जन जागरण श्रीराम रथ यात्रा रामजन्म भूमि से लेकर तपोभूमि बक्सर बिहार तक जायेगी। इस दौरान डा0 प्रदीप राय,डॉ शशि कुमार मिश्र,डा0अखिलेश तिवारी,रविंद्र यादव,डॉ शैलेश पाठक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। रथयात्रा के दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक संख्या में भक्त रथयात्रा के साथ चल रहे थे। साथ ही पुलिस बल के जवान भी साथ में मौजूद है।

No comments:

Post a Comment