एक ही व्यक्ति द्वारा दो अलग नाम से पासपोर्ट बनवाने में मुकदमा दर्ज।
कोतवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार।
दो जन्म तिथि बदल कर बनवाया पॉसपोर्ट करता रहा थाईलैंड की यात्रा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी देवी प्रसाद पुत्र झिलमिट ने दो बार अलग-अलग जन्म तिथि एवं अलग-अलग दस्तावेज देकर दो पासपोर्ट का आवेदन कर पासपोर्ट प्राप्त कर लिया। जिसमें पहले पासपोर्ट में 1 जुलाई 1987 जन्म तिथि दिखाकर पासपोर्ट बनवाया गया। जबकि दूसरे पासपोर्ट में भूलई के नाम से 2 जनवरी 1970 जन्मतिथि दिखाकर पासपोर्ट बनाया गया एवं दोनों ही पासपोर्ट से थाईलैंड की कई बार विदेश यात्रा करता रहा। जबकि पहली बार 8 दिसम्बर 2014 को बनाया गया। जिसमें देवी प्रसाद नाम रहा। एव दूसरा पासपोर्ट 20 नवम्बर 2019 को भुलई नाम से जारी किया गया। शिकायत मिलने पर शुक्रवार की देर शाम जीयनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को सूचना मिली कि अजमतगढ़ बाजार का एक व्यक्ति फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवा कर विदेश यात्रा करता है जो कि अजमतगढ़ तिराहे पर मौजूद है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके जेब से दो अलग अलग नाम से बनवाए गए पासपोर्ट बरामद हुए। जिस पर कोतवाल द्वारा तहरीर दी गई और संबंधित धारा में 420,467,468, 471,12(1)बी और 12 (3) के तहत 1967 अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। नाम बदलकर इस तरह से पासपोर्ट बनवाने का जनपद में यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन इस तरह के मामले प्रकरण में आते हैं पर उसके बाद भी खुफिया विभाग एवं पुलिस के द्वारा गलती हुआ करता है पर ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई न किए जाने से इन लोगों के हौसले बुलंद रहते हैं। जबकि इतनी जांच पड़ताल करने के बाद भी फर्जी तरह से बनवाए जा रहे पासपोर्ट में कहीं धनवाही का मामला तो नहीं जिसके चलते जाली पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि दो अलग अलग नाम से जो पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा किया करता था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment