Thursday, November 7, 2024

फरार आरोपी के घर पुलिस ने मुनादी करा चस्पा की 82 की नोटिस।

फरार आरोपी के घर पुलिस ने मुनादी करा चस्पा की 82 की नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने काफी दिनों से न्यायालय में हाजिर न होने व फरार चल रहे आरोपी तुफैल पुत्र अयूब निवासी बरडीहा के घर पहुंच कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी बाजवा कर मुनादी भी कराई गई। आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता का अश्लील फोटो वायरल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 411/24 धारा 376 आईपीसी व 67 ए आईटी एक्ट में पंजीकृत है। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। वारंट के बाद फरार चल रहे आरोपी के घर व उसके संभावित ठिकानों पर कई बार पुलिस ने दबिश दिया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आज पुलिस ने फरार चल रहे तुफैल पुत्र अयूब पर बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की है।अपराध निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी व चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान के साथ में पुलिस कर्मियों ने आरोपी के घर जाकर नोटिस चस्पा किया और गांव में घूम-घूम कर उसके हाजिर होने के लिए मुनादी कराई। उसके मिलने वाले संभावित स्थान पर भी घोषणा की गई कि जल्द से जल्द कोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर अपनी जमानत करा ले नही तो कुर्की की कार्यवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment