सांसद ने अमृत सरोवर व मिनी आरो प्लांट का किया शुभारंभ।
जमसर ग्राम सभा में अमृत सरोवर व मिनी आरो प्लांट का सांसद ने किया शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमसर ग्राम सभा में अमृत सरोवर व मीनी आरो प्लांट का सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किया शुभारंभ।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमसर ग्राम सभा में सरकार द्वारा संचालित अमृत सरोवर योजना के तहत लगभग 12 लाख रुपए से अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। वहीं उसके चारों तरफ सीसी मार्ग,सोलर लाइट व सुंदरीकरण का कार्य कराया गया है।जिसका शनिवार की शाम 4:00 बजे आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शुभारंभ किया।इस दौरान अमृत सरोवर के लाभ के विषय में ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की वहीं लोगों से अमृत सरोवर की निरंतर साफ-सफाई व देखरेख की अपील की वही ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत के द्वारा लगभग 3 लाख रुपए से मिनी आरो प्लांट का नरईपुर बाजार में निर्माण का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू, भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल राधेश्याम सिंह उर्फ खटालू,ग्राम प्रधान मनीराम, सचिव अभिषेक प्रभाकर,जेई धर्मेंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment