Monday, January 18, 2021

चार बदमाशों ने अमौड़ा गांव में निर्वतमान प्रधान अर्चना राय के पति को गोलियों से भून डाला।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
जनपद आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं की बाजार के पास हौसला बुलंद बदमाशों ने सोमवार की रात दो बाइकों से पहुंचे चार बदमाशों ने अमौड़ा गांव में निर्वतमान प्रधान अर्चना राय के पति को गोलियों से भून डाला। उन्हें बाजार के लोगों ने आनन-फानन में वाराणसी लेकर जा रहें थे कि रास्ते में  में ही उनकी मौत हो गई। बदमाशों ने गांव के बाहर ही सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना रात आठ बजे की है  समाचार लिखे जाने तक घटना की जानकारी नहीं मिल पाई है वहीं गोली मारे जाने की घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। बताया गया कि अमौड़ा गांव निवासी मनीष राय (35) पुत्र सुरेंद्र राय की पत्नी अर्चना गांव की प्रधान हैं। मनीष रात में करीब आठ बजे गांव के मुख्य रोड पर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के निकट दो सिपाहियों से बात की। वे सिपाहियों के जाने के बाद अंडा की दुकान पर बैठकर अंडा खाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि उसी दौरान दो बाइक से चार बदमाश अचानक आ गये । मनीष कुछ समझ पाते कि उससे पूर्व ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से लहूलुहान मनीष गिर पड़े। बदमाशों के भागने के बाद उन्हें ग्रामीणों की मदद से निकट के एक अस्पताल ले जाया गया।  जहां डाक्टर ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मनीष के चाचा उमाशंकर राय की भी डेढ़ वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस केस में मनीष ही मुख्य पैरवीकार थे। परिजनों का  कहना है कि प्रधानी के चुनाव को भी लेकर उनकी रंजिश चल रही थी। गंभीरपुर इंस्पेक्टर ज्ञानू प्रिया मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गईं।

No comments:

Post a Comment