घाघरा नदी के जल से एक दर्जन गांव पानी से घिरे।
घाघरा नदी खतरा बिंदु से 94 सेमी ऊपर बह रही।
घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेमी की वृद्धि।
दर्जनों गांवों के रास्ते जलमग्न चार दर्जन से अधिक नांव का संचालन शुरू।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में पांच दिनों से वृद्धि हो रही घाघरा नदी खतरा बिंदु से 94 सेंटीमीटर ऊपर बह रही वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई नदी के जलस्तर में वृद्धि से दर्जनों गांव के रास्ते जलमग्न हो गए।वहीं लगभग एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरे।रविवार को घाघरा नदी खतरा बिंदु से 94 सेमी ऊपर बह रही है घाघरा नदी की पानी से चक्की,सोनौरा, साहडीह, मानिकपुर भदौरा,देवाराखास राजा सहित एक दर्जन गांव घाघरा नदी के पानी से घिर चुके हैं। वहीं दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है। वहीं प्रशासन के द्वारा चार दर्जन से अधिक नांव का संचालन किया जा रहा है वहीं घाघरा नदी का जलस्तर एक सप्ताह घटने के बाद पांच दिनों से जलस्तर में वृद्धि हो रही वहीं सुबह से मात्र दो सेमी की वृद्धि दर्ज की गई नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कटान नहीं हो रही घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 94 सेमी ऊपर बह रही है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की फसल डूबने से पशुओं के चारे के भी समस्या बढ़ गई है। घाघरा नदी का जलस्तर रविवार की शाम 4 बजे 72.62 मीटर पर वही शनिवार की शाम 4:00 बजे 72.52 मीटर रहा घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
No comments:
Post a Comment