शादी का झांसा देकर युवक विवाहिता से करता रहा दुष्कर्म।
विवाहिता युवती की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के भटौली गांव में एक युवक शादी का झांसा देकर विवाहिता युवती के साथ काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित विजयपाल के खिलाफ शनिवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जीयनपुर कोतवाली के भटौली गांव का निवासी विजय पाल पुत्र अमेरिका पाल पिछले काफी दिनों से गांव की ही एक विवाहिता युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा। पहले दोनों पक्षों में इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई। पंचायत से मामला हल नहीं हुआ तो शनिवार को यह मामला जीयनपुर कोतवाली पहुंचा।जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को युवती ने विजय पाल के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया ।
No comments:
Post a Comment