Sunday, May 31, 2020

(कन्टेनमेंंन्ट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 मई-- जिला मजिस्ट्रेट नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में लागू किया गया देशव्यापी लाकडाउन दिनॉक 18 मई 2020 से 31 मई 2020 तक प्रभावी रहने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उन्होने बताया कि जनपद आजमगढ़ को आरेन्ज जोन में रखा गया है तथा लाकडाउन विस्तारित किये जाने हेतु जनपद में कतिपय गतिविधियाॅ सशर्त अनुमन्य की गयी हैं।
उन्होने बताया कि दिनॉक 29 मई 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ पैसिव क्वारंटाइन सेन्टर साई होटल, सिविल लाइन आजमगढ़ में एक महिला कर्मचारी निवासी मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम हुसैनगंज तहसील सदर के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम हुसैनगंज तहसील सदर का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, confirmed केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउसिलिंग व एवं उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टेनमेंंन्ट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओंध्सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 2261 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया कि दिनांक 30 मई 2020 को सुबह 6ः00 बजे से सांय 6ः00 तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 2261 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें महाराष्ट्र से 1984, गुजरात से 228, दिल्ली से 03, नोएडा से 17, प0 बंगाल से 01, हरियाणा से 04, गोवा से 19, उत्तरांचल से 04 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। इसके अतिरिक्त 01 यात्री दुबई (विदेश) से आये हैं।
इसी प्रकार दिनांक 30 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से दिनांक 31 मई 2020 को प्रातः 6ः00 तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 986 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें महाराष्ट्र से 956, गुजरात से 01, हरियाणा से 08,  दिल्ली से 02, केरल से 18 तथा कर्नाटक से 01 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
उक्त को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया।

25 मई 2020 को गोरखपुर लैब में भेजी गयी जांच रिपोर्ट में से 06 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई:मुख्य चिकित्साधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 मई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा नेे बताया कि 25 मई 2020 को गोरखपुर लैब में भेजी गयी जांच रिपोर्ट में से 06 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई। जिसमें 01 व्यक्ति जिला अस्पताल का, 01 व्यक्ति भीलमपुर पवई फूलपुर का, 01 व्यक्ति मेजवा फूलपुर का, 01 व्यक्ति जिवली मार्टीनगंज का, 01 व्यक्ति तेलीपुर निजामाबाद का तथा 01 व्यक्ति बेरीना विशम्भरपुर लालगंज आजमगढ़ के है।
उन्होने ने बताया कि उक्त सभी कोरोना पाजीटिव मरीजों को महामृत्युंजय डेन्टल कालेज इटौरा में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है। 

Saturday, May 30, 2020

समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के आर्थिक उत्थान हेतु।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 मई-- जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के आर्थिक उत्थान हेतु उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा अनु0 जाति के व्यक्तियों/परिवार जिनकी ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय- 46080 रूपये एवं नगरीय क्षेत्र में वार्षिक आय 56460 रूपये से कम है, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनायें संचालित है। सभी योजनाओं में आधार कार्ड, पहचान प्रपत्र, दो फोटो तथा तहसील स्तर से प्राप्त आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र आदि संलग्न करना आवश्यक है। 
निगम द्वारा संचालित पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजनान्तर्गत (स्वतः रोजगार योजना) अनु0 जाति के पात्र व्यक्तियों को उद्योग/व्यवसाय संचालित करने हेतु राष्ट्रीयकृत बैकों के माध्यम से रूपये- 20 हजार से लेकर रूपये 15 लाख तक की योजनाएं स्वीकृत करायी जाती हैं, जिसमें रूपये 10 हजार अनुदान व रू0 50 हजार से अधिक की योजनाओं में योजना लागत का 25 प्रतिशत भाग 04 प्रतिशत वार्षिक व्याज दर पर मार्जिन मनी ऋण के रूप में दिया जाता है। 
नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजनान्तर्गत ऐसे अनुसूचित जाति के पात्र परिवार जिनके पास 13.32 वर्गमीटर व्यवसायिक स्थल पर भूमि उपलब्ध है उन्हें स्वयं द्वारा दुकान निर्माण कराने हेतु दो किस्तों में (58500+19500) कुल 78000 रूपये उनके खाते में भुगतान कर दुकान का निर्माण कराया जाता है, जिसमें रू0 10000 अनुदान एवं रू0 68000 बिना ब्याज का ऋण होता है। जिसकी अदायगी 120 मासिक किस्तों में करनी होती है। इसमें तहसील द्वारा निर्गत आय, जाति निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा भूमि का प्रपत्र एवं तहसील द्वारा प्राप्त जमीन का नजरी नक्शा आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है। 
उन्होने बताया कि धोबी जाति के आर्थिक उत्थान हेतु विभाग द्वारा लाण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना संचालित है, जिसकी योजना लागत 216000 रू0 तथा 100000 रू0 है। जिसमें कमशः रू0 10000 अनुदान एवं 206000 तथा 90000 रू0 बिना ब्याज का ऋण होता है। ऋण की अदायगी के क्रम में आवेदक से एक सरकारी सेवक की गारन्टी भी ली जाती है। ऋण की अदायगी 60 समान मासिक किस्तों में करनी होती है। 
अनुसूचित जाति के युवक/युवतियों के आर्थिक उत्थान हेतु विभाग द्वारा सिलाई/टेलरिंग योजना संचालित है, जिसकी योजना लागत 20000 रू0 है जिसमें रू0 10000 अनुदान एवं 10000 रू0 बिना ब्याज का ऋण होता है।
उक्त समस्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु ग्रामीण क्षेत्र के पात्र व्यक्ति अपने विकासखण्ड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अथवा खण्ड विकास अधिकारी से एवं नगरीय क्षेत्र के पात्र व्यक्ति कलेक्ट्री चैराहे के बगल डीसीएफ भवन आजमगढ़ में स्थापित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/पदेन जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कार्यालय में सहायक प्रबन्धक अथवा किसी कार्यालय सहायक से जानकारी प्राप्त कर उक्त योजनाओं में लाभान्वित होने के क्रम में दिनांक 15 जून 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

टिड्डी दल का आक्रमण हो चुका है तथा अन्य जिलों व अपने आजमगढ़ मण्डल में भी इसके आक्रमण की सम्भावना बनी हुई है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 मई-- उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ गोपाल दास गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के जनपद झॉसी, ललितपुर एवं सोनभद्र में टिड्डी दल का आक्रमण हो चुका है तथा अन्य जिलों व अपने आजमगढ़ मण्डल में भी इसके आक्रमण की सम्भावना बनी हुई है। इनका दल लाखों की संख्या में गमन करता है, जिस क्षेत्र में इनका आक्रमण होता है, वहाँ का पूरा क्षेत्र वीरान हो जाता है। इनका दल फसलों को कुछ ही घंटों में चट कर जाता हैं। ये सभी फसलों एवं पेड़-पौधों की पत्तियों को खा जाते हैं। ये अपने औसत वजन दो ग्राम का दो गुना भोजन प्रतिदिन ग्रहण करती हैं। टिड्डियाँ हवा की गति व दिशा के अनुसार एक दिन में लगभग 100 से 150 किमी0 की दूरी तय कर लेती हैं। इनका दल प्रायः सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक किसी न किसी पेड़-पौधों पर आश्रय लेते हैं। आश्रय के समय फसलों को खाकर नष्ट भी कर देती हैं तथा एक मादा टिड्डी 500-1500 अण्डे देती है फिर सुबह उड़ जाती है। 
उन्होने बताया कि इनके नियन्त्रण के लिए संस्तुत रसायनों का छिड़काव रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक करना चाहिए। खेत की मेंडो पर पटाखे फोड़कर, थाली, ढोल, नगाड़े व टिन आदि बजाकर तेज आवाज करें, जिससे टिड्डी दल फसल में न बैठकर दूर चला जाये। क्लोरपायरीफॉस 20 प्रतिशत ईसी 1200 मिली0, या लैम्डा सायहैलोथ्रिन 5 प्रतिशत ईसी की 400 मिली व मात्रा को 500 ली0 पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर फसल में छिड़काव करें। 4 फेनबेलरेट 0.4 प्रतिशत या मैलाथियान 5 प्रतिशत धूल की 20-25 किग्रा मात्रा का प्रति हेक्टेयर की दर से बुरकाव करें। टिड्डी दल के खेत में बैठने के उपरान्त खेत की जुताई अवश्य करा दे अथवा उसमें पानी भर दे ताकि टिड्डी द्वारा दिये गये अण्ड़े नष्ट हो जाये। टिड्डी दल के प्रकोप होने की सूचना तत्काल अपने विकास खण्ड स्थित कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी अथवा जनपद के जिला कृषि रक्षा अधिकारी या उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के मो0 नं0-7007855099 पर दें।

रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों व जनपदों से कुल 1132 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया कि दिनांक 29 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से सांय 6ः00 तक तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 1132 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें असम से 02, आंध्र प्रदेश से 22, अत्तरांचल से 22, कानपुर से 01, गुजरात से 133, गोवा से 04, चण्डीगढ़ से 43, दादर नागर हवेली से 85, दिल्ली से 04, प0बंगाल से 01, पंजाब से 38, महाराष्ट्र से 674, राजस्थान से 13, तमिलनाडु से 33, लखनऊ से 02, सहारनपुर से 02, हरियाणा से 26 तथा हिमांचल प्रदेश से 16 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। इनमें से 11 यात्री कुवैत (विदेश) से आये हैं। इसी प्रकार दिनांक 29 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से दिनांक 30 मई 2020 को प्रातः 6ः00 तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 1065 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें महाराष्ट्र से 745, गुजरात से 63, दिल्ली से 17, तमिलनाडु से 126, बिहार से 08, गोवा से 26, हरियाणा से 03, राजस्थान से 01, छत्तीसगढ़ से 02, जम्मू कश्मीर से 04, पंजाब से 38, उत्तराखण्ड से 07, दादर नागर हवेली से 15, लखनऊ से 02, सहारनपुर से 05, कानपुर से 01 तथा फतेहपुर से 02 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
उक्त को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना कार्यक्रम हेतु।

 (मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 मई-- उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, आजमगढ़ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिनमनी सहायता योजना (ब्लैक पाटरी/रेशमी साड़ी), एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना (ब्लैक पाटरी/रेशमी साड़ी) और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, (नाई, लोहार, मोची, कुम्हार, दर्जी, हलवाई, सोनार, राज मिस्त्री, बढ़ई, टोकरी बुनकर) आदि योजनाओं से सम्बन्धित आजमगढ़ जनपद में आये सभी प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद आजमगढ़ में ही रोजगार प्रदान करने हेतु प्राथमिता देते हुए उपरोक्त योजनाओं में जो भी प्रवासी श्रमिक लाभ लेना चाहते है वे तत्काल निर्धारित पोर्टल पर आनलाईन आवेदन कर सकते है। 
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना कार्यक्रम हेतु www.kviconline.gov.in/Pmegp eportal, मुख्यमंत्री युवा स्वराजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना मार्जिनमनी योजना (ब्लैक पाटरी/रेशमी साड़ी), विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना नाई, लोहार, मोची, कुम्हार, दर्जी, हलवाई, सोनार, राजमिस्त्री, बढ़ई, टोकरी बुनकर) तथा एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना (ब्लैक पाटरी/रेशमी साड़ी) के लिए diupmsme.upsdc.gov.in पोर्टल पर आवेदन आनलाईन कर सकते है। 
विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, आजमगढ़ में राजेश कुमार यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी मो0नं0 9450679744 तहसील- सदर, चन्द्र प्रकाश पटेल स0प्र0 मो0नं0 9125489433 तहसील सगड़ी, बुढ़नपुर, राजेश कुमार स0प्र0 मो0नं0 9450029549 तहसील मार्टिनगंज, मेहनगर, फूलपुर तथा रामनवल चैहान स0प्र0 मो0नं0 7355339267 तहसील लालगंज व निजामाबाद से सम्पर्क कर सकते है। 

22 स्थानों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है:जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि जनपद के विभिन्न तहसीलों के अन्तर्गत 22 स्थानों पर कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके दृष्टिगत उक्त 22 स्थानों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें नेतपुर ब्लाक जहानागंज तहसील सदर, जियापुर दक्षिणी तहसील लालगंज, राजस्व ग्राम खुदातपुर तहसील सदर, मजरा बिसई का बाग राजस्व ग्राम चकसेठवल तहसील सदर, राजस्व ग्राम पिपरौला तहसील मार्टीनगंज, राजस्व ग्राम चमाॅव तहसील फूलपुर, मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम दामा तहसील मेंहनगर, राजस्व ग्राम परानपुर तहसील बूढ़नपुर, मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनीकला तहसील मेंहनगर, राजस्व ग्राम सिंहपुर सरैया तहसील मेंहनगर, मजरा चैहान बस्ती राजस्व ग्राम ठाटा, सोहनपुर तहसील मेंहनगर, मजरा रायबस्ती राजस्व ग्राम अवतीगौरी पहलवान तहसील सगड़ी, सैयद बाबा कालोनी राजस्व ग्राम मुण्डा तहसील सदर, राजस्व ग्राम मेंहरोकला तहसील लालगंज, मजरा विक्रम का पुरा राजस्व ग्राम शिवपुर तहसील सगड़ी, राजस्व ग्राम खलीलाबाद तहसील सदर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहनाजपुर का आवासीय परिवर तहसील लालगंज, राजस्व ग्राम पुनर्जी तहसील सदर, मजरा मोलनापुर राजस्व ग्राम मऊकुतुबपुर तहसील सगड़ी, राजस्व ग्राम कालेपुर तहसील मार्टीनगंज, मजरा दक्षिण टोला राजस्व ग्राम कोदहरा तहसील मार्टीनगंज तथा मजरा विपनपुर राजस्व ग्राम काॅखभार तहसील सगड़ी को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

ग्राम कॉखभार तहसील सगड़ी का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा:जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 मई-- जिला मजिस्ट्रेट नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में लागू किया गया देशव्यापी लाकडाउन दिनॉक 18 मई 2020 से 31 मई 2020 तक प्रभावी रहने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उन्होने बताया कि जनपद आजमगढ़ को आरेन्ज जोन में रखा गया है तथा लाकडाउन विस्तारित किये जाने हेतु जनपद में कतिपय गतिविधियाॅ सशर्त अनुमन्य की गयी हैं।
उन्होने बताया कि दिनॉक 29 मई 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के राजस्व ग्राम कालेपुर, तहसील मार्टिनगंज में दो व्यक्ति, मजरा दक्षिण टोला राजस्व ग्राम कोदहरा मार्टिनगंज, मजरा विपनपुर राजस्व ग्राम कॉखभार तहसील सगड़ी में एक-एक व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। 
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के राजस्व ग्राम कालेपुर तहसील मार्टिनगंज, मजरा दक्षिण टोला राजस्व ग्राम कोदहरा तहसील मार्टिनगंज तथा मजरा विपनपुर राजस्व ग्राम कॉखभार तहसील सगड़ी का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। 
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, confirmed केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउसिलिंग व एवं उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओंध्सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Friday, May 29, 2020

मण्डलायुक्त ने कोविड-19 के तहत स्थापित स्पेशलिटी क्वरेन्टाइन सेन्टर्स में उपलब्ध सुविधाओं ली जानकारी।



मण्डलायुक्त ने कोविड-19 के तहत स्थापित स्पेशलिटी क्वरेन्टाइन सेन्टर्स में उपलब्ध सुविधाओं ली जानकारी।

तीनों जनपदों हेतु मण्डलीय अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी, प्रतिदिन की स्थिति से अवगत करायेंगें

जिला अस्पताल में कोरोना मरीज के इलाज को छोड़कर अन्य चिकित्सीय कार्य जारी है, फ्लू के लिए है अलग ओपीडीः मण्डलायुक्त


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज़मगढ़ 29 मई -- मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने कहा है कि मण्डल के तीनों जनपदों के जिला अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को छोड़कर पूर्व की भांति अन्य सभी प्रकार का इलाज जारी है तथा फ्लू के मरीजों के लिए अस्पताल में ही अलग ओपीडी संचालित है, जहाॅं फ्लू पीड़ित मरीज आसानी से अपनी जाॅंच इलाज करा सकते हैं। मण्डलायुक्त श्रीमती त्रिपाठी, शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार में, कोविड-19 के दृष्टिगत जनपदों में स्थापित स्पेशलिटी क्वरेन्टाइन सेन्टर की ंस्थिति, एल-1, एल-2 अस्पतालों की स्थापना, एल-3 में भर्ती कुल मरीजों की स्थिति आदि बिन्दुओं की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि चॅूंकि सभी जिला अस्पताल नाॅन कोविड हैं और वहाॅं कोई कोरोना पाजीटिव या संदिग्ध मरीज नहीं रखा जायेगा, बल्कि ऐसे मरीजों को तत्काल प्रभाव से स्पेशलिटी क्वरेन्टाइन सेन्टरों में शिफ्ट किया जा रहा है, इसलिए आम जन को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है, सभी लोग पूर्व की भांति वहाॅं अपना इलाज करा सकते हैं। उन्होंने सभी सीएमएस को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोरोना वायरस के अतिरिक्त अन्य बीमारी से ग्रसित कोई ऐसा सीरियस मरीज आता है जिसकी सैम्पलिंग नहीं हुई है तो उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका सैम्पल लिया जाय तथा जाॅंच रिपोर्ट का इन्तजार किये बगैर उसका इलाज तत्काल शुरू किया जाय, यदि बाद में उस मरीज की जाॅंच रिपोर्ट पाज़ीटिव आती है तब उस मरीज को राजकीय मेडिकल कालेज में शिफ्ट कर दिया जाय। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद आज़मगढ़ के जिला चिकित्सालय में कोरोना संदिग्ध के रूप में 7 ऐसे मरीज भर्ती है, जिन्हें कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं है। लगभग यही स्थिति जनपद मऊ एवं बलिया में भी है। इस पर मण्डलायुक्त ने तीनों जनपद के सीएमएस को निर्देशित किया कि तत्काल उन मरीजों को स्पेशलिटी क्वरेन्टाइन सेन्टरों में शिफ्ट कर दिया जाय तथा कृत कार्यवाही से सायं तक अवगत भी करायें। इसी क्रम में उन्होंने तीनों जनदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने जनपद में स्थापित स्पेशलिटी क्वरेन्टाइन सेन्टर्स तथा उसमें क्वरेन्टाइन किये गये संदिग्धों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं आदि का पूर्ण विवरण तत्काल उपलब्ध करायें।
मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने जनपदों में स्थापित स्पेशलिटी क्वरेन्टाइ सेन्टर्स की व्यवस्थाओं आदि की नियमित जानकारी हेतु तीनों जनपद के लिए मण्डलीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है। उन्होंने जनपद आज़मगढ़ के लिए संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह को, मऊ के लिए उपायुक्त खाद्य एवं रसद केपी मिश्र एवं बलिया के संभागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोनकर को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया समबन्धित जनपद के सीएमओ से स्पेशलिटी क्वरेन्टाइन सेन्टर्स की सूची, उसमें रखे गये संदिग्ध मरीजों की संख्या उनके मोबाइल नम्बर सहित प्राप्त करें तथा सभी मरीजों से उनके नम्बर पर बात कर सेन्टर की साफ सफाई, चादर बिस्तर बदले जाने की स्थिति, शौचालय की उपलब्धता, भर्ती मरीजों के प्रति चिकित्सकों के व्यवहार, वेन्टीलेट, आक्सीजन की उपलब्धता, पेयजल, भोजन, स्नान की व्यवस्था, सेनिटाइजेशन, स्क्रीनिंग आदि बिन्दुओं पर फीडबैक लें तथा प्रतिदिन सायं को अपनी स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें। इसी के साथ उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि चूॅंकि स्पेशलिटी क्वरेन्टाइन सेन्टर्स में संदिग्ध मरीजों की संख्या प्रतिदिन घट-बढ़ सकती है, इसलिए सभी सेन्टर्स का अपडेट सम्बन्धित नोडल अधिकारी को नियमित रूप से उपलब्ध कराते रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया इन सेन्टर्स में केवल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को ही रखा जाये, उनकी सैम्पलिंग भी तत्समय ही कराई जाय तथा रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर कार्यवाही की जाय। बैठक में राजकीय मेडिकल कोलज के प्रधानाचार्य डा. आरपी शर्मा ने अवगत कराया गया कि वर्तमान में मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में कोविड-19 के कुल 64 मरीज भर्ती हैं, जिसमें आज़मगढ़ के 60, मऊ के 1 एवं बलिया के 3 मरीज हैं। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ में एल-1 अस्पताल जो आज से सक्रिय हो रहे हैं उसमें आज़मगढ़ के अधिकांश मरीजों को शिफ्ट किया जायेगा। मण्डलायुक्त श्रीमती त्रिपाठी ने तीनों जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन डाक्टर्स एवं स्टाफ को राजकीय मेडिकल कालेज से सम्बद्ध किया गया है, उन्हें तत्काल अवमुक्त करते हुए सायं तक अवगत कराये। पूर्व में अवगत कराये जाने के बावजूद बैठक में अधीक्षण अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण उपस्थित नहीं हुए जिसपर मण्डलायुक्त ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।

 इस अवसर पर अपर निदेशक, स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, सीएमओ आजमगढ़ डा. एके मिश्र, सीएमओ मऊ डा. एससी सिंह, सीएमओ बलिया पीके मिश्र, राजकीय मेडिकल कालेज के डा. राजेश कुमार, डा. दीपक पाण्डेय, तीनों जनपद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला सूचना कार्यालय आज़मगढ़ द्वारा प्रसारित:ः दिनांक 29.05.2020

जनपद आजमगढ़ को आरेन्ज जोन में रखा गया है:जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 मई-- जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में लागू किया गया देश व्यापी लाकडाउन दिनॉक 18 मई 2020 से 31 मई 2020 तक प्रभावी रहने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उन्होने बताया कि जनपद आजमगढ़ को आरेन्ज जोन में रखा गया है तथा लाकडाउन विस्तारित किये जाने हेतु जनपद में कतिपय गतिविधियाॅ सशर्त अनुमन्य की गयी हैं।
उन्होने बताया की दिनॉक 28.05.2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल्स की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के मजरा विक्रम का पूरा , राजस्व ग्राम शिवपुर , तहसील सगड़ी , राजस्व ग्राम खलीलाबाद , तहसील सदर , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहनाजपुर का आवासीय परिसर , तहसील लालगंज में एक-एक व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
शासनादेश में कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के मजरा विक्रम का पूरा ,राजस्व ग्राम शिवपुर ,तहसील सगड़ी ,राजस्व ग्राम खलीलाबाद ,तहसील सदर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहनाजपुर का आवासीय परिसर, तहसील लालगंज का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन निम्नवत् सुनिश्चित किया जायेगा। 
जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, confirmed केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास (Travel history) के आधार पर किया जायेगा। SRAI(sever Accute Respiratory Infaction). ILI (Infuenja Like Illness) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच (Test) विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (Clinical Management), लोगों की काउसिलिंग व एवं उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (containment Zones) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओंध्सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 2293 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया कि दिनांक 28 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से सांय 6ः00 तक तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 2293 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
जिसमें हिमांचल प्रदेश से 15, महाराष्ट्र से 1798, नोएडा से 19, दिल्ली से 177, हरियाणा से 01, गुजरात से 94, कर्नाटक से 02, पं0बंगाल से 07, पंजाब से 64, कानपुर से 05, लखनऊ से 01, दमनदीव 07, गाजियाबाद से 11, उत्तरांचल से 02, तेलंगाना से 01, चण्डीगढ़ से 71, राजस्थान से 17 व आन्ध्र प्रदेश से 01 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
इसी प्रकार दिनांक 28 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से दिनांक 29 मई 2020 को प्रातः 6ः00 तक तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 2187 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
जिसमें महाराष्ट्र से 1854, गुजरात से 145, पंजाब से 12, दिल्ली से 74, राजस्थान से 40, तमिलनाडु से 04, बिहार से 01, चण्डीगढ़ से 19, दमनदीव से 18, हरियाण से 01, पश्चिम बंगाल से 01, कर्नाटक से 01, गौतमबुद्ध नगर से 05 व आबूधाबी (यू0ए0ई0) से 12 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
उक्त को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया।

गोरखपुर लैब में भेजी गयी जांच रिपोर्ट में से 19 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 मई-- मुख्य चिकित्साधिकारी नेे बताया कि 21 मई 2020 को गोरखपुर लैब में भेजी गयी जांच रिपोर्ट में से 19 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई। 
जिसमें 02 व्यक्ति कलीमपुर मार्टिनगंज का, 01 व्यक्ति पुरहरा मार्टिनगंज, 01 व्यक्ति रसुलपुर अहमदअली फुलपुर का, 01 व्यक्ति शेखवलिया फुलपुर का, 01 व्यक्ति पक्खनपुर अहिरौला का, 01 व्यक्ति भानीपुर पवई-फुलपुर का, 01 व्यक्ति आजमगढ़ पब्लिक स्कूल मंे कोरेनटाइन है, 08 व्यक्ति नेतपुर जहानांगज का, 01 व्यक्ति काखभार बनकटिया आजमगढ़ का व 02 व्यक्ति साई होटल सिविल लाइन आजमगढ़ के है। 
उन्होने ने बताया कि सम्बन्धित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त कर कन्टेनमेण्ट जोन घोषित किया जायेगा।

महामृत्युन्जय डेण्टल कालेज मे मरीजों को भर्ती करने हेतु 48 बेड आज सांय तक पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह व विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से एल-1 हास्पिटल के समकक्ष बनाये जा रहे महामृत्युन्जय डेन्टल कालेज, चण्डेश्वर, इटौरा आजमगढ़ एवं कन्टंेमेण्ट जोन राजस्व ग्राम-खुदातपुर तहसील सदर, सैयद बाबा कालोनी, राजस्व ग्राम मुण्डा, तहसील सदर व राजस्व ग्राम-खलीलाबाद तहसील सदर का निरीक्षण किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एल-1 हास्पिटल के समकक्ष अस्पताल में ऐसे मरीजों को रखा जाता है, जिसमें सर्दी, जुकाम, खाॅसी व बुखार के कोई लक्षण प्रतित नही होते है, व्यक्ति कोरोना से सक्रंमित रहते है। 
उन्होने महामृत्युन्जय डेण्टल कालेज मे मरीजों को भर्ती करने हेतु 48 बेड आज सांय तक इसोलेशन गाईड-लाइन के अनुसार पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जरूरत के अनुसार इसे आगे 100 बेड तक की व्यवस्था किया जायेगा। 
उन्होने कहा कि बेड की व्यवस्था, सेनेटाइजेशन का कार्य, किचन को जल्द से जल्द सक्रिय कराये। मेडिकल परीक्षण की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।
जिलाधिकारी ने एल-1 समकक्ष हास्पिटल सीएचसी कोल्हुखोर व सीएचसी तरवां को जल्द से सक्रिय करने के निर्देश दिए। 
उन्होने कहा कि 100 शैय्या बैड अतरौलिया को एल-2 हास्पिटल के समकक्ष बनाया गया हे। जिसमें 08 बेड की व्यवस्था की गयी है। उन्होने महिलाओ के लिए रिर्जब रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा सैयद बाबा कालोनी राजस्व ग्राम मुण्डा तहसील सदर, राजस्व ग्राम खलीलाबाद तहसील सदर कन्टेनमेण्ट जोन का निरीक्षण किया गया। 
इसी के साथ ही विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार द्वारा कन्टेनमेण्ट जोन राजस्व ग्राम खुदातपुर तहसील सदर का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उन्होने कन्टेनमेण्ट जोन के निरीक्षण में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुध, फल, सब्जी, किराना के सामानों का डोर-टू-डोर उपलब्ध कराये। कन्टेनमेण्ट जोन में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा हेतु बाहर जा सकता है। इस क्षेत्र मंे कोई भी व्यक्ति न बाहर जाये और न ही बहारी व्यक्ति आये। उन्होने ग्राम निगरानी समिति को निर्देश दिए बराबर निगरानी करते रहे। उन्होने स्वास्थ्य विभाग कें अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यक्तियों के सैम्पल की जांच कराते रहे।
इस अवसर पर सीएमओ डा0 एके मिश्रा, एसीएमओ डा0 वाई के राय, एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जीयनपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
जीयनपुर पुलिस ने आज दिनांक 29.05.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के दिशा निर्देशन के क्रम मे थाना स्थानीय पर  वाँछित ,वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीम बनाकर अभियान चलाया गया । चलाये अभियान के क्रम मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 140/19 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त  अरुण उर्फ मिथुन सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर निवासी मोहल्ला कटरा मुबारकपुर कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को अजमतगढ़ शंकर तिराहे के पास से समय 09.10 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 *पंजीकृत अभियोग का विवरण* 
मु0अ0सं0 140/19 धारा 392/411 भादवि 
 **नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त वांछित* 
अरुण उर्फ मिथुन सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर निवासी मोहल्ला कटरा मुबारकपुर कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
 *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 
1. SHO श्री गजानन्द चौबे प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर  जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 माखन सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
3. हे0का0 दीनानाथ सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
4. का0 सुजीत कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

Thursday, May 28, 2020

बालसाड, गुजरात से कुल 795 प्रवासी मजदूर/यात्री रलवे स्टेशन आजमगढ़ पहुॅचे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 मई-- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद ने बताया कि आज दिनांक 27 मई 2020 को रात्रि 12ः00 बजे बालसाड, गुजरात से कुल 795 प्रवासी मजदूर/यात्री रलवे स्टेशन आजमगढ़ पर पहुॅचे। जिसमें 68 आजमगढ़ के तथा 727 अन्य जनपद के हैं।
उक्त प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनको लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ ही उक्त सभी प्रवासी मजदूरों को उनके संबंधित तहसील के शेल्टर होम में भेजा गया है।

पशुओं को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी/तरल पदार्थ पिलाए:वी0के0सिंह

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी


आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 मई-- मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0सिंह ने सभी पशुपालकों को अवगत कराया है कि इस समय सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएॅ/लू का प्रकोप व्याप्त है, जिससे तापमान काफी बढ़ गया है।
उन्होने बताया कि इस अवस्था में उचित प्रबंधन से पशुओं को लू से बचाना अति-आवश्क है। गर्म हवाएँँ/लू के प्रभाव से पशु की उत्पादन क्षमता कम हो जाती है, इसके साथ ही उचित देख-रेख एवं प्रबंधन न होने से पशुओं में बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। पशुपालन जीविका का साधन है। अतएव यह आवश्यक है कि गर्म हवाएॅ/लू से बचाव हेतु पशुपालकों को चाहिए कि पशुओं को सीधे धूप वाले स्थान में न रखे। हेतु प्रातः एवं सांय काल ही भेजे। विशेष तौर पर पूर्वान्ह 10.00 से अपरान्ह 4.00 बजे के बीच सूर्य के ताप से पशुओं को बचाए, उन्हें खुले स्थान/धूप में न खड़ा करें ।पशुओं को ऊपर से ढके हुए छप्पर ,टीनशेड वाले स्थानों में रखे तथा यह विशेष ध्यान रखे कि रोशनदान,दरवाजों एवं खिडकियों को टाट/बोरे से ढक दे जिससे सीधे हवा का झोंका पशुओं तक न पहुॅच सके तथा टाट/बोरे पर पानी का छिड़काव करते रहे। 
चराई पशुओं को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी/तरल पदार्थ पिलाए। पशुओं को खली,दाना,चोकर,नमक एवं गुड के साथ संतुलित आहार दें। धूप में ज्यादा देर तक रखा पानी पशुओं को न पिलायें बल्कि ताजा व स्वच्छ पानी पिलाये। लू से प्रभावित पशु में बुखार के लक्षण होते हैं, उसे तत्काल निकटवर्ती पशु चिकित्सक को दिखाकर सलाह लें और परामर्श का पूर्ण रूप से पालन करें। 
पशुओं को दिन में एक बार अवश्य नहलाये। घर के बाहर छायादार स्थानों पर कटोरे में पानी भरकर रख दें, जिससे अन्य पक्षी भी पी सके। तापमान बढ़ने से सिंचाई के अभाव में चरी के सूखने एवं जहरीली होने की प्रबल सम्भावना रहती है। जहरीली चरी खाने से पशुओं की मृत्यु हो सकती है।
 अतः सिंचाई के अभाव में सूखी चरी पशुओं को कदापि न खिलाए। परन्तु यदि विषाक्तता की स्थिति दिखाई पडे़ तो तत्काल पानी पिलाकर जीवन रक्षा का प्रयास करें। तत्पश्चात निकटतम पशु चिकित्सक से सम्पर्क करें।  
डा0 सिंह द्वारा बताया गया कि गला घोंटू एक जीवाणुजनित रोग है और इसका प्रभाव जून से अगस्त तक पशुओं को ज्यादा प्रभावित करता है। बीमार पशु के प्रमुख लक्षण हैं-पशु को अचानक तेज बुखार आता है, पशु चारा-पानी छोड़ देता है,मुॅह से लार गिरने लगती है, गले में सूजन आ जाती है, पशु को सांस लेने में भयंकर तकलीफ होती है, मुॅह से घर्र-घर्र की आवाज आने लगती है, जीभ बाहर निकल आती है। यदि समय पर इलाज न हुआ तो पशु की मृत्यु भी हो सकती है। अतः टीकाकरण मानसून आने से पूर्व अवश्य करवा लेना चाहिए। वर्तमान में इसका टीका प्रत्येक पशु चिकित्सालय पर उपलब्ध है। इस समय गला घोंटू टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण निःशुल्क है । सभी पशुपालकों से अपील है कि टीकाकरण में सहयोग करें एवं अपने पशुओं को टीका अवष्य लगवायें। टीकाकरण से कोई भी पशु वंचित न रहने पायें। मानसून आने से पूर्व गला घोंटू बीमारी से बचाव का टीका अपने पशु को अवष्य लगवाये । यह टीका निःशुल्क लगाया जाता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पशु पालन विभाग के नोडल अधिकारी डा0 एस0पी0 सिंह,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा स्वास्थ्य) मुख्यालय के मोबाइल नम्बर 9450631724 पर सम्पर्क करें।

टिड्डी दल के आकाश में दिखाई देने पर घास -फूस जलाकर धूआँ करे:जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में सम्भावित टिड्डी के प्रकोप, सावधानी एवं बचाय कें सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर अवगत कराया गया कि दिनांक 27 मई 2020 के सायं तक टिड्डी दल के जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के विभिन्न ग्रामों में पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जायद 2020 में जनपद में सब्जी का आच्छादन लगभग 2397 हे0 है तथा गन्ना विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि गन्ना का आच्छादन 19,000 हे0 है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को किसानों को सलाह देने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि जनपद के किसान भाइयों को अवगत कराया जाय कि टिड्डी दल एक साथ लाखों की संख्या में गमन करते है। जिस क्षेत्र में इनका आक्रमण होता है वहाँ का क्षेत्र हरियाली रहित हो जाता है। 
इस कीट की वयस्क टिड्डयों हवा की दिशा में एक दिन में 100 से 150 कि० मी० की दूरी तय कर लेती है। टिड्डी दल प्रायः सूर्यास्त के समय किसी न किसी पेड़ पौधों पर सूर्योदय होने तक आश्रय लेते है। आश्रय के समय ही समस्त वनस्पतियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते है। एक मादा टिड्डी भूमि में 500 से 1500 अण्डे देकर सुबह उड़ जाती है।
इनके नियन्त्रण के लिये संस्तुत रसायनों के छिड़काव का सबसे उपयुक्त समय रात्रि 11ः00 बजे से सुबह 9ः00 बजे तक माना जाता है। टिड्डी दल के खेतों के आस-पास दिखाई देते ही किसान भाई टोलियों बनाकर सायकाल के समय थाली,. ढोल, नगाड़े, घण्टियां, पटाखे आदि की तेज आवाज करके इनको भगा सकते है। प्रकाश प्रपंच का प्रयोग करके भी टिड़ियों को एकत्रित करके नष्ट किया जा सकता है। टिड्डी दल के आकाश में दिखाई देने पर घास -फूस जलाकर धूआँ करे।
टिइंडियों का प्रकोप होने पर क्लोरपायरीफॉस 20 प्रतिशत ई0सी0 1200 मिली0,. लेण्डा साइहेलोथ्रीन 5 प्रतिशत ई0सी0 400 मिली0 या बेन्थियोंकार्ब 80 प्रतिशत 125 ग्रा0, ,500 ली0 पानी में प्रति हे0 की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें या फेनवेलरेट 0.4 प्रतिशत अथवा मैलाथियान 5 प्रतिशत धूल 20 से 25 किग्रा० प्रति हेक्टेयर की दर से सुबह पत्तियों पर ओस देखकर बुरकाव करें, साथ ही साथ राख का बुरकाव करके भी क्षति को कम किया जा सकता है। टिड्डी दल के आक्रमण के पश्चात कीटनाशक उपलब्ध न होने की दशा में ट्रैक्टर चालित पावर स्प्रेयर के द्वारा पानी की तेज बौछार से भी इन्हे भगाया जा सकता है
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि टिड्डी दल की स्थिति पर निगरानी रखें तथा नामित नोडल अधिकारी से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखें। साथ ही साथ किसानों को सलाह देते समय इस बात को अवश्य इंगित करे कि किसान भाई सब्जियों में संस्तुत रसायनों का प्रयोग सब्जियों की तुड़ाई के उपरान्त करें। टिड्डी दल के खेत में बैठने के उपरान्त खेत की जुताई अवश्य करा दें ताकि टिड्डी के अण्डों को नष्ट किया जा सके। 
टिड्डी दल के प्रकोप होने की सूचना ग्राम प्रधान, लेखपाल कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन तक तत्काल पहुचायें। अग्नि शमन दल को भी इस कार्य में सहयोग देने हेतु निर्देशित किया गया। 
टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में जनपद स्तर पर बने कन्ट्रोल रुम मोबाइल नं 0 9919588753 एवं 9450809578 पर जानकारी उपलब्ध करायें ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आन्नद कुमार शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी बाल कृष्ण वर्मा, अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, बीज उत्पादन अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार द्वारा कन्टेनमेण्ट जोन का निरीक्षण किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी


आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 मई-- विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार द्वारा कन्टेनमेण्ट जोन सैयद बाबा कालोनी, राजस्व ग्राम मुण्डा, तसहील सदर व शेल्टर होम आजमगढ पब्लिक स्कूल इसी के साथ ही तहसील लालगंज के कन्टेनमेण्ट जोन राजस्व ग्राम मेंहरोकलाॅ, जियापुर दक्षिणी लालगंज व शेल्टर होम श्री शारदा माता प्रसाद महाविद्यालय मई खरगपुर, जीडी मेमोरियल स्कूल व फेसिलेटेशन सेण्टर ब्रायो वल्र्ड एकेडमी लालगंज का निरीक्षण किया गया। 
इस अवसर पर उन्होने कन्टेनमेण्ट जोन के निरीक्षण में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुध, फल, सब्जी, किराना के सामानों का डोर-टू-डोर उपलब्ध कराये। कन्टेनमेण्ट जोन में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा हेतु बाहर जा सकता है। इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति न बाहर जाये और न ही बहारी व्यक्ति आये। उन्होने ग्राम निगरानी समिति को निर्देश दिए बराबर निगरानी करते रहे। उन्होने स्वास्थ्य विभाग कें अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यक्तियों के सैम्पल की जांच कराते रहे।
उन्होने शेल्टर होम के निरीक्षण दौरान कम्यूनिटी किचन को देखा। इसी के साथ उन्होने निर्देश दिए कि किचन में साफ-सफाई रखे। राशन-कीट भी समय से उपलब्ध कराये।
इसी के साथ ही फेसिलेटेशन सेण्टर ब्रायो वल्र्ड एकेडमी लालगंज के निरीक्षण के दौराना उन्होने कहा कि सफाई कर्मचारी व खाना परोसने वाले कर्मचारियों को पीपीई कीट उपलब्ध कराये। स्वास्थ्य सुविधायें की व्यवस्था कराये। 
इस अवसर पर एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह, तहसीलदार लालगंज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Wednesday, May 27, 2020

ट्रैक्टर के धक्के से लौह पुरुष की मूर्ति का गुम्बज टूटा।

ट्रैक्टर के धक्के से लौह पुरुष की मूर्ति का गुम्बज टूटा। 

मूर्ति की मरम्मत के उपरांत ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम सभा में विद्युत केंद्र के समीप जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक बिलरियागंज से जीयनपुर की तरफ आ रहा था।अनियंत्रित होकर टकरा गया जिससे लोग पुरुष की प्रतिमा का गुंबज टूट गया जिसके उपरांत चालक फरार हो गया वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने जीयनपुर पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंचकर जीयनपुर पुलिस ने प्रतिमा की गुंबद का मरम्मत कराया जिसके उपरांत ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मुख्य रूप से सत्य राम सिंह सुनील कुमार जगदीश मानसिंह राजेश अनुरोध सुधीर आदि लोग उपस्थित रहे।

शिक्षक एमएलसी प्रतिनिधि ने 9 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया।

शिक्षक एमएलसी प्रतिनिधि ने 9 नामजद और 50-60 अज्ञात पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार गांव निवासी कमलाकांत सिंह शिक्षक व एमएलसी देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग पूर्व रंजिश के आधार पर 50 मोटरसाइकिल 8 चारपहिया वाहन के साथ हमारे दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया। वही जीयनपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दीपक सिंह व  सुजीत सिंह पुत्रगण सिंहासन सिंह , सिंहासन सिंह व यशपाल सिंह इन्द्रपाल पुत्रगण कैलाश , उदित व अनमोल पुत्रगण अशोक , आदित्य पुत्र इन्द्रपाल , सुमन पत्नी इन्द्र पाल सहित 50 - 60 अज्ञात पर धारा 143 504 506 188 269 270 51ए /3 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1638 प्रवासी मजदूर/छात्र आये हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 27 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया है कि दिनांक 26 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1638 प्रवासी मजदूर/छात्र आये हैं। जिसमें महाराष्ट्र से 1145, गुजरात से 180, दिल्ली से 215, गाजियाबाद से 20, अमरोहा से 02, तमिलनाडु से 18, कर्नाटक से 13, पंजाब से 09, राजस्थान से 01, हरियाणा से 14, पश्चिम बंगाल से 06 तथा नोएडा से 15 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। उपरोक्त 1638 यात्रियों में से 02 छात्र एवं 1636 प्रवासी मजदूर व उनके परिवार के सदस्य हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से आज दिनांक 27 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 1326 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें गुजरात से 534, महाराष्ट्र से 618, पंजाब से 04, राजस्थान से 35, तमिलनाडु से 35, आंध्र प्रदेश से 12, दिल्ली से 20, उत्तराखण्ड से 16, छत्तीसगढ़ से 08, बिहार से 01, हरियाणा से 07, हिमांचल प्रदेश से 02, कर्नाटक से 12, लखनऊ से 01, गाजियाबाद से 14 तथा कानपुर से 07 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
उक्त सभी प्रवासी मजदूर/यात्रियों को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया। जहां पर उनका पूर्ण विवरण दर्ज कराया जायेगा। इसी के साथ ही तहसील स्तर से राशन किट उपलब्ध कराया जायेगा।
---------------------------------

कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुए शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल/एसओपी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 27 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर, सगड़ी, लालगंज, मेंहनगर व फूलपुर को निर्देश दिये कि आपके संबंधित तहसीलों के अन्तर्गत पाये गये नये कोरोना पाजीटिव मरीजों को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुए शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल/एसओपी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायें। 
जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील लालगंज के 1-ग्राम सोधनपुर थाटा पो0 बीबीपुर, ब्लाक तरवां, 2-ग्राम हैबतपुर डुभाव पल्हना, 3- ग्राम अवनी पो0-पकड़ी ब्लाक पल्हना, 4- ग्राम मेहरोकला पो0 बहादुरपुर ब्लाक-लालगंज तथा 5- ग्राम सारी बन्दा पो0-सरूपहा लालगंज के ग्राम सभा के मजरे को कन्टेनमेंट घोषित किया जाना है। तहसील मेंहनगर के 1- ग्राम व पोस्ट पवनी कला ब्लाक-पल्हना का सम्पूर्ण राजस्व ग्राम को कन्टेनमेंट घोषित किया जाना है तथा 2- ग्राम सिंहपुर सरैया पो0-महुली ब्लाक पल्हना के ग्राम सभा के मजरे को कन्टेनमेंट घोषित किया जाना है। तहसील सगड़ी के 1-ग्राम अवती गौरी पहलवान, पो0-गौरी नरायनपुर बिलरियागंज के ग्राम सभा के मजरे को कन्टेनमेंट घोषित किया जाना है। तहसील सदर मे 1-मनोज उपाध्याय का मकान, बाबा कालोनी एआरटीओ आफिस के पास आजमगढ़- के मुहल्ले के एक हिस्से को कन्टेनमेंट जोन बनाया जाना है। इसी प्रकार तहसील फूलपुर के 1-ग्राम कन्धरा पो0-माहुल ब्लाक अहिरौला तथा 2-ग्राम अन्जान शहीद ब्लाक फूलपुर के ग्रामसभा के मजरे को कन्टेनमेंट घोषित किया जाना है। 

Tuesday, May 26, 2020

रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में कहासुनी दोनों पक्ष से आधा दर्जन का हुआ शांतिभंग में चालान।

रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में कहासुनी दोनों पक्ष से आधा दर्जन का हुआ शांतिभंग में चालान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़। 
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के सगड़ी तहसील रजिस्टार ऑफिस पर जमीन रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों की जुटी भीड़ मौके पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन लोगों का किया शांतिभंग में चालान।

जानकारी के अनुसार सीता देवी पत्नी आनंद तिवारी निवासी महाराजगंज क्षेत्र कुछ दिन पूर्व अपने नाम की 30 कड़ी जमीन हरकेश मिश्रा पुत्र कैलाश मिश्रा  निवासी मिश्रपुर को बेच दी।
वही उनके द्वारा महाराजगंज थाना पर पूर्व में पति आनंद तिवारी के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका था।

जिसमें आज सगड़ी तहसील रजिस्टार ऑफिस पर उनके पति आनंद तिवारी अपने नाम की 70 कडी जमीन जितेंद्र त्रिपाठी पुत्र श्याम बिहारी त्रिपाठी निवासी माधवपुर महाराजगंज को बेचने के लिए आया हुआ था।रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर दोनों पक्ष की भारी भीड़ जुटी हुई थी। यदि मौके पर जीयनपुर पुलिस नहीं पहुंचती  तो हो सकती थी आपस में बड़ी घटना ।
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने एक पक्ष से श्रीप्रकाश मिश्र पुत्र दिवाकर मिश्र, पिंटू मिश्रा पुत्र श्री प्रकाश मिश्रा, अंकित मिश्रा पुत्र प्रकाश मिश्रा,शशांक मिश्रा पुत्र कृपा शंकर मिश्रा , दुर्गेश मिश्रा पुत्र श्री प्रकाश मिश्रा , हरकेश मिश्रा पुत्र कैलाश मिश्र निवासी मिश्रपुर व दूसरे पक्ष से जितेंद्र त्रिपाठी पुत्र श्याम बिहारी निवासी माधवपुर महाराजगंज का शांति भंग में चालान किया गया।

अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हर खोरी गांव के ग्रामीणों ने अवैध कब्जे को लेकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन हरखोरी ग्राम सभा में गाटा संख्या 373 रकबा 0.020 हेक्टेयर भूमि कुम्हार मिट्टी निकालने के स्थान के नाम से सुरक्षित है। जिस पर गांव के ही सुरेश पुत्र रामा यादव द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे ग्रामसभा में स्थित एक दर्जन से अधिक कुम्हार वर्ग को मिट्टी निकालने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराकर अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता को जांच के लिए निर्देशित किया।इस दौरान मुख्य रूप से राजकुमार प्रजापति, सुनील प्रजापति, शंकर प्रजापति, उर्मिला,धर्मी देवी, रीता देवी, बच्ची, सुमन, मंशा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1773 प्रवासी मजदूर/आजमगढ़ जनपद में आये हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 26 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया है कि दिनांक 25 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1773 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें महाराष्ट्र से 729, कर्नाटक से 15, गोवा से 107, फिरोजाबाद से 01, आंध्र प्रदेश से 07, नोएडा से 19, दिल्ली से 156, गुजरात से 36, हरियाणा से 117, पंजाब से 529, हिमांचल प्रदेश से 10, चण्डीगढ़ से 41, राजस्थान से 04 तथा मुरादाबाद से 02 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। उपरोक्त 1773 यात्रियों में से 03 छात्र एवं 1770 प्रवासी मजदूर व उनके परिवार के सदस्य हैं।
इसी क्रम में दिनांक 25 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से आज दिनांक 26 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 1117 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें गुजरात से 458, महाराष्ट्र से 64, पंजाब से 223, दिल्ली से 207, हरियाणा से 32, उत्तराखण्ड से 08, कर्नाटक से 28, केरल से 89, तमिलनाडु से 05, छत्तीसगढ़ से 02 तथा हिमांचल प्रदेश से 01 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
उक्त सभी प्रवासी मजदूर/यात्रियों को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया। जहां पर उनका पूर्ण विवरण दर्ज कराया जायेगा। इसी के साथ ही तहसील स्तर से राशन किट उपलब्ध कराया जायेगा।

आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के कार्याें में और मेहनत करने की जरूरत है: कनक त्रिपाठी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी


आजमगढ़।
आजमगढ़ 26 मई-- आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ श्रीमती कनक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ग्रामों में गठित ग्राम निगरानी समिति के कार्याें की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर समस्त मण्डलीय अधिकारियों को ग्राम निगरानी समिति के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने हेतु 1-1 सेट उपलब्ध कराया गया।
आयुक्त ने समस्त मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम निगरानी समिति द्वारा किये गये कार्याें के विभिन्न बिन्दुओं पर सूचना प्रतिदिन सायं 6ः00 बजे तक उपलब्ध करायें। उन्होने बताया कि समस्त मण्डलीय अधिकारी जनपद का नाम, विकास खण्ड का नाम, ग्राम का नाम, ग्राम प्रधान/सचिव का नाम जिनसे जानकारी प्राप्त की गयी, होम क्वारंटाइन किये गये व्यक्तियों की संख्या, सावधानियों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है या नही, पोस्टर लगाये गये हैं या नही, क्वारंटाइन के नियमों का उल्लघंन किया गया है या नही, कोरोना के संदिग्ध लक्षण नजर आ रहे हैं या नही आदि बिन्दुओं के सम्बन्ध में सूचनायें उपलब्ध करायेंगे। 
इसी के साथ ही आयुक्त ने आरोग्य सेतु ऐप के डाउनलोड करने की प्रगति अच्छा होने पर सराहना किया। उन्होने समस्त मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के कार्याें में और मेहनत करने की जरूरत है।
उन्होने यह निर्देश दिये कि होम क्वारंटाइन हुए व्यक्तियों के घरों पर फ्लायर प्रत्येक दशा में चस्पा होना चाहिए।
इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, अपर आयुक्त वंश बहादुर वर्मा सहित समस्त संबंधित मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sunday, May 24, 2020

आशाओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी को बड़े ही लगन से निभाया जा रहा है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
ब्लॉक मुहम्मदपुर में आशाओ द्वारा गांव में होम कोरंनटाइन का पोस्टर तथा होम कोरंटाइन विजिट का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसमें आशाओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी को बड़े ही लगन से निभाया जा रहा है। इस संबंध में मोहद्दीनपुर गांव के आशा सुनीता ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक मई के बाद अब तक 53 लोग जो विभिन्न शहरों से गांव में आए हैं उनका होम  कोरोनटाइन किया गया है जिनकी  रिपोर्ट प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र   मुहम्मदपुर पर भेजी जाती हैं
वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर के बीसीपीएम अवधेश गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक मुहम्मदपुर 148 गांव में 166 आशाओं द्वारा  1 मई से अब तक विभिन्न शहरो से आए हुए लगभग 5000 लोगों को होम कोरोंटाइन आशाओं द्वारा किया जा चुका है । प्रत्येक तीसरे दिन आशाएं विजिट करती है जितने लोग होम कोरोनटाईन है यदि उनमे किसी भी प्रकार के खासी बुखार सर्दी या सांस लेने में कोई परेशानी होती है तो उसकी रिपोर्ट प्रभारी चिकित्सा धिकारी को दि जाती है।

खनन माफिया और भूमाफिया दोनों की मिलीभगत से लाकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्र के गांव में खनन माफिया और भू माफिया मिलकर उड़ा रहे हैं। लाकडाउन की धज्जियां
लाकडाउन के चलते एक तरफ जहां जिले में सारी गतिविधियां ठप पड़ी हुई है और आज रविवार के दिन जब सभी मार्केट और बाजार बंद है। खनन माफिया और भूमाफिया दोनों की मिलीभगत से लाकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कई बार प्रशासन को इस बारे में सूचना भी दी गई लेकिन मूकदर्शक बना हुआ है। शायद प्रशासन को किसी बड़ी घटना का इंतजार है।मामला सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा (कोटवा) गांव का है। जहां पर भू माफियाओं द्वारा खलिहान घूरगड्ढे कि जमीन पर लाकडाउन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी से मिट्टी गिरा कर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। वही खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन भी क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में कुछ दिन पहले एसडीएम सगड़ी को अवगत भी कराया गया था। लेकिन उन्होंने भी मामले को संज्ञान में नहीं लिया और ना ही कोई कार्यवाही की क्षेत्रीय लेखपाल और प्रधान की मिलीभगत से इन माफियाओं के हौसले बुलंद है।

Saturday, May 23, 2020

आशा मंशा तिवारी,प्रधान रमेश यादव के नेतृत्व में 150 मास्क, साबुन व सैनिटाइजर वितरण किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 मई -- गांव खोजापुर माधवपट्टी उपकेंद्र किशनदासपुर नंबर 1 में आशा मंशा तिवारी, ग्राम प्रधान रमेश यादव के नेतृत्व में वीएचएसएनसी के मद से गांव में 150 मास्क, साबुन व सैनिटाइजर वितरण किया गया। जिसमें ए०एन०एम० कंचन राय, बी०एस०डब्ल्यू० राम जी त्रिपाठी, शिव कुमार यादव, संदीप सिंह, अवनीश चैरसिया, बी०पी०एम०यु० से रवि यादव व चंदन उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोरेनटाइन सेण्टर में लगाये गये बेड का अवलोकन किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 मई -- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह द्वारा एल-1 हास्पिटल के समकक्ष बनाये जा रहे जयनाथ मेमोरियल फार्मेसी कालेज हरईरामपुर, लालगंज कोरेन्टाइन सेण्टर का निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोरेनटाइन सेण्टर में लगाये गये बेड का अवलोकन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस कोरेनटाइन सेण्टर में 5 बड़े हाल जिसमें 200 बेड की व्यवस्था की जा सकती है। 
जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि इस कोरेनटाइन सेण्टर को एल-1 हास्पिटल घोषित किये जाने से पूर्व इसमें डाक्टरों की व्यवस्था, साफ-सफाई, आदि अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ उन्होने बताया कि एल-1 हास्पिटल मंे उन मरीजोें को रखा जाता है जो कोरोना संक्रमित है, लेकिन उनमें कोरोना के लक्षण प्रतित नही होते है। 
इस अवसर पर एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

खाद्यान्न का वितरण मानक के अनुरूप न देने पर जिलाधिकारी ने कि कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 मई-- कोटेदार श्रीमती कलावती देवी ग्राम पंचायत कटोही, विकास खण्ड कोयलसा के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि वे नियमित रूप से दुकान पर न बैठने, खाद्यान्न का वितरण मानक के अनुरूप न देने, कुछ कार्डधारकों से अंगुठा लगवाने के बाद भी राशन न उपलब्ध कराये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसका संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्रिय आपूर्ति निरीक्षक से जांच करायी गयी। शिकायत सही पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कोटेदार का लाइसेन्स निलम्बित कर दिया गया।

कार्डधारकों को अतिरिक्त चावल वितरण किया जा रहा है; जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 मई-- जिलाधिकारी ने बताया कि माह मई में कार्डधारकों को अतिरिक्त चावल वितरण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जनपद में प्रचलित राशन कार्डो की संख्या 7,87,546 है एवं प्रचलित राशनकार्डो के सापेक्ष लक्ष्य आबंटित चावल की मात्रा (मि0टन)16,476.800 है। उन्होने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष कुल 7,01,469 राशन कार्डो को चावल वितरति किया गया है। इस प्रकार आबंटित चावल के सापेक्ष 15,730.605 (मि0टन) वितरण किया जा चुका है। कुल आवंटित खाद्यान्न के सापेक्ष वितरण का प्रतिशत 95.47 है।

विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1959 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी


आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया कि दिनांक 22 मई 2020 को सांय 6ः00 बजे से 23 मई 2020 को सुबह 6ः00 बजे तक आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन पर विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1959 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर आने वाले प्रवासी मजदूर/यात्रियों में महाराष्ट्र से 1325, गुजरात से 135, दिल्ली से 322, पंजाब से 60, हरियाणा से 48, कर्नाटक से 02, राजस्थान से 04, उत्तराखण्ड से 01, हिमांचल प्रदेश से 01, छत्तीसगढ़ से 09, तेलंगाना से 01, जम्मू से 11, त्रिपुरा से 15, आन्ध्र प्रदेश से 03, दमन से 02, लखनऊ से 03, गौतमबुद्ध नगर से 10, कानपुर से 02 एवं बांदा से 05 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।

प्रवासी व्यक्तियों के डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है:जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 मई-- जिलाधिकारी ने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के वेबपोार्टल पर तंींजनचण्पद पर प्रवासी व्यक्तियों के डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। डाटा फीडिंग के कार्य को अधिक सरल व सुविधजनक बनाने तथा घर-घर जाकर डाटा संकलित करने के उद्देश्य से राजस्व विभाग, उ0प्र0 शासन “प्रवासी राहत मित्र ऐप“ तैयार किया गया है। जिसका मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 08 मई 2020 को शुभारम्भ किया गया है। उक्त ऐप पर डाटा फीड किए जाने के सम्बन्ध में17 बिन्दुओं पर निर्देश निर्गत करते हुए जनपद स्तर पर इस कार्य हेतु मुख्य विकास अधिकारी को ओवल आल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस कार्य में ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, आजमगढ़ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, आजमगढ़ तथा नगरीय क्षेत्र के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा सपोर्ट किया जाएगा। 

जीयनपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ आज दिनांक 23.05.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के दिशा निर्देशन के क्रम मे थाना स्थानीय पर  वाँछित/ वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीम बनाकर अभियान चलाया गया । चलाये गये अभियान के क्रम मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 138/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त आदिल पुत्र निजामुद्दीन उर्फ भरतुल निवासी नत्थुपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को नत्थुपुर शहीद पार्क के पास से समय 06.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
 पंजीकृत अभियोग का विवरण 
मु0अ0सं0 138/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट
 *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त 
आदिल पुत्र निजामुद्दीन उर्फ भरतुल निवासी नत्थुपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
 गिरफ्तार करने वाली टीम- 
1. SHO श्री गजानन्द चौबे प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर  जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 अब्दुल कलाम आजाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 सियाकान्त यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

Friday, May 22, 2020

1414 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ 22 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया है कि दिनांक 21 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन पर विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1414 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर आने वाले प्रवासी मजदूर/यात्रियों में गुजरात से 555, महाराष्ट्र से 427, पंजाब से 95, राजस्थान से 84, दिल्ली से 75, हरियाणा से 98, कर्नाटक से 14, आन्ध्र प्रदेश से 32, उत्तराखण्ड से 1, तमिलनाडु से 11, गौतमबुद्ध नगर/नोएडा से 10, गाजियाबाद से 1, बिजनौर से 1 तथा मेरठ से 10 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।  
इसी क्रम में दिनांक 21 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से आज दिनांक 22 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 1952 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें हरियाणा से 233, महाराष्ट्र से 647, पंजाब से 323, दिल्ली से 221, गुजरात से 384, गोवा से 4, शामली से  3, हैदराबाद से 10, राजस्थान से 26, उड़ीसा से 5, गौतमबुद्ध नगर से 4, गाजियाबाद से 2, बिजनौर से 3, इटावा से 4, तेलंगाना से 23, कानपुर से 11, तमिलनाडु से 1 तथा आन्ध्र प्रदेश से 47 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। साथ ही 01 प्रवासी/यात्री नेपाल से आया है। 
उक्त सभी प्रवासी मजदूर/यात्रियों को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया। जहां पर उनका पूर्ण विवरण दर्ज कराया जायेगा। इसी के साथ ही तहसील स्तर से राशन किट उपलब्ध कराया जायेगा।

छात्राओं द्वारा निर्मित 1500 मास्क मुख्य विकास अधिकारी को भेंट किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
आजमगढ़ 22 मई-- कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं द्वारा निर्मित 1500 मास्क मुख्य विकास अधिकारी तथा उपायुक्त श्रम रोजगार को भेंट किया गया।
 इस अवसर पर कौशल विकास मिशन जिला प्रबंधक धीरज सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी व राजकीय प्रशिक्षण संस्थान से कार्यानुदेशक रविन्द्र नाथ यादव उपस्थित रहे।

प्रवासियों के पास आधार कार्ड नही है तो भी अस्थाई राशन कार्ड बनेगा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ 22 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी एसडीएम/तहसीलदार एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवासी/अवरूद्ध प्रवासी लोगों को अस्थाई राशन कार्ड बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो जिला पूर्ति अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से लाभार्थियों की सूची का सत्यापन करायेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रवासी/अवरूद्ध प्रवासियों को प्रति यूनिट 05 किग्रा, निःशुल्क खाद्यान्न एवं प्रतिकार्ड पर एक किलो चना उपलब्ध कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों के माध्यम से प्रवासियों की लिस्ट बनवायें तथा उनके परिवार के राशन कार्ड से मिलान कर लें कि उनका नाम पहले से दर्ज तो नही है, तथा मिलान के बाद सूची का सत्यापन कर जिला पूर्ति अधिकारी उनका अस्थाई राशन कार्ड बनायेंगे। प्रवासियों के पास आधार कार्ड नही है तो भी अस्थाई राशन कार्ड बनेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, समस्त एसडीएम/तहसीलदार, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र आदि उपस्थित रहे। 


जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम/तहसीलदार को प्रतिदिन 5-5 ग्राम निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिये

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
आजमगढ़ 22 मई-- कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर सायं समस्त एसडीएम/तहसीलदार के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम/तहसीलदार को निर्देश दिये कि कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में अधिक संख्या में प्रवासी मजदूरों का जनपद में आगमन हो रहा है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम/तहसीलदार को प्रतिदिन 5-5 ग्राम निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिये तथा ग्राम में जिन लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है, यदि वे बाहर घूमते हुए मिलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होने निर्देश दिया कि यह भी देखें कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वारंटाइन है और उसके घर में जगह की कमी है तो उसको शेल्टर होम में रखें।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि उ0प्र0 सरकार के निर्देश के क्रम में सभी प्रवासी मजदूरों के अस्थाई राशन कार्ड बनाये जाने हैं, उसके लिए कोटेदारों का सहयोग लेकर जल्द से जल्द सूची फाइनल कर लें, जिससे कि प्रवासी मजदूरों का राशन कार्ड बनाया जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि ग्राम राजस्व समिति की बैठक कर लें, जिससे कि ग्राम स्तर पर ही छोटे-छोटे विवादों को निपटाया जा सके। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रवासी मजदूरों का चिन्हिकरण कर लें, जिससे कि जिनके पास आधार कार्ड नही है या अन्य प्रदेशों के रहने वाले हैं, उनका भी राशन कार्ड बनाया जा सके। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकाारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, सीएमओ डाॅ0 एके सिंह, समस्त एसडीएम/तहसीलदार उपस्थित रहे।