मालटारी गांव में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी।
गांव की समस्या का निराकरण अब गांव में योजना के तहत लगी चौपाल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के सराय सागर मालटारी गांव में शुक्रवार को गांव की समस्या का निराकरण अब गांव में योजना के तहत चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की जानकारी कराई गई। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया। गांव के कई लोगों ने अपनी समस्याएं उठाई जिसके समाधान के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना का कौन पात्र होगा,किसको किसको यह सुविधा मिलेगी इस पर विस्तृत चर्चा खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों के समक्ष की।वृद्धा, विधवा,दिव्यांग पेंशन,गांव में साफ सफाई,कूड़े और पानी के जमाव की समस्या,सीसी रोड, इंटरलॉकिंग,प्रकाश,आधार कार्ड,फैमिली आईडी,अमृत सरोवर में जल की उपलब्धता, शौचालय,स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति में आ रही समस्याओं से जनता का पक्ष जाना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा जो लोग आवास और शौचालय से अब तक वंचित हैं वे स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर दें। सत्यापन के बाद पात्र लोगों को सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव जीतेंद्र कनौजिया ने फैमिली आईडी की जानकारी देते हो बताया कि अब फैमिली आईडी सबके लिए जरूरी है। सभी लोग हर हाल में एक महीने के अंदर इसे बनवाने अन्यथा बाद में काफी दिक्कत होगी। चौपाल में ग्राम पंचायत मालटारी के प्रधान सोनू सोनकर,अमरनाथ तिवारी, भगवती सिंह,शशि कुमार सिंह, भोलू राय,मुखराम सिंह,आनंद गुप्ता,अनिल गौड़,पप्पू राम,रेखा देवी,सरोज देवी,भानमती आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment