Thursday, July 28, 2022

चकरोड निर्माण में प्रधान पर मानक की अनदेखी का आरोप।

चकरोड निर्माण में प्रधान पर मानक की अनदेखी का आरोप। 

ग्रामीणों ने चकरोड पर किया प्रदर्शन।

बीडीओ को सौंपा ज्ञापन,जांच की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विकासखंड अजमतगढ़ के चगईपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को चकरोड के निर्माण में प्रधान पर मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को ज्ञापन सौंपकर  कार्यों के जांच की मांग की। अजमतगढ़ ब्लॉक के चगईपुर गांव के जितेंद्र यादव,हरि वंश यादव,पतिराम यादव,महावीर, इंद्रजीत यादव,रामा यादव, सर्वजीत,पतिराम,बहादुर यादव ने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा चकरोड निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। चकरोड़ केवल ट्रैक्टर से लेवल कर पैसा निकाल लिया गया। महिलाओं द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है लेकिन मनरेगा मजदूर दिखाकर पेमेंट निकाला जा रहा है। कुछ मनरेगा कार्ड धारक ऐसे हैं जो विदेशों में रहते हैं उनके नाम पर भी मनरेगा का पैसा निकाला जा रहा है। यही नहीं सरकारी कर्मचारियों के नाम से भी मनरेगा का पैसा गोलमाल किया जा रहा है। खड़ंजा और आरसीसी से हो रहे निर्माण में भी मानक और गुणवत्ता के विपरीत काम किया जा रहा है। प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर अब तक हुए कार्यों की जांच की मांग की।

No comments:

Post a Comment