तीन पर छेड़खानी मारपीट का मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह नजरे आलम के ईट भठ्ठे पर गांव मे रजनी पत्नी जीतेंद्र निवासी धनगांव थाना पामगढ़ जनपद जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ की मजदूर ईट भट्टे पर काम करती है। जिसको गुरुवार को अन्य मजदूर धनेश्वर डहरिया पुत्र रघुनाथ,विकास डहरिया पुत्र धनेश्वर आकाश डहरिया पुत्र धनेश्वर आदि ने बुरी नियत से देखते हुए उसका हाथ पकड़कर धनेश्वर डहरिया खींचने लगे और छेड़खानी करने लगा और जब वह शोर मचाने लगी तो जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर वह अपने पति जितेंद्र से शिकायत की शिकायत के बाद जब उन्होंने धनेश्वर से पूछा तो तीनों मिलकर बुरी तरह से जितेंद्र को मारने पीटने लगे। गांव के लोगों ने जब बीच बचाव किया तो किसी तरह छोड़कर भागे। जिस पर जीयनपुर कोतवाली में रजनी द्वारा तीनों के खिलाफ शिकायत की गई। जिस पर जीयनपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
No comments:
Post a Comment