Thursday, December 16, 2021

जमीन बैनामा के लिए दीया पैसा, ना मिलने पर थाने में दी तहरीर।

जमीन बैनामा के लिए दीया पैसा,  ना मिलने पर थाने में दी तहरीर।

चेक हुआ बाउंस तो थाने में दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने जमीन बैनामा कराने के लिए पैसा दिया और जमीन न मिलने पर पैसा वापस करने के लिए दिया गया चेक बाउंस होने पर पहुंचा थाना में दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार मेघई निवासी रामप्रकाश पुत्र किशोर जमीन बैनामा कराने के लिए शाहीन पत्नी एजाज अहमद निवासी सोहरैया हाफिजपुर को थोड़ा-थोड़ा करके 12 लाख 15 हजार रुपये दिया। पर बैनामा करने से इनकार करने के बाद पैसा वापस देने के लिए 5 लाख रुपये की डीडी के माध्यम से वापस किया। वही 5 लाख का चेक काट कर दिया गया और 2 लाख 15 हजार रुपये खाते में डालने को कहा गया किंतु दिया गया चेक बाउंस हो गया और ना ही खाते में पैसा अब तक पहुंचा जिसके बाद रामप्रकाश ने जीयनपुर थाने में पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment