जय भीम केवल नारा नहीं है बल्कि बड़े संघर्ष का ऐलान है::संजय राम
घरसड़ा में हुआ आजाद समाज पार्टी का भाईचारा सम्मेलन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी आजाद समाज पार्टी के आजमगढ़ जिला संयोजक संजय राम ने कहा कि जय भीम केवल एक नारा नहीं है बल्कि एक बड़े संघर्ष का ऐलान है। हमें आपसी नफरत को हटाकर भाईचारा स्थापित करना होगा तभी हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ पाएंगे।अजमतगढ़ ब्लॉक के घरसड़ा गांव में आयोजित आजाद समाज पार्टी के भाईचारा सम्मेलन में रविवार को अपना अभिमत रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता बदरे आलम खान ने कहा कि गरीबों की आवाज गरीबों की पार्टी ही सुनती है। आजाद समाज पार्टी अभी खड़ी हो रही है। जात,पात,धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर इसके मुखिया चंद्रशेखर ने सबको एक साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें उन्हें ताकत देनी पड़ेगी।जिससे वह समता मूलक समाज की स्थापना करने में सफल हो। भाईचारा सम्मेलन में जिला अध्यक्ष रमेश चमार,जिला प्रभारी आरपी भारती,सदर विधानसभा अध्यक्ष दिलीप कुमार ने भी समाज में आपसी सामंजस्य की बात कही। राजनीति में दलित समाज की हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संघर्ष का आवाहन किया। सम्मेलन का संचालन मास्टर सुरेंद्र कुमार ने किया।इस अवसर पर योगेंद्र,मनोज,विनय,संदीप आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment