जनगणना प्रथम चरण कार्य पूर्ण करने पर सुपर वाइजर को किया गया सम्मानित।
सगड़ी तहसील पर तहसीलदार ने बेहतर कार्य पर की प्रशंसा प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जनगणना प्रथम चरण में कार्य पूर्ण करने पर सगड़ी तहसीलदार ने बेहतर कार्य पर सुपर वाइजर और प्रगडक की प्रशंसा कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शनिवार की शाम को सगड़ी तहसील सभागार में सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ बिलरियागंज महाराजगंज क्षेत्र के सुपरवाइजर और प्रगणक के साथ बैठक कर सग़ड़ी तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने प्रत्येक खंड से चार-चार सुपरवाइजर और प्रग़डणक को जनगणना के प्रथम चरण में संपूर्ण सर्कल का कार्य पूर्ण करने पर सुपरवाइजर की प्रशंसा की वहीं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिनमें मुख्य रूप से दीपक सिंह श्री चंद्र पांडे रामअवध यादव दिलीप राय दुर्गेश शुक्ला सहित दर्जनों की संख्या में सुपरवाइजर व प्रगणक सम्मिलित रहे इस दौरान सगड़ी तहसीलदार में सभी प्रकारों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जिससे जनपद व प्रदेश में लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ सम्मानजनक स्थान प्राप्त तहसील कर सके इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह खंड शिक्षा अधिकारी अशोक राय निर्वाचन आर के नरेंद्र कुमार स्नेहिल राय सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment