बगहिडाड़ पुलिया पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कई लोग घायल।
मौके पर सीओ सगड़ी और जीयनपुर कोतवाल मौजूद।
घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया,कई यात्रियों की हालत गंभीर बनीं हुई हैं।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहिडाड़ पुलिया के पास आजमगढ़ से दोहरीघाट की तरफ जा रही बस और दोहरीघाट से आजमगढ़ की तरफ आ रही बस में बगहिडाड़ पुलिया के पास दोनों बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। वही कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। वही मौके पर मौजूद सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने घायलों को सुरक्षित बसों के अन्दर से निकालकर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा। वही बसों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा व्यवस्था की जा रही है। वही बसों की टक्कर से बगहिडाड़ पुलिया पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। वही पुलिस प्रशासन द्वारा छोटी और बड़ी गाड़ियों को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा था। जिससे कि रोड़ पर जाम ना लगे। वही घायलों की संख्या का पता नहीं चल सका था। जीयनपुर कोतवाल ने बताया कि कुछ यात्री हल्के फुल्के घायल हैं और जिन यात्रियों की हालत गंभीर है उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वही इस हादसे में किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली है।
No comments:
Post a Comment