Monday, July 4, 2022

उपजिलाधिकारी और एडिशनल सीएमओ ने पैथोलॉजी सेंटरों पर मारा छापा।

उपजिलाधिकारी और एडिशनल सीएमओ ने पैथोलॉजी सेंटरों पर मारा छापा।

जीयनपुर में पैथोलॉजी संचालक को सख्त हिदायत।

छापेमारी की सूचना मिलते ही कई संचालक दुकान बंद कर हुए फरार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह और एडिशनल सीएमओ अब्दुल अजीज ने सोमवार को देर शाम जीयनपुर बाजार स्थित कृष्णा पैथोलॉजी सेंटर पर छापा मारा। सेंटर में कई खामियां मिलने पर संचालक को सख्त हिदायत दी। एसडीएम और एडिशनल सीएमओ की छापेमारी की सूचना मिलते ही पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। पैथोलॉजी सेंटर धड़ाधड़ बंद कर संचालक फरार हो गए। कृष्णा पैथोलॉजी के बाद दोनों अधिकारी जीयनपुर सब्जी मंडी के पास स्थित जीवन पैथोलॉजी पर जांच करने के लिए भी पहुंचे थे कि पैथोलॉजी संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कहा कि पैथोलॉजी सेंटरों की दूसरे दिन जांच होगी और गलत तरीके से संचालन कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी मरीजों के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है इस कार्यवाही से हडकंप मचा हुआ था।

No comments:

Post a Comment