नगर में अतिक्रमण एव छापेमारी को लेकर व्यापारियों में आक्रोश।
कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही मांग।
बैठक में अधिशासी अधिकारी के प्रति आक्रोश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में गुरुवार की देर शाम व्यापारियों ने जीयनपुर नगर में अधिशासी अधिकारी व न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बार-बार अतिक्रमण हटाने एवं व्यापारियों से कर वसूलने के साथ- पॉलिथीन पर छापेमारी करने आदि को लेकर आक्रोश जताते हुए बैठक कर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समस्त उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पत्र सौंपा। आगे की रणनीति बनाई। वहीं व्यापारियों में इस तरह से हो रही बार-बार उत्पीडात्मक कार्रवाई को लेकर व्यापारी संघ काफी आक्रोशित है। जिसको लेकर मनीष चौरसिया व्यापार मंडल अध्यक्ष जीयनपुर के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से जीयनपुर में आए दिन कार्यवाही की जा रही है। पर स्वयं ईओ के द्वारा नतो नाली की साफ-सफाई ना जल निगम द्वारा लीकेज पाइप को मरम्मत कराना और नगरों में टूटी हुई नालियों और पटीयों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। पर व्यापारियों का उत्पीड़न कहीं भी छोड़ा नहीं जा रहा है जो उचित नहीं है। जो व्यापारी बाजार में कब्जा नहीं किया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है एव बुलडोजर चलाया जा रहा है।
एवं पॉलिथीन जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि नगर में तमाम जगह पोखरिया से लेकर सरकारी भूमि पर कई लोगों का कब्जा है। पर शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है और ना ही अब तक कई बार व्यापारियों के द्वारा मांग की गई थी कि ऑटो चालकों को एवं सब्जी मंडी को बाहर किया जाए पर आज तक नगर पंचायत द्वारा ऑटो चालकों को बाहर नही किया गया ना ही सब्जी मंडी के लिए जमीन चिन्हित की गई। जहां पर आए दिन जाम की शिकायत इनकी वजह से होती रहती है। पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई न कर के व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे व्यापारी वर्ग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके लिए जिले के समस्त उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग की जाएगी कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए एवं नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच कराई जाय। इस दौरान माधोकृष्ण त्रिपाठी,मनीष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,बबलू मिश्रा,डबलू गुप्ता,संतोष चौरसिया,दीपक गुप्ता,शेषबिन्द बरनवाल,मनोज जायसवाल, हरिओम जायसवाल,महेन्द्र मोदनवाल,जगदीश जायसवाल, सन्तोष जायसवाल,अजय चौरसिया,आलोक चौरसिया, राजकुमार,नन्दलाल हलवाई, पुरुषोत्तम यादव,पप्पू अहमद, अनवार अहमद,नेहाल मेहंदी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment