सेक्शन ऑफिसर बनकर जीयनपुर के नक्शा नवीस को किया ब्लैकमेल।
धमका कर ले लिया आधार और पेन कार्ड,करोड़ों गमन का बनवाया वीडियो।
पीड़ित ड्राफ्टमैन ने डीएम को पत्रक देकर लगाई न्याय की गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के एक शातिर युवक ने नगर पंचायत जीयनपुर के पूर्व नक्शा नवीस को सेक्शन ऑफीसर बनकर पहले धमकाया और दबाव बनाकर उससे आधार और पैन कार्ड ले लिया। करोड़ों के गमन से बचाने का आश्वासन देकर उससे वीडियो भी बनवा लिया। फर्जी सेक्शन ऑफिसर की जानकारी होने पर ड्राफ्ट्मैन अश्विनी कुमार ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। नगर पंचायत जीयनपुर के नक्शा नवीस अश्वनी कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि दिव्यांशु श्रीवास्तव नाम का एक व्यक्ति मेरे घर रानीपुर रजमो आया और अपने को सेक्शन ऑफिसर बताते हुए कहा कि में कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में कमरा नंबर 58 में बैठता हूं और पंचायत आयोग से आया हूं। नगर पंचायत जीयनपुर में ड्राफ्टमैन के पोस्ट पर कार्यरत रहते हुए आप द्वारा करोडो रुपए का गबन किया गया है। गबन की बात सुनकर में और मेरे घर वाले डर गए। दबाव बनाकर उक्त व्यक्ति ने मेरा आधार और पैन कार्ड अपने व्हाट्सएप पर मंगवाया और बोला कि आपका हस्ताक्षर मिलान करना है। साथ ही कहा कि में मैसेज करूंगा उसका वीडियो बनाकर भेज देना। पीड़ित ने कहा है कि में उस समय सोचने समझने की शक्ति खो चुका था। डर की वजह से उसके कहे के मुताबिक मैंने वीडियो बनाकर भेज दिया। सेक्शन ऑफीसर बनकर आए व्यक्ति पर जब मुझे संदेह हुआ तो पता किया तब जानकारी मिली कि इस नाम का कोई अधिकारी सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत नहीं है। पीड़ित ड्राफ्टमैन अश्विनी कुमार ने जिलाधिकारी से तत्काल इस मामले की जांच कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले फर्जी सेक्शन अधिकारी बने युवक के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए,जिससे न्याय हो सके।
No comments:
Post a Comment