भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा भाव को जानता है:: देवेंद्र सिंह
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा की मंडल कार्यशाला शुक्रवार को अजमतगढ़ स्थित श्री राधे कृष्णा पाठशाला में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में 17 तारीख से आरंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह सदस्य प्रदेश कार्य समिति ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा के भाव को जानता है। हमें सेवा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने का सीख दी जाती है। हम कार्यकर्ता समाज के सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहते हैं। और इस सेवा पखवाड़ा में जागरूक करने की आवश्यकता है। दिवाकर सिंह पुर्व जिला महामंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव से संबंधित सारी बातों से लोगों को अवगत कराया। कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसमें सभी लोग मतदान करने के लिए मतदाता बने और मतदाता बनने के लिए जागरुकता जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में चार अभियान भाजपा चल रही है। जिसमें सेवा पखवाड़ा, मतदाता पुनरीक्षण,त्रिस्तरीय चुनावऔर एमएलसी चुनाव से संबंधित है। सभी की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोगों का है।सभी लोग मिलकर यह काम करें।इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह,चंद्रशेखर सिंह, कैलाश राय,परितोष जायसवाल, संतोष रंगवा,रामु गोड़,फागु सोनकर,महावीर सिंह आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment