Sunday, December 27, 2020

जमीनी विवाद में मारपीट चले ईट पथ्थर।

जमीनी विवाद में मारपीट चले ईट पथ्थर।

कई वर्षों से दोनों पक्षो में चल रहा जमीनी विवाद।

उपला पाथने के दौरान दोनों पक्षो की महिलाएं और पुरुष आपस मे भिड़े।

दोनों पक्षों से एक दर्जन महिला और पुरुष घायल। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव के पूर्वा गोडईत पट्टी गांव में सुबह लगभग 7:00 बजे पुराने जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाएं घर के बगल में उपला पाथ रही थी कि उसी दौरान दोनों पक्षो में कहासुनी गाली गलौज होने लगी जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा ईट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन के लगभग महिलाएं एव पुरूष घायल हो गयें। किसी ने टेलीफोन पर 112 नंबर को फोन किया जिस पर पुलिस पहुंची और मौके से सभी को हिरासत में लेकर थाने आई थाने पर आने के उपरांत सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सभी को दवा इलाज कर के छोड़ दिया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली में दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में विगत कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। आए दिन दोनों पक्षों में मारपीट होने से गांव के लोग भी काफी भयभीत रहते हैं। घायलो में शंकर यादव पुत्र विहारी यादव 60 साल,कुसुम लता यादव पुत्री शंकर यादव 25, साल सोनम यादव पुत्री शंकर यादव 23 साल, सुनीता यादव पुत्री शंकर 18 साल,पुजा यादव पुत्री शंकर 15 साल,बिरेन्द्र यादव पुत्र शंकर यादव 20 साल, दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश पुत्र रामरुप 46 साल,जयप्रकाश पुत्र रामरुप 30 साल, सबिता यादव पत्नी जयप्रकाश 28 साल,आशा यादव पत्नी ओमप्रकाश 43 साल, सचिन यादव पुत्र ओमप्रकाश 17 साल, गम्भीर रूप से घायल हो गए है। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया गया है और पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment