पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने नवनीत कॉलेज बघावर लाटघाट का किया दौरा।
नवनीत कॉलेज के प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह का किया स्वागत अभिनंदन ।
महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया व महाविद्यालय के विकास हेतु विधायक के तौर पर हर संभव मदद करने को लेकर विश्वास दिलाया।
विधायक ओम प्रकाश सिंह ने नवनीत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर महाविद्यालय परिसर को हरा भरा रखने का दिया संदेश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित नवनीत काॅलेज में विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने नवनीत कॉलेज बघावर लाटघाट का दौरा किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने विधायक ओमप्रकाश सिंह का गरिमामयी स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।रविवार को दौरे के दौरान विधायक ओम प्रकाश सिंह ने महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों का गहराई से अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षण विधियों,सुविधाओं और छात्रों की प्रगति की समीक्षा की।इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने वृक्षारोपण कर महाविद्यालय परिसर को हरा भरा रखने का संदेश दिया। ओमप्रकाश सिंह ने कॉलेज के समग्र विकास और उन्नति के लिए अपने समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रबंधन समिति से बातचीत करते हुए महाविद्यालय के विकास हेतु आवश्यक संसाधन और योजनाओं पर चर्चा की। विधायक ने आश्वस्त किया कि वे महाविद्यालय को हर संभव मदद प्रदान करेंगे ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएँ मिल सकें। महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने विधायक ओमप्रकाश सिंह के इस सकारात्मक दृष्टिकोण और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि आपके सहयोग से नवनीत कॉलेज आजमगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। इस दौरान नवनीत काॅलेज के प्रबंधक नवनीत सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment