Saturday, September 11, 2021

पत्नी की विदाई कराने गया पति पहुंचा हवालात।

पत्नी की विदाई कराने गया पति पहुंचा हवालात।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अपनी पत्नी की विदाई कराने गया पति पहुंचा हवालात देर शाम दोनों पक्षों में सहमति के उपरांत पुलिस ने छोड़ा।
जानकारी के अनुसार चंद्रजीत चौहान पुत्र चंद्रमा निवासी सठियांव थाना मुबारकपुर शुक्रवार रात्रि में अपनी ससुराल भरौली थाना क्षेत्र जीयनपुर अपनी पत्नी मनसीता की विदाई कराने के लिए गया हुआ था जो एक सप्ताह पूर्व अपनी ससुराल से मायके में आई हुई थी बच्चों के साथ। शुक़वार देर रात्रि में शराब के नशे में अपनी पत्नी को लेने पहुंचा घर पर पत्नी को ले जाने की जिद पर अडा हुआ था। कहासुनी के उपरांत सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की गाड़ी चंद्रजीत चौहान को पकड़कर जीयनपुर हवालात में डाल दिया वही शनिवार दिन में 3:00 बजे के उपरांत दोनों पक्षों में आपसी सहमति होने के उपरांत पति को छोड़ दिया गया उसके पास दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

No comments:

Post a Comment