Monday, June 30, 2025

दो दिनों से दर्जनों गांव के विद्युत आपूर्ति ठप,करवट बदलकर रात बिताने को लोग मजबूर।

दो दिनों से दर्जनों गांव के विद्युत आपूर्ति ठप,करवट बदलकर रात बिताने को लोग मजबूर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में रविवार को शाम आई बारिश के चलते दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति 2 दिनों से ठप है। दर्जनों गांव में अंधेरा फैला हुआ है।भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। करवट बदलकर रात बिताने को मजबूर है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र के पूर्वी फिटर बोझिया,महुलिया,डूरीडीहा, कुर्थीपुर,कठैचा,बक्सनपुर,कोकिलपार,भरौली, इमलीपुर,अंडाखोर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति दो दिनों से ठप है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रविवार को शाम हवा के साथ तेज बारिश हुई,जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज के पूर्वी फिटर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।जिसके चलते लोगों को जागकर रात बितानी पड़ रही है। इस उमस भरी गर्मी में लोग करवट बदलकर रात बिताने को मजबूर हैं ‌दर्जनो गांव में अंधेरा फैला हुआ है।क्षेत्र के जयप्रकाश,दीपक,सुरेंद्र,अजय कुमार,सुनील, बृजेश सिंह,संतोष आदि लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। एस डी ओ तुषार श्रीवास्तव ने बताया ट्रांसफार्मर खराब है शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

किसान खेतो में रोपनी करने में जुटे,दो दिन से लगातार हो रही बारिस उमस भरी गर्मी से राहत।

किसान खेतो में रोपनी करने में जुटे,दो दिन से लगातार हो रही बारिस उमस भरी गर्मी से राहत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में सोमवार को सुबह से धूप खिली रही और अचानक काले बादलों ने डेरा डाल दिया और लगभग 1 घंटे से ऊपर की बरसात होने के बाद किसान खेतों में रोपनी करने के लिए जहां सोमवार को देर शाम भी हल्की बरसात हुई और गर्मी से कुछ राहत मिली। वही किसान धान की रोपनी करने के लिए खेतों की तरफ मजदूर लेकर जुट गए।जहां धान की जरई उखाड़ कर शाम तक रोपनी में किसान जुटे रहे।सगड़ी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई बरसात से जहां राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे किसानों ने खेतों में रोपनी करना प्रारंभ कर दिया। अधिकतर क्षेत्रों में रोपनी के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं और किसानों ने मानसून बरसात से राहत की सांस ली है। काफी दिनों से लोग बरसात होने का इंतजार कर रहे थे जो रविवार सोमवार को हुई बरसात से लोगों ने राहत महसूस की।किसान खेतों में जुटे और पानी भरने से रोपनी का कार्य प्रारंभ कर दिया। तहसील क्षेत्र के लाटघाट सगड़ी,अंजान शहीद,हरैया,रामगढ़,सहनूपुर, जोकहरा,मालटारी आदि क्षेत्रो मे बरसात के बाद रोपनी करने से किसान काफ़ी ख़ुश नजर आए।

दबाव में किया मतदाता पुनरीक्षण तो बीएलओ को जाना पड़ेगा जेल::एसडीएम

दबाव में किया मतदाता पुनरीक्षण तो बीएलओ को जाना पड़ेगा जेल::एसडीएम 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी शासन के निर्देश चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने विधानसभा सगड़ी 345 के दर्जनों बीएलओ को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता और बिना किसी के दबाव के संपन्न किया जाना है। यदि किसी ने दबाव में मतदाता सूची में हेर फेर किया तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। उन्होंने फॉर्म 6,फॉर्म 7, फॉर्म 8 आदि भरने की  जानकारी देते हुए कहा कि  किसी के दबाव में बिना आए आपको काम करने हैं और मतदाता सूची तैयार करनी है।यदि कोई आप पर दबाव बनाता है तो उसकी शिकायत अपने उच्च अधिकारियों से करें।जिससे ऐसे दबंग व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सके। यदि आप स्वयं ऐसे लोगों के दबाव में आकर गलत मतदाता सूची का निर्माण करते हैं। जिससे चुनाव प्रभावित किया जा सकता है तो ऐसे में  शिकायत होने पर 3 माह से लेकर 2 साल तक कारावास की सजा हो सकती है।यह भारत निर्वाचन आयोग की सख्त गाइडलाइन में निर्धारित है। एन बी डब्ल्यू वारंट जिसके खिलाफ जारी है वह छ माह या अधिक समय तक जेल में रहता है तो उसे मतदाता सूची में नाम दर्ज न किया जाए। साथ ही ऐसे व्यक्ति जो 6 साल से ऊपर की सजा काट रहा है ऐसे व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली से बाहर कर दिया जाए।किसी विदेशी नागरिक को भारत के मतदाता सूची में नहीं डाला जा सकता है। नई मतदाता सूची में 18 साल से ऊपर के सभी का नाम दर्ज करें।ऐसे विवाहित महिला का भी नाम दर्ज किया जाए जो शादी के बाद  ससुराल आई है।इस दौरान लाल जी श्रीवास्तव संतोष कुमार रामनयन स्नेहिल राय अंकित राय आदि निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Saturday, June 28, 2025

पत्थर उखाड़ने पर चार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी पुलिस।

पत्थर उखाड़ने पर चार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर गांव निवासी बालचंद पुत्र भुलई द्वारा जीयनपुर कोतवाली मे तहरीर दी गई की 11 जून 2025 को पत्थर लेखपाल एव राजस्व निरीक्षक सगड़ी पैमाइश कर पत्थर नशब की कार्यवाही की गई थी। मुकदमा 21/24  करके तहत मुकदमा दायर किया गया था।जिसपर उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश पर पैमाइश करते हुए पत्थर गाड़ने की कार्यवाही की गई थी। इसके उपरांत विपक्षी सुखइ पुत्र बुद्धू,अशोक पुत्र सुखई,राजेश पुत्र सुखई,आशीष पुत्र अशोक द्वारा जो पत्थर चौहद्दी बनाकर गाड़ा गया था।उसे उखाड़ कर फेंक दिया गया जिस पर जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई और पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 20 जून 2025 को पीड़ित द्वारा उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर गुहार लगाई की कोर्ट के आदेश से मेरे खेत का सीमांकन कर पत्थर गाड़ा गया था जो कई वर्ष मुकदमा चलने के बाद फाइनल हुआ था। जिसे विपक्षी द्वारा उखाड़ दिया गया। जिस पर पुलिस टीम गठित की गई और पत्थर गाड़ने की विधिवत जांच की गई।जिसमे पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया गया सही पाया गया। जिस पर पुलिस ने चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पत्थर उखाड़ने की तहरीफ़ दी गई थी। जिस पर जांच कर उक्त करवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

दहेज उत्पीड़न का पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

दहेज उत्पीड़न का पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

पति ने कर ली दूसरी शादी,पहली पत्नी को घर से निकाला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथोली गांव निवासी संगीता पत्नी संजय कुमार द्वारा पति,सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।जबकि पीड़िता के पास दो बच्चे हैं उसके बावजूद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग बार-बार दहेज की मांग किया करते थे। जब पति की सरकारी नौकरी लग गई तो उसने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी पत्नी से बिना तलाक लिए शादी रचा ली और पति ने पत्नी समेत बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। कई बार पंचायत हुई पर मामला हल नहीं हुआ।जबकि सगीता ग्राम हथिया थाना सिधारी में अपने मायके में रह रही है।इस बीच पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुझे हमेशा मारा पीटा जाता रहा जिससे मेरे सीने में फैक्चर हो गया और में दवा इलाज आज तक कर रही हूं।जबकि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से 2010 में हुई थी। उसके दो बच्चे पैदा हुए अभिनव व समर उसके बाद उनको घर से निकाल दिया गया।पीड़िता द्वारा आरोप लगाते हुए तहरीर दी कि मेरे पति उस समय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और बार-बार पैसे की मांग करते थे।जब मेरे पिता ने असमर्थता जताई तो इन लोगों ने मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया और बार बार प्रताड़ित करते हुए मारते-पीटते रहे। कई बार पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कहकर टाल दिया गया।शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पति संजय कुमार,सास इसरावती देवी,ननद अनीता एवं शिल्पा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

थाना दिवस पर 15 शिकायती प्रार्थना पत्रो में दो का निस्तारण।

थाना दिवस पर 15 शिकायती प्रार्थना पत्रो में दो का निस्तारण।

दो टीम मोबाइल टीम के साथ निस्तारण को भेजी गई।

जमीनी विवाद से सम्बंधित मामलो को लेकर राजस्व और पुलिस परेशान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार को नायब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद एव कोतवाल जीतेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी गई।इस दौरान कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिनमे से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया और दो मोबाइल टीम बना कर अन्य प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने को पुलिस और राजस्व टीम को भेजा गया।शिकायती प्रार्थना पत्रो में अधिकतर मामले राजस्व विभाग के जमीनी विवाद से सम्बंधित आ रहे है। जिसकों लेकर पुलिस काफी परेशान रह रही है।आये दिन जमीन के मामले बढ़ते जा रहे है पर निस्तारण सही से नहीं होने से पुलिस परेशान है।और राजस्व के कर्मचारियों द्वारा मामलो का निस्तारण में हिला हवाली करने और प्रत्येक जमीन के विवाद को मौके पर निस्तारण न करने से बढ़ रहे है और शिकायत कर्ता को 21 /24 की धारा में जाकर मुकदमा करने को कहा जा रहा है जिससे लोग थाना तहसील के चक्कर काट रहे है।

Tuesday, June 24, 2025

सगड़ी विधान सभा के 49 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर बंद होने की लटकी तलवार।

सगड़ी विधान सभा के 49 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर बंद होने की लटकी तलवार। 
50 से कम नामांकित छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नजदीकी विद्यालय पर समायोजन की तैयारी। 

शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले ही जारी हुई सूची,छात्र अभिभावक परेशान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विधान सभा के अंतर्गत आने वाले अजमतगढ़ और हरैया विकास खंड के अंतर्गत 50 से कम नामांकित छात्रों की संख्या वाले 49 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को नजदीकी विद्यालयों पर समायोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले ही ऐसे विद्यालयों की सूची जारी की गई है। इन छात्रों का समायोजन कब और कैसे होगा इस बारे में जानकारी देने से स्थानीय स्तर के अधिकारी भले ही बच रहे हो लेकिन इस बदलाव को लेकर अभिभावक और छात्र परेशान हैं।उत्तर प्रदेश
सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के पठन पाठन में सुधार लाने के लिए बदलाव की गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत प्रदेश के अंतर्गत संचालित उन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जिनकी पंजीकृत छात्र संख्या 50 से कम है,को नजदीकी विद्यालयों में समायोजित कर दिया जाएगा।सगड़ी विधानसभा के शिक्षा क्षेत्र हरैया में 23 उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय अन्य विद्यालयों पर समायोजित किए जाएंगे। जिसमें प्राथमिक विद्यालय चक्की हाजीपुर,इटैली,चिलबिली दान, बगवरवा,बगहवा,मुइयापार, केशरी की मंडई, सेमराडीह,भदौरा मकरंद,झनझन का पूरा,परसिया, खिल्लूपट्टी उच्च प्राथमिक विद्यालय सेठाकोली, घुनारिनपुर,मानिकाडीह,देवारा खास राजा,कन्या बाजार गोसाई, ताहीरपुर,फतेहपुर चांदपट्टी,रोहुवार बैदौली, कन्या अराजी अजगरा मगरवी,बनियापार और इस्माइलपुर है।अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय तरौका,लखमी रोहुवार,सोहरा भार,मिश्रपुर, मेघई खास,हरई इस्माइलपुर,जमीन छिड़ी और प्राथमिक विद्यालय अठनारू, करणपुर सरैया,भंदाव,लखमी रोहुवार,जम्मनपुर,मालटारी,भतखोरी,राजूपट्टी,मसोना, बेरीडाड,कोठा,अतरकच्छा, बालपुर,घरसड़ा,बटसरा और बक्सनपुर प्रमुख है। इन विद्यालयों के समायोजन की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। जिससे छात्रों एवम अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी ना हो लेकिन समायोजन होने की खबर से अभिभावक के साथ- साथ शिक्षक भी परेशान है।

श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में धांधली की शिकायत।

श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में धांधली की शिकायत।

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर श्रीसन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में फर्जी तरीके से क्लर्क की नियुक्ति की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश से विद्यालय कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। जीयनपुर कोतवाली के बरहपुर निवासी अखिलेश दुबे ने मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर 3 जून 2025 को की गई शिकायत में कहा है कि श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में मानक की खुलेआम अनदेखी की गई है। फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नियम विरुद्ध नियुक्ति की गई है। नियुक्त क्लर्क महीने में एक दो ही दिन आती हैं। फर्जी हस्ताक्षर से दशकों से सरकारी खजाने से भुगतान लिया जा रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नियम विरुद्ध की गई नियुक्ति को निरस्त करते हुए किए गए भुगतान को सरकारी खजाने में जमा कराया जाना जनहित में आवश्यक है। अखिलेश कुमार दुबे द्वारा की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने 12 जून 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश से कई लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।

Sunday, June 22, 2025

मैंकू यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड पुलिस ने किया बरामद।

मैंकू यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड पुलिस ने किया बरामद।

अश्विनी हत्याकांड के मुख्य आरोपित मैकू यादव को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही थी तहकीकात।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नरहन गांव में 28 मार्च को प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी चौहान की हुई हत्या के मुख्य आरोपित मैकू यादव उर्फ रामचंद्र यादव को न्यायालय से रिमांड पर लेकर कई दिनों से तहकीकात कर रही थी। रविवार को पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड़ को बरामद कर लिया।जीयनपुर कोतवाली के नरहन गांव में 28 मार्च को चुनाव लड़ने के विवाद को लेकर भरौली निवासी अश्विनी चौहान की उसके दोस्तों ने साजिश कर लाठियां से पीट-पीटकर मार डाला था। मैंकू यादव इस हत्या का मुख्य आरोपित है। उस पर जीयनपुर और मुबारकपुर थाने कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मृतक अश्विनी चौहान की मां शिवकुमारी ने मैंकू यादव ग्राम भरौली और गौरव सिंह निवासी छपरा सुलतानपुर कोतवाली जीयनपुर के विरुद्ध 3 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह को सौंपी गई थी। जांच के दौरान इस मामले में शिवम यादव खतीबपुर,अनुराग यादव खतीबपुर,आकाश यादव निवासी दाउदपुर,विकास यादव उर्फ शेरा यादव दाउदपुर,आशीष यादव निवासी बागखालिस कोतवाली जीयनपुर,अमित यादव चक अमरोला,सरफुद्दीन गागेपुर थाना रौनापार,सौरव उर्फ करिया मनचोभा कोतवाली आजमगढ़ और दो अज्ञात लोगों का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपित शिवम और गौरव सिंह को  गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि 20 अप्रैल को लाटघाट के पास सरफुद्दीन और सौरभ यादव मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। बावजूद इसके मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर था। मुख्य आरोपित पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस टीम को चकमा देते हुए मैकू यादव ने मऊ जनपद के सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।न्यायालय से रिमांड पर लेकर जीयनपुर पुलिस हत्या के बाबत पूछताछ कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मैंकू यादव की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड़ बरामद कर लिया गया।इस दौरान चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय कुमार यादव सहित पुलिस बल मौजूद रही।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नरैना गांव स्थित गेट के पास 19 जून को हुई दो बाइकों की आपस की टक्कर में घायल गामा निषाद की वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार को देर रात मौत हो गई। मृतक के भाई संजय निषाद निवासी पकड़ी बुजुर्ग थाना घोसी जनपद मऊ ने जीयनपुर कोतवाली में रविवार को मौत की सूचना देते हुए बताया कि मेरा भाई गामा निषाद 19 जून को तेरही कार्यक्रम में होने के लिए अपनी ससुराल अजमतगढ़ आया हुआ था। रात में लगभग 8:00 बजे वह किसी काम से नरैना गांव की तरफ जा रहा था। इस बीच कंजरा दिलशादपुर की तरफ तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी।जिससे मेरा भाई बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार को देर रात उसकी मौत हो गई।

Saturday, June 21, 2025

विवाहिता ने पंखे में रस्सी के सहारे लटककर मायके में की आत्महत्या।

विवाहिता ने पंखे में रस्सी के सहारे लटककर मायके में की आत्महत्या।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बासुपार बनकट गांव में शनिवार को दिन में लगभग 12:00 बजे तेईस वर्षीया विवाहिता ने पंखे के चूल्ले में रस्सी के सहारे लटक कर मायके में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बासुपार बनकट निवासी रोजीद ने अपनी पुत्री राबिया खातून की शादी चंदौली  जिले में डेढ़ वर्ष पूर्व किया था। शादी के बाद से ही उसके पति चांद बाबू और परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति अक्सर राबिया खातून को मारता पीटता था। लगभग 15 दिन पूर्व मृतका का पति उसे अपने घर ले जाने के लिए बासुपार बनकट आया था। विदाई को लेकर कुछ कहासुनी भी आपस में हुई थी। नाराज पति ने राबिया बानो को तलाक दे दिया। पति द्वारा तलाक दिए जाने पर मृतका ने कोतवाली में अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तलाक हो जाने से मृतका काफीअवसाद में थी। शनिवार को दिन में परिवार के लोग काम पर चले गए थे। घर पर मृतका की छोटी बहन साबिया बानो मौजूद थी। घर को सूनसान देख राबिया बानो छत पंखे के चूल्ले में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी बहन साबिया छत पर गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो राबिया खातून फंदे से लटक रही थी। यह देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में लोग उसे जीयनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच में जुटी रही। जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। राबिया की मौत से उसकी मां नशरुनिशा और परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर अजमतगढ़ व जीयनपुर में मनाया गया।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर अजमतगढ़ व जीयनपुर में मनाया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ व नगर पंचायत जीयनपुर में 21जून दिन शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अजमतगढ़ और जीयनपुर मंडल में कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अजमतगढ़ बाजार स्थित राम वाटिका में कार्यक्रम हुआ तो वही जीयनपुर के प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में भाजपा एक सप्ताह से लगातार योग दिवस के रूप में मना रहा था। गत 15 जून से लगातार सुबह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।राम वाटिका अजमतगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मनोज कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष भी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग आदि अनादि काल से चला आ रहा है। इसमें 2014 के बाद हमारे प्रधानमंत्री ने इसको लोकहित के लिए काफी प्रचार प्रसार करवाया। निश्चित रूप से योग सबके लिए लाभकारी कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है।क्षेत्र में जगह जगह योग का कार्यक्रम हो रहा है जिसमें जीयनपुर और अजमतगढ़,छपरा सुलतानपुर,लाटघाट,भटौली इब्राहिमपुर में लोगों ने जमकर इस योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम सिंह पटेल,अरविंद जायसवाल,ज्ञानेंद्र मिश्रा,पारितोष जायसवाल, आनंद तिवारी,प्रदीप तिवारी, रामचंद्र गोड़,फागू सोनकर, संतोष रंगवा,अमरनाथ गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा,विनोद वर्मा, योग प्रशिक्षक नरेंद्र पांडे,श्याम कुंवर पटेल,राधे पटेल,शैलेश मौर्य,अमरनाथ गुप्ता,चंद्रेश मौर्य, शुभम राय,मोंटी राय,नगीना चौरसिया,डॉ अमरजीत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बाढ़ ने उजाड़ा अब 25 घरों के रास्ते को दबंगो ने किया अवरुद्ध।

बाढ़ ने उजाड़ा अब 25 घरों के रास्ते को दबंगो ने किया अवरुद्ध।

तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

1998 की बाढ़ में उरदिहा,रोशन गंज गांव को लील गई थी घाघरा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आराजी देवारा करखिया (नई बस्ती पकड़ीहवा) थाना रौनापार के दर्जनों महिलाओ ने तहसील समाधान दिवस पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौप कर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि हम लोगो का गांव 1998 कि बाढ़ में उरदिहां और रोशनगंज कट गया तो हम लोगो को प्रशासन ने खाली पड़ी सरकारी नवीन परती की जमीन पर लाकर बसा दिया जिसमें पूरा गांव घर बना कर रह रहा है। जहाँ क़ी आबादी लगभग आठ सौ से ऊपर की है।जहाँ से गांव के समस्त लोगो को आने जाने का रास्ता है। जिससे हम लोग आते जाते थे पर 20 जून 2025 को गांव के ही शिवचंद व दिव्यांशु पुत्रगण शिवचंद उनकी पत्नी बेटी आदि लोग मिलकर रास्ते को अवरुद्ध करते हुए उस रास्ते पर निर्माण कार्य करने लगे जिस पर हम लोगों ने उन्हें मना किया पर वह नहीं माने।डायल 112 नंबर पर शिकायत की गयी पुलिस पहुंची पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दर्जनों की संख्या में महिलाएं दूसरे दिन थाने पर पहुंची पर कोई अधिकारी सुनवाई करने के बजाय सभी को समझा बूझाकर वहां से हटा दिया गया।जबकि रास्ता सार्वजनिक है और नवीन परती की भूमि है। उसके बावजूद दबंग द्वारा रास्ते का निर्माण ना तो करने दिया जा रहा है ना ही किसी को आने जाने दिया जा रहा है बल्कि बीच रास्ते से अवरुद्ध कर दिए जाने की वजह से 25 घरों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। जिसको लेकर शनिवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं तहसील समाधान दिवस पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह से कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराकर कार्रवाई करने व रास्ता को सुचारू रूप से खुलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंप कर गुहार लगाई। जिस पर तहसील दिवस अधिकारी द्वारा लेखपाल और राजस्व निरीक्षक सहित पुलिस को त्वरित कार्यवाही करते हुए रास्ते को खाली कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सोनमती देवी,संतोषी,सुनीता,पुष्पा,सुमित्रा,इंन्दू, संगीता,रीना आदि महिलाओं द्वारा रास्ता खुलवाने और दबंग पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Sunday, June 15, 2025

बिना परमिशन के जीयनपुर सड़क के किनारे हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता,चार घंटों तक लगा रहा जाम।

बिना परमिशन के जीयनपुर सड़क के किनारे हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता,चार घंटों तक लगा रहा जाम।

घंटों जीयनपुर नगर में लगा रहा जाम,मरीजों को लेकर परेशान रहे स्वजन। 

आयोजकों के खिलाफ नोटिस जारी करेंगे उपजिलाधिकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के मोहम्दाबाद तिराहे पर रविवार को सड़क के किनारे बिना प्रशासन की अनुमति के कई घंटों तक घुड़दौड़ प्रतियोगिता चलती रही। इस दौरान पूरा नगर वाहनों से जाम रहा। भीषण गर्मी में लोग घंटों हांफते रहे। मरीजों को लेकर उनके परिवार के लोग काफी परेशान रहे। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह से जाम हटा पाई। रविवार को जीयनपुर में घुड दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रशासन द्वारा इसकी किसी तरह की परमिशन नहीं ली गई थी। वाहनों की पार्किंग कहीं नहीं सुनिश्चित की गई थी। ऐसे में प्रतियोगिता में शामिल लोगों ने अपने वाहनों को बेतरतीब खड़ी कर दिया। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।आने जाने वाले वाहनों का जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी में कई घंटे सड़क पर खड़े रहने से राहगीर भी काफी परेशान नजर आए। इसको लेकर पूरे नगर में जाम की स्थिति खड़ी हो गई। आयोजक मंडल द्वारा प्रतियोगिता हेतु परमिशन की जानकारी लिए जाने के बाबत पूछने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा किसी तरह का परमिशन नहीं दिया गया है। बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम किया गया है तो आयोजकों के खिलाफ नोटिस जारी की जाएगी और नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

केपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में ग़ालिबपुर मोहम्मदाबाद की टीम बनी विजेता।

केपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में ग़ालिबपुर मोहम्मदाबाद की टीम बनी विजेता।

आजमगढ़ अजा वाटर पार्क को को रोमांचक मैच में हराकर गालिबपुर मोहम्मदाबाद की टीम चैंपियन बनी।

पांच दिवसीय केपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गाजीपुर, इलाहाबाद,आजमगढ़, मऊ, जौनपुर सहित कुल 16 टीमों ने लिया था भाग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर में पांच दिवसीय केपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में 
गालिबपुर मोहम्मदाबाद की टीम विजेता बनी।शनिवार की रात्रि पहला सेमीफाइनल मैच हीरापट्टी आजमगढ़ और गोलू फैसल क्लब गालिबपुर मोहम्मदाबाद के बीच खेला गया जिसमें गालिबपुर मोहम्मदाबाद की टीम ने 15 रनों से मैच जीत कर फाइनल में पहुंची।दूसरा सेमीफाइनल मैच बिलरियागंज राजूपट्टी और अजा वाटर पार्क आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें आजमगढ़ की टीम 12 रन से विजई रही। 
फाइनल मैच गालिबपुर मोहम्मदाबाद और अजा वाटर पार्क आजमगढ़ के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए अजा वाटर पार्क आजमगढ़ की टीम 6 ओवर में 69 रन ही बना सकी,वहीं गालिबपुर मोहम्मदाबाद की टीम ने एक रोमांचक मैच में 7 विकेट से मैच जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि नजम इदरीस उर्फ अम्मन और अलीम अहमद द्वारा ट्रॉफी, बाइक और नगद पुरस्कार दिया‌ गया। मुख्य अतिथि अम्मन ने खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि इस खेल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं उभारना है। केपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गाजीपुर,इलाहाबाद, आजमगढ़,मऊ,महाराजगंज, सरायमीर, मधुवन, मुहम्मदाबाद सहित कुल 16 टीमों ने भाग लिया।क्रिकेट मैच के आयोजक मो0 तारीक राजू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मास्टर शाहनवाज, मास्टर इमामुद्दीन, शेरु प्रधान,दानिश,जमाल खान,बेलाल अहमद,शादिक , मोहसीर,गोलू,जफर आदि लोग मौजूद थे।

Saturday, June 14, 2025

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2025 के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मिला सम्मान:डॉ. डी.डी.सिंह

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2025 के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मिला सम्मान:डॉ. डी.डी.सिंह

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ रक्तदान महादान है। इस कार्य में लंबे समय से डॉ. डी.डी. सिंह अपना अहम योगदान दे रहे हैं। सर्वप्रथम शहीद दिवस पर 23 मार्च 2021 को मंडलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन से सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था। साथ ही निफा द्वारा लाइफ सेवर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त 14 अप्रैल 2022 को ठेकमा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर 2022 को मण्डलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में पुनः रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। तथा राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन पूरा बाजार, अयोध्या द्वारा रक्त योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया था। हाल ही में कारगिल विजय दिवस पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके लिए डॉ. डी.डी. सिंह को सिंगरामऊ जौनपुर की महारानी डॉ.अंजू सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ. हिमाबिंदु नायक द्वारा रक्तदाता सम्मान प्राप्त हुआ है।डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि आवश्यकता के समय कई बार रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए 21 सितंबर 2023 को गणपति गेस्ट हाउस अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति उ.प्र. की ओर से मेजर ध्यानचंद के पोते अशोक ध्यानचंद द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड दिया गया।इस साल भी शहीद दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 138 यूनिट रक्तदान हुआ। उसके उपरांत 2 अप्रैल को पुनः रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 13 यूनिट रक्तदान कराया गया। आज मंडलीय चिकित्सालय आज़मगढ़ के ब्लड बैंक द्वारा आयोजित विश्व रक्तदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आजमगढ़ रवींद्र कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ.डी.डी. सिंह ने कहा कि मेरे लिए यह गौरव की बात है कि मुझे यह सम्मान दिया जा रहा है। मैं यह सम्मान अपने पूज्य पिताजी को समर्पित करता हूँ। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए समस्त रक्तदाता, रक्तदात्रियो एवं सम्मानित जनता का एवं प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ। डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि यह सम्मान उन सभी रक्तदानियों, सहयोगियों, पदाधिकारियों व ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ का है। जिनके सहयोग से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल हुआ है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

विकसित भारत का अमृतकाल सेना,सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल पूरे।

विकसित भारत का अमृतकाल सेना,सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल पूरे।

ब्लॉक सभागार में विकसित भारत पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भाजपा के अजमतगढ़ मंडल में शनिवार को विकसित भारत पर ,"संकल्प सभा"का आयोजन किया गया। ब्लॉक सभागार अजमतगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की 11 वर्षों पर केंद्रित लोगों का वक्तव्य रहा। मंडल स्तरीय इस संकल्प सभा में मुख्य अतिथि घनश्याम पटेल ने कहा कि देश निरंतर मोदी जी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर अग्रसर है। 2047 तक हम इस लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त कर लेंगे जो सड़कों की कनेक्टिविटी हुई है भारत में, वह विश्वास स्तरीय है। मुख्य अतिथि मनीष कुमार मिश्रा भाजपा नेता सगड़ी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का रक्षा 34 गुना बढ़कर 23622 करोड़ हो गया है। अन्य के शासन में आतंकी हमले होते थे तो सरकारें हाथ पर हाथ रख कर बैठा करती थी। आज ऐसा भारत नहीं है हमारी तरफ आंख दिखाने वाले हर दुश्मन का जवाब कड़े से कड़ा दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास,सबका विश्वास के मंत्र के साथ हर नागरिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं ।आज देश का हर वर्ग विकास की तरफ अग्रसर है केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यही संकल्प आम जनता को दिलाया जा रहा है। संकल्प सभा में उपस्थित लोगों को विकसित भारत बनाने में सहयोग का संकल्प दिलाया गया। लोगों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया। उत्साहित लोगों ने अपनी बातें भी जाहिर की। अध्यक्षता रमाशंकर पांडे ने किया। इस अवसर पर विवेक सिंह सोनू, जगजीवन राय,अजय कुमार, विशाल ओझा,अमित राय,फागु सोनकर,महावीर सिंह,रामचंद्र गोड़,रामजन्म सिंह पटेल,अकबर खान,रामकृपाल पांडे,रामाश्रय सिंह,शैलेश चौहान आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

वाटर फागर सिस्टम से जीयनपुर गौशाला के पशुओं को मिल रही गर्मी से राहत।

वाटर फागर  सिस्टम से जीयनपुर गौशाला के पशुओं को मिल रही गर्मी से राहत।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने निजी संसाधनों से किया व्यवस्था। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में स्थापित गौशाला के पशुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव की पहल पर वाटर फागर सिस्टम लगाया गया है। जिससे पशुओं को ठंडे पानी से तीन टाइम तर किया जा रहा है। आसमान से बरसती आग से जहां आम आदमी परेशान है,वहीं बेजुबान पशु गर्मी से बेचैन हो रहे हैं। गौशालाओं में टीनशेड के नीचे बंधे पशुओं की स्थिति तो और भी खराब है। भीषण गर्मी से उनमें तरह तरह के रोग भी फैलने लगे हैं। जीयनपुर गौशाला में वाटर फागर सिस्टम के तहत आधुनिक सिस्टम का फव्वारा लगाया गया है। पाइप में मोटर के द्वारा ठंडा पानी सप्लाई कर दिन में तीन बार पशुओं को तर किया जा रहा है। साथ ही गौशाला के चारों तरफ हरे रंग का विशेष तरह परदा लगाया गया है। जिनको भिगोकर बाहर से आने वाली गर्म हवाएं रोकने का काम हो रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बताया निरीक्षण के दौरान गौशाला में रखे गए पशु भीषण गर्मी से काफी परेशान थे। मैंने उनके लिए वॉटर फागर सिस्टम निजी संसाधनों से लगवाया है। तैनात कर्मचारियों द्वारा दिन में कई बार पशुओं को ठंडे पानी का फव्वारा दिया जा रहा है। हरे चारे की भी व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था से गौशाला के पशुओं को काफी राहत मिल रही है।

थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सुनी फरियादियों की फरियाद।

थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सुनी फरियादियों की फरियाद।

थाना समाधान दिवस पर 12 प्रार्थना पत्र आए मौके पर तीन का निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह व जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह ने की जनसुनवाई कूल 12 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर थाना समाधान दिवस का आयोजन सुबह 10:30 बजे किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दोपहर 12:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र में राजस्व कर्मी को बुलाकर जानकारी ली गई। वही त्वरित रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया। थाना समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी ने प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस पर कुल 12 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें में मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित रहे। वही मौके पर तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह,एस आई सन्तोष कुमार सिंह,एस आई मनोज कुमार सिंह,एस आई विश्वजीत पान्डेय,उर्दू बाबू सहित राजस्व विभाग के लेखपाल व कानूगों जिसमें समौधि राम, रामसागर सोनी,रामकृपाल सिंह सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर ने रिमोट दबाकर सिस्टम का किया उद्घाटन।

अब जनता को चयनित स्थानों पर मिलेगी सार्वजनिक सुरक्षा की जानकारी।

प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर ने रिमोट दबाकर सिस्टम का किया उद्घाटन। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में पुलिस आम जनता को सार्वजनिक सुरक्षा,कानून की व्यावहारिक और ट्रैफिक नियमों की जानकारी सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के तहत चिन्हित स्थानों पर प्रतिदिन देगी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने पी ए सिस्टम का रिमोट दबाकर उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को सार्वजनिक सुरक्षा,अपराधों से बचाव के उपाय, ट्रैफिक नियमों सहित व्यवहारिक जीवन में प्रतिदिन काम आने वाले कानून की जानकारी आसानी से दी जाए। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर पुलिस द्वारा पी ए सिस्टम लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली के मुबारकपुर तिराहे बूथ पर और बिलरियागंज चौराहे पर इस सिस्टम की स्थापना की गई है। शनिवार को कोतवाल ने रिमोट दबाकर सिस्टम को शुरू किया।प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जीतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आम लोगों को जनहित से जुटी जानकारी देने के लिए ट्रैफिक निदेशालय से ऑडियो मंगाया गया है। इस प्रकार लाउड हेलर के माध्यम से ट्रैफिक जागरूकता सहित अन्य जानकारी लोगों को आसानी से मिलेगी।

Friday, June 13, 2025

चकमार्ग निर्माण रोक रहे दो लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान मुकदमा दर्ज।

चकमार्ग निर्माण रोक रहे दो लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान मुकदमा दर्ज।

नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शुरू हुआ रास्ते का काम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नरायनपुर गांव में बन रहे चकमार्ग को जबरिया रोक रहे दो लोगों पर महाराजगंज कोतवाली में गांव के ही एक व्यक्ति ने सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह और पुलिस की मौजूदगी में रास्ते का काम शुक्रवार को पुनः शुरू कराया गया।नरायनपुर गांव के अखिलेश ने उपजिलाधिकारी सगड़ी से शिकायत करते हुए कहा था कि गांव में गाटा संख्या 184 और 188 दोनों रास्ता और चक मार्ग से सटे हुए हैं। जिसकी पैमाइश 31 मई 2025 को राजस्व विभाग की टीम द्वारा किया गया था। सरकारी धन से इस चक मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे गांव के ही राजेंद्र शुक्ला और रमेश शुक्ला ने जबरिया रोक दिया और मिट्टी निकालने से मना कर दिया। राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद भी काम रोकने की शिकायत पर गुरुवार को महाराजगंज थाने में उक्त दोनों लोगों के खिलाफ लेखपाल की आख्या के आधार पर सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।नायब तहसीलदार महाराजगंज की उपस्थिति में चक मार्ग का काम शुरू कराया गया।

मालटारी गांव में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी।

मालटारी गांव में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी।

गांव की समस्या का निराकरण अब गांव में योजना के तहत लगी चौपाल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के सराय सागर मालटारी गांव में शुक्रवार को गांव की समस्या का निराकरण अब गांव में योजना के तहत चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की जानकारी कराई गई। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया। गांव के कई लोगों ने अपनी समस्याएं उठाई जिसके समाधान के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना का कौन पात्र होगा,किसको किसको यह सुविधा मिलेगी इस पर विस्तृत चर्चा खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों के समक्ष की।वृद्धा, विधवा,दिव्यांग पेंशन,गांव में साफ सफाई,कूड़े और पानी के जमाव की समस्या,सीसी रोड, इंटरलॉकिंग,प्रकाश,आधार कार्ड,फैमिली आईडी,अमृत सरोवर में जल की उपलब्धता, शौचालय,स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति में आ रही समस्याओं से जनता का पक्ष जाना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा जो लोग आवास और शौचालय से अब तक वंचित हैं वे स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर दें। सत्यापन के बाद पात्र लोगों को सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव जीतेंद्र कनौजिया ने फैमिली आईडी की जानकारी देते हो बताया कि अब फैमिली आईडी सबके लिए जरूरी है। सभी लोग हर हाल में एक महीने के अंदर इसे बनवाने अन्यथा बाद में काफी दिक्कत होगी। चौपाल में ग्राम पंचायत मालटारी के प्रधान सोनू सोनकर,अमरनाथ तिवारी, भगवती सिंह,शशि कुमार सिंह, भोलू राय,मुखराम सिंह,आनंद गुप्ता,अनिल गौड़,पप्पू राम,रेखा देवी,सरोज देवी,भानमती आदि लोग मौजूद रहे।