Sunday, June 4, 2023

टिफिन बैठक में आगामी लोकसभा की रणनीति पर चर्चा।

टिफिन बैठक में आगामी लोकसभा की रणनीति पर चर्चा। 

जीयनपुर में प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में हुआ जनसंवाद। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तरह तरह की रणनीति बनाकर चुनाव की दशा और दिशा बदलने की तैयारी करनी शुरू कर दी है। रविवार को जीयनपुर स्थित एक विद्यालय में भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों के बीच टिफिन बैठक हुई। जिसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से चल पड़ा है।आम आदमी को उसकी जरूरत की चीजें सुगमता के साथ उसके पास तक पहुंच रही है। हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रदेश और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी कराएं और लाभ दिलाएं। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने एक सप्ताह तक चलने वाले पार्टी के कार्यक्रमों का वृत्त प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रबुद्ध जनों के साथ सभी प्रकोष्ठ के लोगों को पूरी सक्रियता के साथ आगे कार्य कार्यक्रमों में भागीदारी करनी होगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर अरविंद जायसवाल,नागेंद्र पटेल, अमरनाथ तिवारी,चंद्रशेखर सिंह, धर्मेंद्र सिंह,प्रेमचंद सिंह, जयप्रकाश सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक वंदना सिंह, दिवाकर सिंह आदि लोगों ने अपना विचार रखा।

No comments:

Post a Comment