ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने से प्रधान संघ आक्रोशित।
अजमतगढ़ खंड विकास पर बैठक कर दुबारा जांच की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के डिघवनिया ग्राम प्रधान के ऊपर मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान संघ ने सोमवार को बैठक कर दोबारा जांच की मांग की वही आक्रोश व्यक्त किया।
अजमतगढ़ खंड विकास के डिघवनिया काजी ग्राम सभा में 8 दिसंबर को अपर आयुक्त की पंचायत भवन व इंटरलॉकिंग की जांच की गई। जिसके उपरांत खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने 12 लाख रुपये की रिकवरी व प्रधान सहित रोजगार सेवक पर मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर प्रधान संघ ने अजमतगढ़ खंड विकास पर एकत्रित होकर बैठक कर कहा कि एक ही दिन जांच कर मुकदमा दर्ज कराया गया वह उसी दिन रिकवरी करने के लिए भी आदेश दिया गया। जिस पर प्रधान संघ ने प्रदर्शन कर मुकदमा वापस लेने वह दुबारा जांच की मांग की मुकदमा वापस न लेने पर प्रधान संघ धरना देने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान प्रधान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोबारा जांच की मांग की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, विजय चौहान, अफताब उर्फ गुड्डू ,हाशिम खान,अशोक सिंह,जयराम पटेल, दीपक यादव, शंभू यादव सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment