Monday, May 18, 2020

रौनापार थाने का सिपाही हुआ कोरेन्टाइन।

रौनापार थाने का सिपाही हुआ कोरेन्टाइन।

दिल्ली से आए कोरोना पॉजिटिव भाई के संपर्क में आया था।

थाने के सभी सिपाहियों की हो रही है जांच।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाने पर तैनात सिपाही का भाई दिल्ली से ट्रक से चलकर आया था जीयनपुर बाजार, सिपाही मनोज बिना छुट्टी लिए भाई को लेकर चला गया था। रौनापार थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार कनौजिया का भाई कोरोना पॉजिटिव मिला है। सिपाही अपने भाई के संपर्क में आया था जिसके कारण सिपाही मनोज कुमार कनौजिया को कोरेन्टाइन कर दिया गया है। वही हरैया के सीएचसी प्रभारी को पूरे थाने के पुलिसकर्मियों की जांच करने को कहा गया है।
रौनापार थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार कनौजिया पुत्र लखीचंद कनौजिया ग्राम परसिया कोतवाली रसड़ा जनपद बलिया का रहने वाला है। मनोज कुमार कनौजिया रौनापार थाने में 112 नंबर डायल में तैनात है।  मनोज कुमार कनौजिया का भाई 11 मई को दिल्ली से चलकर ट्रक से जीयनपुर बाजार पहुंचा और अपने भाई मनोज कुमार कनौजिया को फोन किया फोन पर सूचना मिलते ही मनोज कुमार कनौजिया बिना अवकाश लिए ही अपने भाई अशोक कनौजिया को लेकर घर चला गया उस दौरान अशोक कनौजिया की तबीयत ज्यादा खराब थी जिसको लेकर मनोज कनौजिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचा और जांच कराई। डॉक्टर की सलाह पर मनोज कन्नौजिया ने भाई को गांव के बाहर स्थित प्राइमरी पाठशाला पर क्वॉरेंटाइन करा दिया और उसका सैंपल जांच के लिए बाहर भेज दिया गया था । पुलिस मनोज कुमार कनौजिया अपने घर से 14 मई को रौनापार थाने पर लौट आया। 17 मई को मनोज कनौजिया के भाई अशोक कनौजिया कि रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई जिसकी सूचना वहां की स्थानीय पुलिस ने रौनापार थाने को दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर रौनापार थाने पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के डॉक्टर को बुला कर सभी सिपाहियों की जांच कराने के लिए कहा और सिपाही मनोज कुमार कनौजिया को शिवालिक हॉस्पिटल में कोरेन्टाइन कराया गया है ।

No comments:

Post a Comment