बहनों ने भाई की कलाई में बांधी राखी,लिया रक्षा का बचन।
नन्हें-मुन्ने बच्चों में दिखा रक्षाबंधन पर अलग प्रकार का उत्साह।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले भर में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों से जीवन भर रक्षा करने का बचन लिया। बहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को सुबह पहले मंदिरों में भगवान को राखी अर्पण की उसके उपरांत पूजा की थाली में कुमकुम आदि सामग्री सजाकर अक्षत तिलक लगाकर राखी बांधी और भाइयों को मिठाई खिलाई। श्रावण मास में मनाए जाने वाला रक्षाबंधन पर्व गांव क्षेत्र से लेकर जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि इस बार नक्षत्रों की वजह से रक्षाबंधन पर्व सोमवार को कुछ ही घरों में मनाया गया। जबकि अन्य घरों में यह पर्व 1:30 बजे के बाद सोमवार को मनाया गया। भाई बहन के पवित्र प्रेम के इस त्योहार में बहनों ने अपने भाइयों के लिए नई-नई वैराइटी की राखियां खरीदीं। रक्षाबंधन पर्व पर नन्हें-मुन्ने बच्चों में भी अलग प्रकार का उत्साह देखने को मिला। हालांकि रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले भर के बाजार विगत एक सप्ताह से गुलजार हो रहे थे। इस बार बाजारों में नए-नए तरीके की डिज़ाइनदार राखियों से सजी दुकानें आकर्षण का केंद्र रही।महिलाओं और युवतियों ने बाजार में नई-नई डिज़ाइन की राखियां खरीदी। सोमवार को कई महिलाओं एवं युवतियों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी,तो वही भाइयों ने भी रक्षा का बचन देकर बहनों को उपहार स्वरूप कपड़ें, रुपये,आभूषण आदि भेंट किए।
No comments:
Post a Comment