महिला ने लगाया जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर की एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहरीर दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सुखदमदत्त नगर गांव की रहने वाली रीना ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि शुक्रवार को वह सुबह को टहलने के लिए निकली थी। उसी समय उसका जेठ दुष्कर्म करने की नियत से अपने घर में खींच ले गया और छेड़छाड़ करने लगा।विरोध करने पर मारपीट करने लगा। मेरे जेठ ने कई जगहों पर दांत से काट लिया और हसुआ से प्रहार कर मेरा सिर फोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment