Friday, July 15, 2022

हत्या के मामले में नहीं मिला न्याय तो एसडीएम से लगाई गुहार।

हत्या के मामले में नहीं मिला न्याय तो एसडीएम से लगाई गुहार।

एसडीएम ने कोतवाल को नियमानुसार कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर गांव निवासी नीतीश यादव ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को भाई की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया। उपजिलाधिकारी ने कोतवाल को नियम के अनुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर गांव में मनीष यादव पुत्र गोपाल यादव की तीस अप्रैल को सरयू नदी दोहरीघाट में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक के स्वजन ने गांव के ही एक युवक और एक युवती पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया था। स्वजन का आरोप है कि नायब तहसीलदार  मयंक मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। तब चक्का जाम हटाया गया। लेकिन आज तक इस मामले में न्याय नहीं मिला। इस मामले में आरोपित युवक को जेल भेजा गया जबकि युवती के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवती के परिजन अब हम लोगों को जान मारने की धमकी दे रहे हैं। मृतक के भाई नीतीश यादव ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी को परिवार सहित ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment