Sunday, June 11, 2023

गलत चौहद्दी दिखाकर दिव्यांग की जमीन बेचा,छह पर मुकदमा।

गलत चौहद्दी दिखाकर दिव्यांग की जमीन बेचा,छह पर मुकदमा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के सुखमदत्त नगर कोठिया निवासी एक व्यक्ति ने गलत चौहद्दी दिखाकर दिव्यांग की जमीन बेच दिया। दिव्यांग पारस ने छह लोगों के खिलाफ साजिशन जमीन बेचने और मारपीट करने का  रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। 
सुखमदत्त नगर कोठिया के निवासी पारस पुत्र संतुराम ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह आंख से अंधा दिव्यांग है। में पूर्वजों के बटवारा सुदा जमीन में काफी दिनों से काबिज हूं। बीच में बिना किसी परिवर्तन बटवारा के हमारे चाचा जंगीलाल ने गलत चौहद्दी दिखाकर नागमती पत्नी दुखती को हमारे हिस्से की जमीन बैनामा कर दिया। बैनामा लेने के बाद दुखती के लड़के बजरंगी, अभिषेक,नागमती,अर्चना आदि लोग एकमत होकर हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और जबरदस्ती हैंडपंप उखाड़ रहे हैं। मना करने पर आमादा फौजदारी है और जान मारने की धमकी दे रहे हैं। दिव्यांग की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में रविवार को जंगीलाल बजरंगी अभिषेक नागमती निर्मला और अर्चना के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में लगी हुई है।

No comments:

Post a Comment