Monday, December 19, 2022

भैंस चोर को पीटकर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले।

भैंस चोर को पीटकर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर गांव में बीती रात भैस चोर को पीटकर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में सुखमदत्त नगर गांव में 11:00 बजे भैंस को खोलते समय महिला उठ गई और शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। वही ग्रामीणों ने भैंस चोर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया जैसे ही सुबह भैंस चोर के पकड़े जाने की सूचना मिली जीयनपुर थाना क्षेत्र के कई किसान अपनी अपनी भैंस चोर की तहरीर लेकर पहुंच गए। वही इसरहा निवासी शिव वचन की दो भैस,चांयपुर निवासी विशाल चौहान,द्वारिका चौहान निवासी भरौली ने पहुंचकर अपनी भैंस चोरी होने की सूचना देकर पुलिस से चोर की जानकारी व भैंस मिलने की उम्मीद में लोग थाने पर जमे रहे। वही जीयनपुर पुलिस चोर से पूछताछ में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment