रास्ता अवरुद्ध किए जाने पर सगड़ी तहसील पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
रास्ता खुलवाने के लिए एसडीएम सगड़ी को दिया प्रार्थना पत्र।।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच में तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार की शाम 5:00 बजे रास्ता अवरुद्ध किए जाने पर सोहरैया गांव की दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर एसडीएम सगड़ी गौरव को ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की।वही ग्रामीणों का कहना था कि पकवाइनार अंजानशहीद मार्ग से सोहरैया गांव जाने वाले रास्ते को पूर्व प्रधान द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है। साथ ही 6 फीट गहरी खाई खोद दी गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि अगर रास्ता नहीं खुलवाया गया तो हम लोग वृहद आंदोलन करने और धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय कुमार, सावित्री, पूनम देवी, आशा, विद्या, रामरती, मीना, सीमा देवी, बिंदु, उर्मिला, शिवचंद, आशा, विक्रम सहित दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment