स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर अजमतगढ़ में निकाली शोभायात्रा।
शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लगाए जयकारे।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर चल रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर अजमतगढ़ कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई शहीद की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पुष्प अर्पित कर लगाए जयकारे वही जीयनपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
अजमतगढ़ कस्बे के एक निजी विद्यालय में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अजमतगढ़ कस्बे में भ्रमण करते हुए गोगा साव और भीखी साव जिन्होंने स्वाधीनता के संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी थी की प्रतिमा पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया इस दौरान भारत माता का जयकारा लगाते हुए नारेबाजी की गई। वहीं कस्बे में जन जागरण यात्रा व शोभायात्रा को देखकर लोग आपस में चर्चा करते रहे।
वहीं जीयनपुर कस्बे में छात्र छात्राओं ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली देश के स्वाधीनता के इस अवसर पर भारत माता का पूजन व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा संपूर्ण देश में निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य जन जागरण है। स्वतंत्रता में दिए गए उन अमर शहीदों के बलिदानों को याद किया जा रहा है। बड़े बलिदानों के बाद यह स्वतंत्रता मिली है। वह महान लोग थे जो इस समर में बलिदान व योगदान दिया। इस को सजाने और लोगों को यह बताने का अवसर मिलेगा कि इन लोगों ने देश की स्वतंत्रता में अपना बलिदान और योगदान दिया।
गांव गांव जाकर उनके परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिनमें मुख्य रुप से डा प्रमोद कुमार पांडेय, रामनारायण सिंह,तेज प्रताप पांडेय,परितोष जायसवाल, अतुल सिंह,प्रमोद,धीरज मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव,ज्ञानेंद्र मिश्रा, अंकित,अरुण सिंह,इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment