सड़क दुर्घटना में घायल बालक की इलाज के दौरान मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी सतीश पुत्र श्रीराम उम्र 15 साल 11 जून को बागखालिस बाजार गया हुआ था। वहां से शाम 7:00 बजे घर वापस आ रहा था कि जीयनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने सतीश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सदर हॉस्पिटल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उसको ग्लोबल हॉस्पिटल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बीती रात 11:30 बजे सतीश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में मजला था। सबसे बड़े भाई का नाम अंकित सबसे छोटा भाई नितेश है। माता धनौती देवी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता श्रीराम ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात मोटर साइकिल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
No comments:
Post a Comment