अधिवक्ता पर दर्ज हुआ मुकदमा लेखपालों का गिरफ्तारी को लेकर धरना जारी।
अधिवक्ता संघ ने नारेबाजी कर व्यक्त किया आक्रोश।
अधिवक्ता व संयुक्त कर्मचारी संघ आमने-सामने की नारेबाजी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक लेखपाल संघ व अधिवक्ता संघ ने तहसील परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया वही जीयनपुर पुलिस ने अधिवक्ता प्रतीश यादव पर मुकदमा दर्ज करने के बाद भी गिरफ्तारी को लेकर लेखपाल संघ का धरना जारी है। वही अधिवक्ता के ऊपर मुकदमा दर्ज होने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर की नारेबाजी।
सगड़ी तहसील परिसर में अधिवक्ता प्रतीश यादव के ऊपर मारपीट एससी/एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के बाद भी लेखपाल संघ ने मंगलवार को अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी व धरना जारी रखा। तो वही अधिवक्ता संघ के दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी की दोनों पक्षों ने आमने-सामने एक दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी की व अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज होने पर आक्रोशित अधिवक्ता संघ ने उपजिलाधिकारी वापस जाओ व उपजिलाधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था तो वहीं कर्मचारी संघ उपजिलाधिकारी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे पूरे तहसील परिसर में वातावरण नारेबाजी से गूंज उठा व दोनों पक्षों से आपको उचित कर्मचारी व अधिवक्ता आमने सामने हो गए वही अधिवक्ता संघ कुछ देर उपरांत अपने अधिवक्ता सभागार में बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया मुख्य रूप से अधिवक्ता समिति अध्यक्ष अनिल सिंह, मणिकेश्वर मिश्रा, सूर्यभान सरोज, आशीष मिश्रा, सोनू राय, अरुण सिंह, अमरिंदर सिंह सहित सभी अधिवक्ता सदस्य मौजूद रहे वही कर्मचारी संघ में लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, अमीन संघ जिला अध्यक्ष अवलेंदर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में अमीन व कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ अखिलेश कुमार यादव व मनीष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment