Sunday, July 31, 2022

अपहरण के फरार आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

अपहरण के फरार आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार आरोपित के घर कुर्की की  नोटिस चस्पा किया। जीयनपुर कोतवाली के चकअजीज लछिया निवासी संजय राजभर पुत्र मुन्ना ने नवंबर 2021 में गांव की ही एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया था। नाबालिग लड़की के पिता ने संजय राजभर के खिलाफ भादवि की धारा 363/ 366 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उप निरीक्षक मदन कुमार गुप्ता ने गुरुवार को संजय राजभर के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की। उप निरीक्षक मदन गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही संजय राजभर फरार  चल रहा है। न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद भी हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की नोटिस जारी की गई है। इसके बाद भी आरोपित हाजिर नहीं होता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

अजमतगढ़ में शिव-पार्वती की निकाली गयी मनमोहक झांकी।

धूमधाम से मनाया गया भगवान शंकर का स्थापना दिवस

अजमतगढ़ में शिव-पार्वती  की निकाली गयी मनमोहक झांकी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार में स्थापित भगवान शंकर के मंदिर का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिव के भक्तों ने राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती एवं काली जी भव्य झांकी निकाली। झांकी को पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई पुनः शिव मंदिर पहुंची। सायंकाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जुलाई 2011 मे अजमतगढ़ बाजार के तिराहे पर भव्य शिव प्रतिमा स्थापित कर मंदिर का निर्माण कराया गया। तब से प्रत्येक वर्ष मंदिर की स्थापना दिवस भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। ढोल ताशे के साथ सैकड़ो लोग नाचते गाते हुए चलते हैं। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए झांकी के साथ जयकारे लगाती हैं। लल्लन मौर्य,हरी रंगवा,धर्मेंद्र सोनकर, दीपक जायसवाल,प्रवीण गुप्ता,रामजतन वर्मा,रजिंदर सोनकर,नुकुल पटवा,अच्युतानंद त्रिपाठी,शनी वर्मा,प्रिंस साहनी,मुन्ना बर्मा की देखरेख में स्थापना दिवस मनाया गया।

Saturday, July 30, 2022

सहायक आयुक्त खाद्य ने कई बाजारों में खाद्य पदार्थों की किया जांच।

सहायक आयुक्त खाद्य ने कई बाजारों में खाद्य पदार्थों की किया जांच।

मिलावटी सामान ना बेचने की दिया दुकानदारों को हिदायत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ ने सगड़ी तहसील की कई बाजारों में खाद्य सामग्री की दुकानों का निरीक्षण किया। मिठाई,किराना,जनरल स्टोर पर सामानों की शुद्धता को परखा और दुकानदारों को हिदायत दी कि किसी भी हालत में मिलावटी सामान ग्राहकों में ना बेचे जाएं,अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को खाद्य वस्तुओं की शुद्धता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दुकानदारों को भी शुद्ध सामान बेचने की हिदायत दी जा रही है।
शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉक्टर दीनानाथ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह,प्रेमचंद और आरबी प्रसाद की टीम ने बनकट,अंजान शहीद,बागखालिस,सगड़ी, जीयनपुर और लाटघाट की दर्जनों मिठाई,किराना एवम् जनरल स्टोर की दुकानों पर बिक रहे सामान्य की शुद्धता की जांच की। ग्राहकों को शुद्ध सामान खरीदने की ही सलाह दिया।डॉ दीनानाथ ने बताया कि दुकानदारों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल दंडित करके ही व्यवस्थाओं को शुद्ध नहीं किया जा सकता। बल्कि जागरूक करके भी बहुत सी चीजों को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि दुकान से सामान खरीदने के पहले उसकी शुद्धता की जांच कर ले। लेबल पर लगी एक्सपायरी भी देख ले। यदि किसी तरह का मिश्रण लग रहा है तो दुकानदार से इसकी शिकायत करें। विभाग को भी दुकानदारों द्वारा मिलावटी सामान बेचने की शिकायत की जाए। जिससे दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

सपा विधायक रमाकांत यादव पर एक और मुसीबत।

सपा विधायक रमाकांत यादव पर एक और मुसीबत।
 
माहुल शराब कांड में उछला नाम, पूछताछ के लिए पुलिस ने दाखिल की रिमांड अर्जी ।

दर्जन भर से ज्यादा हुई थी मौतें, पांच दर्जन लोग हुए थे बीमार
13 लोग थे आरोपित,6 के खिलाफ हुई थी रासुका की कार्रवाई ।

आरोपियों में पूर्व सांसद व विधायक रमाकांत यादव का भांजा भी शामिल ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में बीते फरवरी माह में सरकारी देशी मदिरा दुकान से बेची गई नकली शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। जहरीली शराब कांड ने पूर्व सांसद व वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव पर एक और मुसीबत खड़ी कर दिया है। पुलिस विवेचना में नाम प्रकाश में आने से रमाकांत यादव की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। जनपद की पुलिस इन दिनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद सपा विधायक को पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल कर दिया है। वही फरवरी माह में माहुल बाजार स्थित देशी मदिरा दुकान से बेची गई जहरीली शराब के सेवन से दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि पांच दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए थे। हालांकि प्रशासन ने इस मामले में 7 लोगों के मौत होने की पुष्टि की। अन्य मौतो के बारे में बताया गया कि अन्य सभी मृतक पड़ोसी अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले थे। उन दिनों प्रदेश की सुर्खियों में रही इस घटना के बाद टूटी प्रशासनिक तंद्रा और ताबड़तोड़ की गई प्रशासनिक कार्रवाई में 13 लोगों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में सरकारी शराब दुकान का अनुज्ञापी एवं सपा विधायक का भांजा रंगेश यादव भी शामिल रहा। नकली शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में अरुणा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में की गई छापेमारी के दौरान 30 लाख कीमत की नकली शराब व कफ सिरप की बरामदगी के साथ एक ही परिवार के पांच भाइयों को आरोपित किया गया। जिनमें मोहम्मद कलीम,मोहम्मद नदीम,मोहम्मद फहीम,मोहम्मद नईम व मोहम्मद सलीम पुत्रगण मोहम्मद सईद शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर जबकि छह आरोपियों की खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम रासुका की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी बंधुओं की लगभग 75 लाख की संपत्ति को भी जब्त कर लिया।
बीते 25 जुलाई को एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब माहुल शराब कांड में सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम प्रकाश में आने पर उन्हें शनिवार को इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के प्रभारी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष कारागार से लाकर पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल किया है। इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि शराब कांड के संबंध में अहरौला थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना अभी जारी है। जहरीली शराब कांड में पुलिस की विवेचना में रमाकांत यादव का नाम प्रकाश में आने के बाद इस मामले की वैज्ञानिक तरीके से विवेचना की गई। इसी मामले में रमाकांत यादव को न्यायालय में पेश कर कस्टडी रिमांड पर मांगा गया है। बताते चलें कि जनपद की इस चर्चित घटना के बाद प्रशासन ने जहरीली व नकली शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान जनपद की 8 मदिरा व बीयर की दुकानों को निलंबित किया था। इस मामले में आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को भी निलंबित करने के साथ अहरौला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी व चिन्हित किए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।

शराब माफिया 3 अभियुक्तों के विरुद्ध रासुका(NSA) अन्तर्गत कार्यवाही ।

शराब माफिया 3 अभियुक्तों के विरुद्ध रासुका(NSA) अन्तर्गत कार्यवाही ।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
दिनांक 21.02.2022 को कस्बा माहुल में अभियुक्त रंगेश यादव की ठेके की दुकान से मिलावटी अपमिश्रित/अंग्रेजी शराब के पीने से 7 लोगो की मृत्यु हो गयी थी।
जिसके सम्बन्ध में थाना अहिरौला पर मु0अ0सं0 39/2022 धारा 60 (A) आबकारी अधि0 व 272/273/34/420/467/468/471 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
जिसमें नामित/प्रकाश में आये अभियुक्तों  के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत FIR दर्ज कर 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है। 
अभियुक्तों के जमानत पर छूटने की संभावना के दृष्टिगत लोक व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पडने की पूर्ण संभावना के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक थाना अहिरौला की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक के पत्र के आधार पर दिनांक 25. 07.2022 को जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त 
1.नदीम पुत्र मोहम्मद सईद निवासी रूपाईपुर, अहरौला आजमगढ़।
2-रंगेश पुत्र बजरंगी निवासी परतहिया खुटहन, जनपद जौनपुर ।
3-मो.सलीम पुत्र मों. सईद, निवासी-माहुल, अहरौला आजमगढ़।
के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (NSA) की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई। अभी तक 6 अभियुक्तों के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की गई है।

Friday, July 29, 2022

ताजिया जुलूस मार्ग पर अतिक्रमण प्रशासन हुआ चौकन्ना।

ताजिया जुलूस मार्ग पर अतिक्रमण प्रशासन हुआ चौकन्ना।

ताजियादारों ने की शिकायत हटाया गया अवरोध ।

पुलिस,बिजली विभाग और नगर पंचायत ने की संयुक्त कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के दर्जनों ताजियादारों ने गुरुवार को जुलूस मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। शुक्रवार को देर शाम पुलिस,बिजली विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने रास्तों पर किए गए अतिक्रमण और अवरोध को हटवाया। 
जीयनपुर नगर पंचायत के दर्जनों तजियादारों ने निहाल मेहंदी के नेतृत्व में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया था कि मोहर्रम के दिन निकलने वाले ताजिया जुलूस के रास्ते पर कई जगहों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे में मोहर्रम के जुलूस निकालने में काफी दिक्कत होगी और विवाद होने की संभावना है। शिकायत पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय,टाउन एरिया के ईओ और बिजली विभाग के कर्मचारी कुरैश नगर मोहल्ले से ताजिया के मार्ग पर नौशहरा,समता नगर,आजाद नगर,बाजार खास होते हुए कर्बला के मैदान तक पहुंचे और बीच-बीच में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया और हटवाया।

महिला ने लगाया जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप।

महिला ने लगाया जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर की एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़  और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहरीर दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
जानकारी के अनुसार सुखदमदत्त नगर गांव की रहने वाली रीना ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि शुक्रवार को वह सुबह को टहलने के लिए निकली थी। उसी समय उसका जेठ दुष्कर्म करने की नियत से अपने घर में खींच ले गया और  छेड़छाड़ करने लगा।विरोध करने पर मारपीट करने लगा। मेरे जेठ ने कई जगहों पर दांत से काट लिया और हसुआ से प्रहार कर मेरा सिर फोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नगर में अतिक्रमण एव छापेमारी को लेकर व्यापारियों में आक्रोश।

नगर में अतिक्रमण एव छापेमारी को लेकर व्यापारियों में आक्रोश।

कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही मांग।

बैठक में अधिशासी अधिकारी के प्रति आक्रोश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में गुरुवार की देर शाम व्यापारियों ने जीयनपुर नगर में अधिशासी अधिकारी व न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बार-बार अतिक्रमण हटाने एवं व्यापारियों से कर वसूलने के साथ- पॉलिथीन पर छापेमारी करने आदि को लेकर आक्रोश जताते हुए बैठक कर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समस्त उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पत्र सौंपा। आगे की रणनीति बनाई। वहीं व्यापारियों में इस तरह से हो रही बार-बार उत्पीडात्मक कार्रवाई को लेकर व्यापारी संघ काफी आक्रोशित है। जिसको लेकर मनीष चौरसिया व्यापार मंडल अध्यक्ष जीयनपुर के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से जीयनपुर में आए दिन कार्यवाही की जा रही है। पर स्वयं ईओ के द्वारा नतो नाली की साफ-सफाई ना जल निगम द्वारा लीकेज पाइप को मरम्मत कराना और नगरों में टूटी हुई नालियों और पटीयों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। पर व्यापारियों का उत्पीड़न कहीं भी छोड़ा नहीं जा रहा है जो उचित नहीं है। जो व्यापारी बाजार में कब्जा नहीं किया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है एव बुलडोजर चलाया जा रहा है।
एवं पॉलिथीन जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि नगर में तमाम जगह पोखरिया से लेकर सरकारी भूमि पर कई लोगों का कब्जा है। पर शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है और ना ही अब तक कई बार व्यापारियों के द्वारा मांग की गई थी कि ऑटो चालकों को एवं सब्जी मंडी को बाहर किया जाए पर आज तक नगर पंचायत द्वारा ऑटो चालकों को बाहर नही किया गया ना ही सब्जी मंडी के लिए जमीन चिन्हित की गई। जहां पर आए दिन जाम की शिकायत इनकी वजह से होती रहती है। पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई न कर के व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे व्यापारी वर्ग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके लिए जिले के समस्त उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग की जाएगी कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए एवं नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच कराई जाय। इस दौरान माधोकृष्ण त्रिपाठी,मनीष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,बबलू मिश्रा,डबलू गुप्ता,संतोष चौरसिया,दीपक गुप्ता,शेषबिन्द बरनवाल,मनोज जायसवाल,  हरिओम जायसवाल,महेन्द्र मोदनवाल,जगदीश जायसवाल, सन्तोष जायसवाल,अजय चौरसिया,आलोक चौरसिया, राजकुमार,नन्दलाल हलवाई, पुरुषोत्तम यादव,पप्पू अहमद, अनवार अहमद,नेहाल मेहंदी आदि मौजूद रहे।

पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन शिविर का हुआ आयोजन::डॉ. डी.डी.सिंह

पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन शिविर का हुआ आयोजन::डॉ. डी.डी.सिंह

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
चाइल्ड केयर क्लिनिक, सिधारी पर पुष्य नक्षत्र के अवसर पर कल देर रात तक स्वर्णप्राशन की खुराक पिलाई गई। शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि प्राचीन काल से ही स्वर्णप्राशन हमारे समाज में प्रचलित रहा है। स्वर्णप्राशन के प्रयोग से बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है और वे भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं।
डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि आज के दौर में जब शारीरिक क्रियाकलाप काफी कम हो गया है और लोग मोबाइल,लैपटॉप जैसे गैज़ेट का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं तो सभी शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए स्वर्णप्राशन अमृत समान लाभकारी है। डॉ. सिंह ने कहा कि यदि कोई बच्चा स्वर्णप्राशन का 1 माह तक नियमित सेवन करता है तो वह मेधावी हो जाता है। साथ ही यदि वह नियमित 6 माह तक सेवन कर ले, तो श्रुतधर हो जाता है अर्थात जो भी सुनेगा, उसे याद हो जाएगा। और शारीरिक रूप से भी इतनी मजबूत हो जाता है कि बार-बार बीमार नहीं पड़ता है और न ही हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ता है। स्वर्णप्राशन के नियमित सेवन से बच्चों का पाचन तंत्र मजबूत होता है।बुद्धि का विकास होता है और सर्दी, जुकाम तथा अतिसार से बचाता है।इस स्वर्णप्राशन शिविर में आदित्य अग्रवाल, वेदांशी गुप्ता, दाऊ, वैभव कृष्णा,रिद्धि सिंह,आव्या प्रजापति आदि बच्चों ने स्वर्णप्राशन की खुराक ली। स्वर्णप्राशन की अगली खुराक 25 अगस्त को पिलाई जाएगी।

15 हजार के इनामियां गैंगेस्टर सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार ।

15 हजार के इनामियां गैंगेस्टर सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार ।

अवैध असलहा,कारतूस व एक मोटर 
साइकिल बरामद। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ दिनांक 19.6.2022 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 395/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया तथा उक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा दिनांक- 18/07/2022 को 15000-15000 हजार रूपये  पुरस्कार की घोषणा की गयी । गिरफ्तारी का विवरण।
दिनांक 28/02/2022 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह व एस.टी.एफ., उ.प्र. लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा संकलित सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 395/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वांछित /पुरस्कार घोषित अभियुक्त रजनीश यादव पुत्र बंशराज यादव निवासी मैगापुर थाना मुबारकपुर जनपद- आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त रुप से आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग व तलाशी प्रारम्भ की गयी। इस दौरान एक मोटर साइकिल जिसपर तीन व्यक्ति बैठे थे जीयनपुर की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को चेकिंग करता देख गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम की मदद से पीछा करने पर मोटर साइकिल छोड़कर  खेत मे भागते हुए टीम लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से एक राउंड फायर किया। पुनः बदमाश तमन्चा लोड करने लगा तभी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह व मुख्य आरक्षी सुशील सिंह द्वारा पकड़ लिया गया। शेष अन्य 2 भाग रहे व्यक्तियो को अन्य पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया। पकड़े गये तीनो व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो पुलिस टीम पर फायर करने व हाथ मे तमन्चा लिये व्यक्ति ने अपना नाम रजनीश यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी ग्राम मैगापुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ बताया। तलाशी से हाथ मे लिये हुये एक तमन्चा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस वरामब हुआ। 
दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम माता प्रसाद वर्मा पुत्र जयराम प्रसाद वर्मा नि0 ग्राम करनपुर सरैया पो0 मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हालपता बसावनपुर संसार पार्क नौकापुरा थाना वड़हलगंज गोरखपुर बताया। तलाशी से जीन्स की जेब से 100/ रुपये का नोट बरामद हुआ। तीसरे सफेद शर्ट पहने व्यक्ति ने अपना विशाल रजक पुत्र सुनील रजक निवासी ओझौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर बताया तथा तलाशी मे 200/ रुपये का एक नोट बरामद हुआ। पकडे गये तीनो व्यक्तियो से एक साथ व अलग अलग पूछताछ की गयी तो रजनीश यादव उपरोक्त ने बताया कि मुझे पता चला था कि मेरे ऊपर गैगेस्टर मे इनाम हो गया था जिसके कारण मै लुक छिपकर रह रहा था व पैसो के लिये आज हम तीनो मुबारकपुर बाजार मे एक सर्राफा से लूट करने जा रहे थे, माता प्रसाद से मेरी दोस्ती जेल से है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के अधार पर थानास्थानीय पर  मु0अ0स0-- 482/2022 धारा 307/506/34 भादवि0  व मु0अ0स0 483/2022 धारा 3/25A ACT बनाम 1.रजनीश यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी मैगापुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पंजीकृत  अभियोग –* 
1. मु0अ0स0-- 482/2022 धारा 307/506/34 भादवि थाना जीयनपुर । 
2.  मु0अ0स0 - 483/2022 धारा 3/25A ACT थाना जीयनपुर ,आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 23/2022 धारा 34/308/336/455/323/504/506 भादवि । 
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त –* 
*रजनीश यादव पुत्र बंशराज यादव निवासी मैगापुर थाना मुबारकपुर जनपद- आजमगढ़ (15 हजार का इनामी)*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 239/2021 386/504 भादवि जीयनपुर आजमगढ 
2 274/2021 504/506 भादवि जीयनपुर आजमगढ 
3 199/2017 307 भादवि जीयनपुर आजमगढ 
4 330/2017 3(1)गैगेस्टर एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
5 66/2017 147/148/323/504/506 भा0द0वि0 व 3(1)10 SC/ST ACT मुबारकपुर आजमगढ़
6 125/2016 302/307/120B भा0द0वि0 जहानागंज आजमगढ़
7 211/2017 379/411भा0द0वि0 कोतवाली आजमगढ़
8 395/2022 3(1) गैगेस्टर एक्ट जीयनपुर आजमगढ 
9 482/2022 307/506/34 भादवि0  जीयनपुर आजमगढ़ 
10 483/2022 3/25 आर्म्स एक्ट जीयनपुर आजमगढ़ 
*माता प्रसाद वर्मा पुत्र जयराम प्रसाद वर्मा नि0 ग्राम करनपुर सरैया पो0 मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 201/2017 307/120बी, भादवि
2 205/2017 3/5/7/25/27 आर्म्स एक्ट
3 22/18 3(1) यू.पी. गैगेस्टर एक्ट 
4 482/2022 307/506/34 भादवि0  जीयनपुर आजमगढ़ 
*विशाल रजक पुत्र सुनील रजक निवासी ओझौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 482/2022 307/506/34 भादवि0  जीयनपुर आजमगढ़ 
*गिरफ्तार अभियुक्त -*  
1.रजनीश यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी मैगापुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ । *(15 हजार रूपये का इनामियां)*
2. माता प्रसाद वर्मा पुत्र जयराम प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम करनपुर सरैया पोस्ट मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हाल पता बसावनपुर संसार पार्क नौकापुरा थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर । 
3. विशाल रजक पुत्र सनील रजक निवासी ग्राम ओझौली थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर। 
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1.SHO यादवेन्द्र पाण्डेय थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ । 
2. व.उ.नि. देवेन्द्र कुमार सिंह थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़। 
3. एस0टी0एफ0 उ0प्र0 लखनऊ।

25 हजार इमानियां सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार,125 किलो ग्राम नाजायज गांजा के साथ अवैध असलहा व कारतूस बरामद ।

25 हजार इमानियां सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार,125 किलो ग्राम नाजायज गांजा के साथ अवैध असलहा व कारतूस बरामद ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ दिनांक 29.07.2022 को स्वाट द्वितीय प्रभारी गजानन्द चौबे, उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम के पहलवान तिराहे पर मौजूद थे।वहीं प्र0नि0 सिधारी स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल उ0नि0 कमल नयन दूबे मय हमराह के जहां पर आपस में अपराध एवं अपराधियों के चर्चा कर रहे थे इसी बीच मुखबिर खास ने आकर बताया कि साहब कुछ गांजा तस्कर ग्राम सलारपुर के राकेश यादव उर्फ सोनू यादव के घर के अहाते में मौजूद है  गांजा तस्करी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना से हमराही फोर्स को अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए  राकेश यादव उर्फ सोनू यादव के घर के अहाते के पास पहुंचा कि राकेश यादव अपने घर के अहाते में भूसे की करकट वाली रूम के पास दिखायी दिया पुलिस बल को देखते ही राकेश यादव चिल्लाते हुए खेतों के तरफ भागा अन्य सभी अभियुक्त भूसे के ढेर में गांजा के छोटे बड़ो पैकेटों को छिपाने का प्रयास करने लगे कि तभी पुलिस बल ने सिखलाये हुए तरीके से घेर घारकर मौजूद अभियुक्तों को समय 08.20 am पर  गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से भूसे के ढेर में छिपाकर व्यवस्थित तरीके से रखे हुए गांजा के कुल 49 पैकेट जिनका वजन लगभग 125 किलोग्राम है, बरामद किया गया तथा अभियुक्त सूर्यभान यादव के कब्जे से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज/क्राइम श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में सभी बरामद गांजा के पैकटों को आठ सफेद प्लास्टिक की बोरियों में रखकर सील सर्वमुहर किया गया। 
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि राकेश यादव उर्फ सोनू जो पहले से भी गांजा बेचने का धन्धा करता है तथा रामनयन जो मुबारकपुर के गांजा तस्करी में वांछित और 25000/- रूपये का इनामिया भी है हम सभी लोग यह गांजा जगदलपुर से विभिन्न वाहनों से गांजा लाते हैं एवं इसे राकेश यादव उर्फ सोनू ग्राम सलारपुर के घर पर अहाते में भूसे आदि में छिपाकर रखकर आस पास के जनपदों जैसे आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ में परवेज, आनन्द गुप्ता के सहयोग से संगठित रूप से गांजा बेंचकर अपने आर्थिक भौतिक हितों की पूर्ति करते है । रामनयन जो मुबारकपुर के मु0अ0सं0- 277/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त भी है जिसकी गिरफ्तारी पर 25000/- रूपये का इनाम भी पूर्व से घोषित है। 
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0- 293/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ 
मु0अ0सं0- 294/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
*(I)अभियुक्त सूर्यभान यादव पुत्र स्व0 बालचन्द्र यादव निवासी ग्राम अमदही थाना जहानागंज जनपद आजगढ़*
1.मु0अ0सं0-17/21 धारा 323/376/392/504/506 भादवि थाना रानी की सराय आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 293/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ 
3.मु0अ0सं0- 294/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
*(II)अभियुक्त रामनयन पुत्र समई राम निवासी मंगरांवा रायपुर  थाना गम्भीरपुर आजमगढ़* *(वांछित व इनामिया 25000/-)*                                             
1.मु0अ0सं0- 38/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2.मु0अ0सं0- 40/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 43/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़
4.मु0अ0सं0- 277/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुबारकपुर आजमगढ़ *(वांछित व इनामिया 25000/-)* 
5.मु0अ0सं0- 30/21  धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ़
6. मु0अ0सं0- 293/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट भादवि थाना सिधारी आजमगढ
*(III)अभियुक्त शिवप्रकाश विश्वकर्मा उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल निवासी कमरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर*
1. मु0अ0सं0- 293/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
*बरामदगी*
1. 125 किलोग्राम अवैध गांजा
2. 01 अदद तमन्चा 315  बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1.निरीक्षक गजानन्द चौबे प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़ मय हमराह
2.प्र0नि0 स्वतंन्त्र  कुमार सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ मय हमराह 
3.उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़ मय हमराह 
4.उ0नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी मूसेपुर मय हमराह

Thursday, July 28, 2022

चकरोड निर्माण में प्रधान पर मानक की अनदेखी का आरोप।

चकरोड निर्माण में प्रधान पर मानक की अनदेखी का आरोप। 

ग्रामीणों ने चकरोड पर किया प्रदर्शन।

बीडीओ को सौंपा ज्ञापन,जांच की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विकासखंड अजमतगढ़ के चगईपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को चकरोड के निर्माण में प्रधान पर मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को ज्ञापन सौंपकर  कार्यों के जांच की मांग की। अजमतगढ़ ब्लॉक के चगईपुर गांव के जितेंद्र यादव,हरि वंश यादव,पतिराम यादव,महावीर, इंद्रजीत यादव,रामा यादव, सर्वजीत,पतिराम,बहादुर यादव ने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा चकरोड निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। चकरोड़ केवल ट्रैक्टर से लेवल कर पैसा निकाल लिया गया। महिलाओं द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है लेकिन मनरेगा मजदूर दिखाकर पेमेंट निकाला जा रहा है। कुछ मनरेगा कार्ड धारक ऐसे हैं जो विदेशों में रहते हैं उनके नाम पर भी मनरेगा का पैसा निकाला जा रहा है। यही नहीं सरकारी कर्मचारियों के नाम से भी मनरेगा का पैसा गोलमाल किया जा रहा है। खड़ंजा और आरसीसी से हो रहे निर्माण में भी मानक और गुणवत्ता के विपरीत काम किया जा रहा है। प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर अब तक हुए कार्यों की जांच की मांग की।

हिन्दू मुस्लिम मिलकर निकालते है ताजिया,न बनेगी नई ताजिया न बदलेगी ताजिया जुलूस मार्ग।

हिन्दू मुस्लिम मिलकर निकालते है ताजिया,न बनेगी नई ताजिया न बदलेगी ताजिया जुलूस मार्ग।

आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट संत रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पूरे जीयनपुर क्षेत्र में कुल 65 ताजिया निकाली जाती है जिसमें 25 ताजिया हिंदू समाज के चौहान बिरादरी के लोग डोरवा गांव में ताजिया निकालते हैं और गंगा जमुनी तहजीब के तहत लोग मिलजुलकर काफी समय से त्यौहार मनाते आए हैं। समस्त ताजियादारों को हिदायत दी गई कि ना कोई नई ताजिया बनाई जाएगी और ना ही कोई नया मार्ग का चयन कर के ताजिया निकाली जाएगी। जबकि प्रत्येक ताजिया पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जिससे किसी प्रकार की कोई अनहोनी या उल्लंघन ना होने पाए। खतीबपुर गांव के ताजियेदार ने गांव में सफाई कर्मी के नहीं आने की बात उठाते हुए सफाई कराने की मांग की जिससे कि गांव में नाली व अन्य स्थानों पर साफ सफाई हो सके। शांति समिति की बैठक में संबोधित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट संत रंजन ने कहा कि सभी लोग मिल बिल्कुल शांतिपूर्वक तरीके से मोहर्रम नागपंचमी रक्षाबंधन आदि त्योहारों को मनाएं। कहीं भी कोई अगर दिक्कत हो तो तत्काल कोतवाली और उच्चाधिकारियों को सूचित करें जिससे समय रहते हुए किसी भी घटना विवाद को रोका जा सके। नेहाल मेहंदी ताजियादार ने कहा कि किसी प्रकार की कभी भी कोई समस्या त्यौहार को लेकर यहां उत्पन्न नहीं हुई है और ना आगे होगी हम सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाते हैं और मनाते रहेंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय, अनीसुर्रहमान अनीश,नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव,जफर इमाम,अलीम अहमद,गुलाम मोहम्मद रिजवी,इरसाद खान आदि लोग मौजूद रहे।

नवागत सी ओ ने कहा अपराधियों की कसी जाएगी नकेल।

समस्याओं का त्वरित और समग्र निस्तारण होगा।

नवागत सी ओ ने कहा अपराधियों की कसी जाएगी नकेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी के नवागत सीओ अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और उनकी नकेल कसी जाएगी।अनिल कुमार वर्मा ने गुरुवार को सगड़ी सीओ का कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले वे रामपुर जनपद में तैनात थे। सगड़ी सीओ महेंद्र शुक्ला का यहां से स्थानांतरण हो जाने के बाद उनकी नियुक्ति की गई है।
सी ओ ने कहा कि कानून व्यवस्था प्राथमिकता में रहेगा। माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह शाति व्यवस्था कायम रखने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि थानों में दलाली नहीं चलेगी। पुलिस थानों में आने वाले फरियादियों की व्यथा को सुनकर उचित कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की हिलाहवाली न बरतें। सीओ ने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वे मुझसे कार्यालय में आकर मिल सकते हैं।

Tuesday, July 19, 2022

महाराज जी की कृपा और हमारी लड़ाई से मिली अपराधियों को सजा =बंदना सिंह

मेरे परिवार ने जो पीड़ा झेली अब किसी के साथ ऐसा नहीं होगा।

अपराधियों से हमारा परिवार अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा। 

महाराज जी की कृपा और हमारी लड़ाई से मिली अपराधियों को सजा =बंदना सिंह

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर में स्व0 सर्वेश सिंह सीपू के नवी पुण्यतिथि के अवसर पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक बंदना सिंह ने कहा कि नौ साल पहले जो पीड़ा मेरे परिवार को झेलनी पड़ी अब किसी को ऐसा दर्द नहीं झेलने दूंगी। अपराधियों से में अंतिम सांस तक लड़ती रहूंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी महाराज की कृपा और मेरे परिवार की हिम्मत भरी लड़ाई के चलते अपराधियों को सजा मिली है। जीयनपुर सेंट जेवियर स्कूल में मंगलवार को आयोजित सर्वेश सिंह सीपू की नवी पुण्यतिथि के अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक और उनकी पत्नी बंदना सिंह ने कहा कि 9 साल पहले मेरे निरपराध पति को बदमाशों ने सरेआम दिनदहाड़े गोली मारकर हमसे छीन लिया जो दर्द और पीड़ा हमारे परिवार को सहनी पड़ी अब क्षेत्र में किसी को ऐसी पीड़ा सहनी नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आतताईयों का इतना आतंक था कि कोई भी आदमी उसके खिलाफ गवाही तक देने को तैयार नहीं था। हमारे परिवार ने हिम्मत के साथ डटकर मुकाबला किया और कोर्ट में बिना डरे गवाही की। जिसके चलते अपराधियों को सजा मिली। पारिवारिक पीड़ा झेलते हुए जब मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से अपना दर्द कहा तो उन्होंने मुझसे काम पूछा उन्हीं के भरोसे हम लोग इतनी बड़ी लड़ाई जीत पाए। क्षेत्र के लोगों का जो सहयोग इस लड़ाई में मिला उसके लिए हमारा परिवार अंतिम क्षण तक ऋणी रहेगा। पुण्यतिथि में बोलते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जो आया है उसे जाना है लेकिन कुछ ऐसे लोग चले जाते हैं जिनके लिए पूरा जमाना आंसू बहाता है। ऐसे ही लोगों की मौत सार्थक होती है। पुण्यतिथि समारोह को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल,पूर्व विधायक एवं प्रदूषण बोर्ड के के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह,घनश्याम पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय,विधायक रतन पाल सिंह,श्री कृष्ण पाल,सच्चिदानंद सिंह,नागेंद्र प्रसाद,राम दर्शन यादव,संतोष सिंह,मनीष मिश्रा,लौहर यादव,संजय पाठक आदि ने संबोधित किया। संतोष सिंह टीपू ने आगंतुकों का सम्मान करते हुए कहा इस क्षेत्र की जनता ने पीड़ा के समय में मेरे परिवार का जो सहयोग किया उसको हम लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में लोगों ने सर्वेश सिंह सीपू और उनके साथ गोली लगने से मृत चंद्रभान चौबे जितेंद्र गुप्ता भारत राय और संजय के चित्रों पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित की।

Monday, July 18, 2022

मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड होगा लिंक,दो जगह नही दे पायेगें वोट।

मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड होगा लिंक,
दो जगह नही दे पायेगें वोट।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह की अध्यक्षता में गोपालपुर विधानसभा के 423 बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यह बताया गया कि मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड लिंक किया जायेगा। मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड लिंक हो जाएगा तो पूरे भारत में एक ही मतदाता पहचान पत्र प्रदर्शित होगा। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया बीएलओ घर-घर जाकर 1 अगस्त से 7 अगस्त तक गरुड़ ऐप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड  लिंक करेंगी। वही फार्म 6 बी भरकर जमा कर सकती है। ताकि पूरे भारत में एक ही पहचान पत्र से काम आयेगा। दूसरे पहचान पत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा हो जाने से कोई भी मतदाता दो जगहों पर मतदान नहीं कर पाएगा। एक ही जगह मतदाता सूची में उनका नाम अंकित रहेगा।
इस मौके पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,विनय प्रभाकर,रविंद्र लाल श्रीवास्तव,मीना,जया भारती,नंदिनी,संगीता,शकुंतला, मंजू राय आदि लोग मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक ने गैंगस्टर के चार आरोपियों पर 15-15 हजार का ईनाम किया घोषित ।

पुलिस अधीक्षक ने गैंगस्टर के चार आरोपियों पर 15-15 हजार का ईनाम किया घोषित ।
 
पुलिस अधीक्षक के इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली  पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे चार आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है। जिनकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही है। चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य सोमवार को चारों आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया। अभियुक्त रजनीश यादव पुत्र बंसराज यादव निवासी मैगापुर,नागेंद्र यादव पुत्र हरेंद्र यादव,राकेश यादव पुत्र सुरेंद्र यादव और राहुल यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी केशवपुर थाना जीयनपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इनाम घोषित किया गया है।

Friday, July 15, 2022

अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार को करना पड़ा विरोध का सामना।

अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार को करना पड़ा विरोध का सामना।

चांदपट्टी के मेहरा गांव में सरकारी भूमि पर ग्रामीणों का वर्षों से है कब्जा।

3 दिन पूर्व कब्जा हटा लेने की नोटिस की गई थी चस्पा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के चांदपट्टी मेहरा गांव में सरकारी जमीन पर बने 35 मकानों पर मंगलवार को बेदखली के लिए तहसील प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया था। शुक्रवार को देर शाम कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। कब्जेदारों को 24 घंटे के अंदर कब्जा हटा लेने का निर्देश देते हुए नायब तहसीलदार वापस लौट आए। सगड़ी तहसील के चांदपट्टी मेहरा गांव में सरकारी जमीन पर कई दशक पहले से 35 परिवार मकान बनाकर रहते हैं। 2018 में गांव के ही मोहम्मद अली ने सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे की शिकायत की। शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मोहम्मद अली हाईकोर्ट चला गया। हाई कोर्ट के निर्देश पर दो हजार अट्ठारह में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए लोगों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में 15 सी का मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे में 35 लोगों के खिलाफ बेदखली का आदेश हुआ। मंगलवार को इन घरों पर लेखपाल रितेश और अन्य तहसील के कर्मचारियों ने नोटिस चस्पा किया। 3 दिन के अंदर कब्जा हटा लेने का निर्देश दिया। समय सीमा बीत जाने के बाद शुक्रवार को देर शाम नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा तहसील कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने गए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। विरोध करते हुए जौवाद खान,अबू सहमा,अब्दुलरब,संतु आदि ने कहा कि जमाने से हम लोग इस जमीन पर घर मकान बनाकर रहते हैं। अब हम कहां जाएंगे। नायब तहसीलदार कब्जेदारों को 24 घंटे के अंदर अपना कब्जा हटाने का निर्देश देते हुए बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौट आए।

हत्या के मामले में नहीं मिला न्याय तो एसडीएम से लगाई गुहार।

हत्या के मामले में नहीं मिला न्याय तो एसडीएम से लगाई गुहार।

एसडीएम ने कोतवाल को नियमानुसार कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर गांव निवासी नीतीश यादव ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को भाई की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया। उपजिलाधिकारी ने कोतवाल को नियम के अनुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर गांव में मनीष यादव पुत्र गोपाल यादव की तीस अप्रैल को सरयू नदी दोहरीघाट में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक के स्वजन ने गांव के ही एक युवक और एक युवती पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया था। स्वजन का आरोप है कि नायब तहसीलदार  मयंक मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। तब चक्का जाम हटाया गया। लेकिन आज तक इस मामले में न्याय नहीं मिला। इस मामले में आरोपित युवक को जेल भेजा गया जबकि युवती के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवती के परिजन अब हम लोगों को जान मारने की धमकी दे रहे हैं। मृतक के भाई नीतीश यादव ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी को परिवार सहित ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।