जीयनपुर कोतवाली में सैनिक सम्स्याओं पर की बैठक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिषर में रविवार को देर शाम क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला एव कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा कि समस्त सैनिकों की व्यक्तिगत एव घरेलू समस्याओं की जानकारी लेते हुए समस्याओं के निवारण पर चर्चा की गई। वही गर्मी बढ़ने पर क्षेत्र में आये बंजारों पर नजर रखने एव गस्त बढ़ाने अपराध पर नियंत्रण करने आदि पर विचार विमर्श किया गया। समस्याओ से अवगत होते हुए प्रत्येक समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर सैनिकों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने और खानपान बेहतर करने की सलाह दी गयी।
साथ ही सैनिकों के घरेलू समस्याओं की जानकारी लेकर उसे त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्यों से वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को अवगत कराते हुये निस्तारण कराने का पूरा प्रयत्न किया जाता है। जिससे सैनिक की घरेलू और व्यक्तिगत कार्य मे किसी प्रकार की बाधा उतपन्न न हो जिससे पूरी मनोदशा से सैनिक अपनी डियूटी करता रहे। वही कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पूरी मनोदशा के साथ निभाए और गर्मी के सीजन में क्षेत्र में दूरदराज से आए बंजारों पर पूरी तरह से नजर रखें जिससे कि चोरियों में किसी प्रकार की वृद्धि ना हो। जिसे रोकने में हम सब सक्षम हो सके। साथ ही साथ आपके स्वास्थ्य खानपान आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे कि आपका स्वास्थ्य ठीक रहे एवं आप में किसी प्रकार की दुर्भावना ना आए उन्होंने समस्त सैनिकों को गर्मी का सीजन चल रहा है ऐसे में आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपराध पर हर प्रकार से नियंत्रण रखने की जरूरत है। कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति यदि दिखाई देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें एवं कहीं से कोई अप्रिय सूचना मिलती है तो मौका स्थान पर पहुंचकर मौके का निस्तारण किया जाए। जिससे कि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान समस्त स्टाफ एसआई व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment