Saturday, January 2, 2021

शौच के लिए गए वृद्ध की डूबने से मौत।

शौच के लिए गए वृद्ध की डूबने से मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के त्रिपुरासुर खालसा निवासी फूल चंद पुत्र जोखन उम्र 70 वर्ष की सुबह 5:00 बजे डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फूलचंद पुत्र जोखन उम्र 70 साल निवासी त्रिपुरासूर खालसा सुबह 5:00 बजे गांव के समीप स्थित पुलिया के पास शौच के लिए गए हुए थे। जहां पर गड्ढे में पानी भरा हुआ था। जिसमें डूबने से मौत हो गई वही सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंचे तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने परिजनों की इच्छा के अनुसार पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिनका देर शाम तक परिजनों के द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया। उनके पास एक पुत्र रामधारी उम्र 50 साल और  पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। वही  परिवार में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment