Thursday, June 8, 2023

तमंचा, कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।

तमंचा, कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरी शेखपुर गांव के पास अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज इमिलिया जीयनपुर मदन कुमार गुप्ता द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि उमरी शेखपुर गांव के पास एक युवक अवैध तमंचा कारतूस के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज मदन कुमार गुप्ता के द्वारा उमरी शेखपुर के पास से एक युवक को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजीव उर्फ राजू पुत्र महेंद्र मौर्य निवासी ग्राम उमरी शेखपुर थाना जीयनपुर बताया। जिसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment