Thursday, November 2, 2023

बियर की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी।

बियर की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी।

सीसी कैमरे का तार तोड़ डीवीडी मशीन भी उठा ले गए चोर।

पड़ोसी के सीसी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बे में स्थित ठंडी बियर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात में लगभग पचास हजार रुपये नकद और एक पेटी बियर चुरा लें गए। चोरों ने सीसी कैमरे का ताला तोड़कर उसमें लगी डीवीडी मशीन भी चुरा लियें। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।दुकान मालिक की सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने आसपास के कई सीसी कैमरा की छानबीन की। बुधवार की रात में चोरों ने जीयनपुर कोतवाली से लगभग आधे किलोमीटर दूर स्थित बियर की दुकान का ताला चटका कर चोर दुकान के अंदर घुस गए। दुकान के अंदर ही स्थित गोदाम के भी तीन तालों को तोड़कर पहले चोरों ने सीसी कैमरे का तार नोच दिया और उसमें रखा लगभग ₹50000 और एक पेटी बियर की केन चुरा ले गए। बियर की दुकान में चोरी करने के बाद चोर पड़ोस में ही स्थित भैया जी ऑटोमोबाइल के ताले को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन ताला टूट नहीं पाया। जबकि उनकी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई।
इस संबंध में बियर की दुकान के मालिक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को लगभग 10 बजे मेरे सेल्समैन पलटन यादव ने बताया कि दुकान और गोदाम का ताला टूटा हुआ है। इसकी सूचना मैंने कोतवाली प्रभारी जीयनपुर को टेलीफोन से दी। सूचना देकर में मौके पर पहुंचा इसी बीच जीयनपुर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अशोक त्रिपाठी पहुंचे और मामले की छानबीन की। भैया जी ऑटोमोबाइल्स पर लगे सीसी कैमरा में चोरों की वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसी कैमरा के  फुटेज से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment