ड्रेस स्वेटर पाकर बच्चे हुए गदगद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम पर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी द्वारा 52 बच्चों को ड्रेस एवं स्वेटर का वितरण कर स्वेटर वितरण का शुभारंभ किया एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र के कमल नयन ए आर पी एवं विमल प्रकाश ए आर पी को निर्देशित किया कि समस्त विद्यालयों पर स्वेटर और ड्रेस की खेप पहुंचा दी जायें। जिससे 1 सप्ताह के अंदर समस्त विद्यालयों के छात्रों को ड्रेस एवं स्वेटर का वितरण किया जा सके एवं ड्रेस वितरण के दौरान कोविड-19 के नियमों का अच्छी तरह से पालन किया जाए व अभिभावकों की उपस्थिति में ही ड्रेस का वितरण कराया जाए। जिससे कि कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाया जा सके। और ड्रेस वितरण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क ड्रेस एव स्वेटर का वितरण किया गया। जिससे ठंड से व अतिरिक्त भार से अभिभावकों को बचाया जा सके। विगत कई वर्षों से सरकार द्वारा छात्र छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें निशुल्क ड्रेस निशुल्क स्वेटर आदि का वितरण किया जा रहा है। जिससे विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति भी बढ़ने लगी है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था समस्त विद्यालयों के अध्यापकों से करने के लिए कही गई है। जिससे कोविड-19 के काल में उनकी शिक्षा बाधित ना हो। इस दौरान प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार यादव,सहायक अध्यापक हुमा परवीन, राजलक्ष्मी,कुसुम लता पटेल,कविता,प्रियंका आदि अध्यापक उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment