सस्ते गल्ले की दुकान पर 2 गांव के लोगों ने की मारपीट।
तीन घायल आधा दर्जन से
अधिक पर दर्ज हुआ मुकदमा।
सस्ते गल्ले की दुकान पर लाइन को लेकर हुआ विवाद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम सभा में सस्ते गल्ले की दुकान पर लाइन में खड़े होने को लेकर 2 गांव के लोगों में हुआ विवाद तीन घायल 8 पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार काजी की डिघवनिया गांव में सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित होने की वजह से उस गांव के ग्रामीणों का राशन फतेहपुर ग्राम सभा में सस्ते गल्ले की दुकान पर मिलता है जहां पर सोमवार शाम 5 बजे लाइन में खड़ा होने को लेकर दोनों गाँव में आपस मारपीट हुई जिसमें काजी की डिघवनिया गाँव के सर्वेश उम्र 40 साल सुरेंद्र उम्र 45 साल दामोदर चौहान 35 साल रामराज 65 साल गंभीर रूप से घायल हो गए रामराज की तहरीर पर उपेंद्र पुत्र यमुना , मुलायम पुत्र उमेश, यशवंत पुत्र मिट्ठू , रणविजय पुत्र यमुना , दिनेश पुत्र शेरा , सुनील पुत्र पल्टन , यमुना पुत्र अवतार , विवेक पुत्र हरबंस के ऊपर धारा 323 147 148 504 506 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है।
No comments:
Post a Comment