Thursday, November 16, 2023

मृतक प्रधान की पत्नी को प्रधान संघ ने की एक लाख की मदद।

मृतक प्रधान की पत्नी को प्रधान संघ ने की एक लाख की मदद।

मिर्जापुर के प्रधान विजय यादव की असामयिक हुई थी मौत।

प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने सौंपी धनराशि।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक के मिर्जापुर ग्राम प्रधान विजय यादव उर्फ शम्भू की 8 नवंबर को असामयिक मौत हो गई थी। उनकी मदद के लिए प्रधान संघ और ब्लॉक कर्मियों ने एक लाख रुपए इकट्ठा किया था। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने मृत प्रधान की पत्नी महिमा यादव को धनराशि सौंपा। अजमतगढ़ विकास खंड के मिर्जापुर ग्राम प्रधान विजय यादव की आठ नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रधान संघ के लोगो ने मृतक के घर पहुंच कर स्वजनों को ढाढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया था। आपसी सहयोग से गुरुवार को उनकी पत्नी को एक लाख की मदद की गई। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही एक लाख रुपए की मदद पीड़ित परिवार को फिर दी जाएगी। इस अवसर पर दीपक यादव,मनोज चौरसिया,अशोक सिंह,कमलेश कुमार,प्रदीप उपाध्याय,प्रदीप तिवारी,अंबेश यादव,आफताब खान उर्फ गुड्डू,अरविंद सिंह,विजय चौहान,कैलाश यादव आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment