Tuesday, June 6, 2023

2024 के लिए बन रहा धोखेबाजो का महागठबंध::दिनेश लाल यादव

2024 के लिए बन रहा धोखेबाजो का महागठबंधन।

मोदी को विपक्ष नही देखना चाहती है प्रधानमंत्री।

छात्राओं और महिलाओं में सेल्फी लेने की लगी होड़।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पंडित नगीना स्मारक पीजी कॉलेज पांडे पार लाटघाट पर मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिनेश लाल निरहुआ ने 9 साल की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की जन कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चला कर गरीब लोगों को हक देने का जो कार्य किया है। उससे विपक्ष बिल्कुल घबराया हुआ है। यही नहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लिए धोखेबाजों का एक महागठबंधन बनाया जा रहा है जो अब तक सफल तो नहीं होता दिख रहा है। पर सारे लुटेरे मिलकर एक मंच पर आकर महागठबंधन बनाने के प्रयत्न कर रहे हैं जो लोग मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते। ऐसे लोगों से हम सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आजमगढ़ गोरखपुर रेलवे लाइन पास होने पर सरकार और आजमगढ़ की जनता को बधाइयां देते हुए कहा कि जल्द ही रेलवे लाइन के लिए बजट पास कर दिया जाएगा और कार्य प्रारंभ हो जाएगा जो बरसों से अटका हुआ था। विपक्ष 50 वर्षों में जो कार्य नहीं कर सका आजमगढ़ में 1 साल में किया गया है। कई सड़कों का शुभारंभ किया गया जल्द ही तमाम सड़कें निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। यही नहीं विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का शुभारंभ जल्द होने का अनुमान है। जहां विश्वविद्यालय पूर्व से ही संचालित हो रहा है। साथ ही साथ उन्होंने आजमगढ़ जनपद में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का जो सपना देखा है वह जल्द ही पूरा होने का अनुमान बताया जा रहा है। तब अनुराग ठाकुर खेल मंत्री को बुलाकर उसका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने 1 साल में आजमगढ़ जनपद में किए कई विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि जनता के बीच प्रत्येक कार्यकर्ता पहुंचकर सरकार द्वारा मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार जिस तरह से चल रही है। उसकी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और जन कल्याणकारी योजनाओं को बताएं व उन्हें उनका हक दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति की राजनीति नही करती बल्की जाती से ऊपर उठकर सभी को लेकर चलती है।इस दौरान महिलाए और छात्राओ में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। इस दौरान अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने की एवं संचालन जै जै राम प्रजापति ने की अन्य में प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, अरबिन्द जायसवाल,चन्द्रशेखर सिंह,नागेंद्र पटेल,विजय पटेल, बबिता,राधेश्याम सिंह,खटालू,  ज्ञानेंद्र मिश्रा।

No comments:

Post a Comment